herzindagi
image

आलू पसंद है तो यहां जानें इसे खाने का सही तरीका, सेहत को मिलेगा फायदा

आलू एक बेहद बेजोड़ सब्जी है। इसे बेहद चाव से खाया जाता है। लेकिन, क्या आपको मालूम है कि आलू को ठंडा करके खाने से सेहत को कितने फायदे मिलते हैं।
Editorial
Updated:- 2025-01-23, 14:41 IST

आलू की सब्जी हमारे यहां लोग सबसे ज्यादा खाते हैं। इसे सब्जियों का राजा माना जाता है। कोई भी सब्जी हो, उसमें आलू बड़े ही आसानी से एडजस्ट हो जाता है और इसका स्वाद भी लोग काफी ज्यादा पसंद करते हैं। हालांकि, बहुत लोग आलू खाने से परहेज करते हैं, क्योंकि यह हाई कार्ब्स फूड की श्रेणी में आता है। ऐसे में हम आपको आलू का सेवन करने का एक और तरीका बता रहे हैं, जो न सिर्फ स्वादिष्ट है, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद साबित हो सकता है। इस बारे में हेल्थ एक्सपर्ट लवनीत बत्रा ने पोस्ट शेयर कर जानकारी साझा की है। चलिए जान लेते हैं इस बारे में विस्तार से

आलू खाने के सही तरीका

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Lovneet Batra (@lovneetb)

एक्सपर्ट बताती है कि आलू को हमेशा ठंडा करके खाना चाहिए। ठंडे आलू प्रोबायोटेक के रूप में काम करते हैं, जो पेट में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाते हैं और पाचन क्रिया को बेहतर करते हैं। इससे आपकी आंते स्वस्थ रहती हैं।

ठंडे आलू का सेवन करने से तृप्ति बनी रहती है। लंबे समय तक आप पेट भरा हुआ महसूस करते हैं। इस वजह से आप कम कैलोरी इंटेक करते हैं, जिससे वजन पर नियंत्रण रखना आसान हो जाता है।

benefits of eating cold potatoes

यह भी पढ़ें-डायबिटीज को कंट्रोल कर सकती है यह हरी चटनी, सेहत को मिलेंगे और भी कई फायदे

एक्सपर्ट बताती हैं कि ठंडे आलू का ग्लाइसेमिक इंडेक्स काम होता है, जिससे रक्त शर्करा का स्तर स्थिर रहता है और डायबिटीज मरीजों के लिए यह एक सुरक्षित विकल्प हो सकता है। अगली बार आप जब भी आलू पकाएं, तो उन्हें ठंडा होने दें और सेहत को फायदा पहुंचाएं।

यह भी पढ़ें-शहद में कलोंजी डालकर खाने से क्या होता है?

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।


Image Credit- freepik


यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।