डाइजेशन रहता है खराब? डाइट में शामिल करें ये 4 सब्जियां

तला-भुना और भारी खाना डाइजेशन को खराब कर सकता है। कुछ सब्जियां पाचन तंत्र के लिए काफी अच्छी मानी जाती हैं। इन सब्जियों को डाइट में शामिल करने से डाइजेशन से जुड़ी परेशानियों में राहत मिलती है।

 
What foods improve digestion

हेल्दी रहने के लिए सही खान-पान बहुत जरूरी है। डाइट सही न होने पर डाइजेशन से जुड़ी परेशानियां होने लगती हैं। साथ ही, जब आप खान-पान में कोताही बरतते हैं, तो उसका सीधा असर आपकी सेहत पर होता है। अगर खाने में सही न्यूट्रिशन्स न हों, तो शरीर में जरूरी विटामिन्स और मिनरल्स की कमी हो जाती है, जिससे शरीर सही तरह से फंक्शन नहीं कर पाता है। इसके अलावा, खाने का सही तरह से पचना भी जरूरी है। खाना सही से न पचने पर अपच, बदहजमी, गैस, एसिडिटी और कब्ज हो सकती है। तला-भुना और भारी खाना डाइजेशन को खराब कर सकता है। वहीं, कुछ सब्जियां पाचन तंत्र के लिए काफी अच्छी मानी जाती हैं। इन सब्जियों को डाइट में शामिल करने से डाइजेशन से जुड़ी परेशानियों में राहत मिलती है। ऐसी ही 4 सब्जियों के बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी डाइटिशियन मनोली मेहता दे रही हैं। वह सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।

आंवला

amla for digestion

डाइजेशन को सुधारने में आंवला फायदेमंद माना जाता है। यह ढ़ेर सारे न्यूट्रिएंट्स से भरपूर होता है। आंवले में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह नेचुरल लेक्सेटिव की तरह काम करता है और इसमें पाए जाने वाले डाइजेस्टिव एंजाइम्स पाचन को सुधारते हैं। यह पेट की गैस को कम करता है।

पुदीना

पुदीना को इसके टेस्ट और सुगंध के लिए जाना जाता है। इसमें कई औषधीय गुण पाए जाते हैं। पुदीना डाइजेशन को सुधारता है। यह गैस और ब्लोटिंग को कम करता है, अपच में आराम देता है और सांसों की बदबू हो दूर करता है। जो लोग इरिटेबल बाउल सिंड्रोस से परेशान हैं, उन्हें इसका सेवन जरूर करना चाहिए।

पालक

spinach for digestion

पालक न्यूट्रिएंट्स से भरपूर होता है, इसमें कई स्वास्थ्य संबधी गुण पाए जाते हैं। पालक में फाइबर अधिक मात्रा में होता है और यह शरीर में आयरन की कमी को पूरा करती है। शरीर को डिटॉक्स करने के लिए डाइट में पालक जरूर शामिल करना चाहिए।

यह भी पढ़ें- पेट के आस-पास जमे जिद्दी फैट को दूर करने के लिए ट्राई करें यह हेल्दी रेसिपी

लौकी

लौकी पचाने में हल्की होती है। ये कैलोरी और फैट में कम होती है और इसमें डाइटरी फाइबर अधिक होते हैं। जिन लोगों का पाचन कमजोर हैं, उन्हें लौकी जरूर खानी चाहिए। लौकी में वॉटर कंटेट अधिक होता है और ये पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करती है।

यह भी पढ़ें- टेस्ट के साथ सुधरेगा डाइजेशन, खाने से पहले खाएं ये गोलियां

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP