हाई बीपी आजकल एक आम समस्या बन गई है और चिंता की बात तो यह है कि अब युवा भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। हाई बीपी एक साइलेंट किलर की तरह है।अगर इसे कंट्रोल में नहीं रखा जाए, तो सीधा दिल पर असर होता है। अगर आपका भी बीपी अक्सर बढ़ जाता है, तो आप दवाइयों के साथ सही खानपान के जरिए इसे कंट्रोल में ला सकते हैं। आज हम आपको उन फूड्स के बारे में बताएंगे,जिन्हें डाइट में शामिल करने से आपको फायदा मिल सकता है।
आपको दालें खानी चाहिए। ये फाइबर और प्रोटीन से भरपूर होते हैं। इससे ब्लड वेसल्स को फायदा होता है।
इसके अलावा आफको फैटी फिश का सेवन करना चाहिए। इसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड के बेहतरीन सोर्स होते हैं, ये फैट्स शरीर में सूजन को कम करके बीपी के लेवल को घटा सकते हैं।
हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे स्विस चार्ज और पालक को डाइट का हिस्सा बनाएं। इनमें पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स होते हैं, जो ब्लड वेसेल्स को रिलैक्स करते हैं। इसमें नाइट्रेट भी होता है, जो बीपी को कंट्रोल करता है।
बेरीज को डाइट का हिस्सा बनाएं। ये एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती हैं, इसमें अंथोस्यानिन होता है, जो खून में नाइट्रिक ऑक्साइड को बढाकर बीपी को कम करने में मदद कर सकता है।
यह भी पढ़ें- स्नैक्स में खाएं यह टेस्टी डिश, बार-बार नहीं लगेगी भूख
चुकंदर या इसका जूस डाइट में शामिल करें, इसमें पोटेशियम होता है। इसमें नाइट्रेट भी होता है, जो शरीर में नाइट्रिक ऑक्साइड में बदल जाता है, ये ब्लड वेसेल्स को आराम देता है।
नट्स में हेल्दी फैट्स होते हैं, जो बीपी को कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं। अखरोट में अल्फा लिनोलेनिक एसिड होता है, जो बीपी पर सकारात्मक प्रभाव डाल सकता है।
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।