herzindagi
image

सांस लेने में दिक्कत हो, तो इन चीजों को बनाएं डाइट का हिस्सा

क्या आपको भी सांस लेने के लिए संघर्ष करना पड़ता है। हो सकता है आपको खून की कमी हो। आप इन खाद्य पदार्थों की मदद से खून बढ़ा सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2025-06-05, 13:44 IST

सांस फूलने की समस्या काफी असहज स्थिति होती है, अक्सर लोग इसे गंभीर बीमारी का संकेत समझ लेते हैं, जैसे अस्थमा, सीओपीडी, दिल की बीमारी। लेकिन इसके पीछे एनीमिया भी हो सकता है। दरअसल पिछले कुछ महीनों से मैं भी सांस की समस्या से परेशान थी, अंदर ही अंदर मुझे ऐसा लग रहा था कि कहीं मुझे कोई गंभीर बीमारी तो नहीं, डॉक्टर से मिली, तो उन्होंने सबसे पहले सीबीसी यानी ब्लड टेस्ट करवाया, जिसमें मुझे आयरन की कमी बताई गई। यानी मैं एनीमिया की शिकार थी। इसके लिए डॉक्टर ने कुछ दवाएं दी, साथ ही खून बढ़ाने वाली चीजों को भी डाइट का हिस्सा बनाने की सलाह दी। आइए जानते हैं, कि खून की कमी कैसे सांस फूलने की वजह बनती है, और इसके लिए किन चीजों का सेवन करना चाहिए।

खून की कमी कैसे सांस फूलने की वजह बनती है?

Shortness of breath causes

हमारे खून में लाल रक्त कोशिकाएं होती हैं, और इन कोशिकाओं में हीमोग्लोबिन नाम का एक प्रोटीन होता है। हीमोग्लोबिन का काम होता है फेफड़ों से ऑक्सीजन को पूरे शरीर के ऊतकों और अंगों तक ले जाना। जब खून की कमी होती है,रक्त की ऑक्सीजन ले जाने वाली क्षमता कम हो जाती है,इस वजह से सांस की दिक्कत होती है।

खून की कमी दूर करने के लिए क्या खाएं?

Iron deficiency symptoms

  • आयरन युक्त खाद्य पदार्थ जैसे, चुकंदर, अनार वगैरह का सेवन करें, इससे खून बढ़ाने में मदद मिलती है।
  • इसके अलावा आप हरी पत्तेदार सब्जियों में पालक का सेवन करें। पालक में आयरन की मात्रा भरपूर होती है, जो शरीर से खून की कमी को दूर करती है।
  • विटामिन बी12 से युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करें।यह विटामिन लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण के लिए जिम्मेदार होता है। इसके लिए आप मांस, मछली, अंडा,दूध, पनीर और दही का सेवन करें।
  • खजूर और अंजीर को डाइट का हिस्सा बनाएं। इनमें कॉपर, मैंगनीज आयरन, मैग्नीशियम और विटामिन बी6 जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो हीमोग्लोबिन बूस्ट करने में मदद करते हैं।
  • विटामिन सी से युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करें, जैसे नींबू, संतरा, कीवी। विटामिन सी आयरन के अवशोषण को कई गुना बढ़ा देता है।

यह भी पढ़ें-काले चने रोज खाने से क्या होता है?एक्सपर्ट से जानें

अगर आपको सांस की दिक्कत हो रही है, तो आपको किसी भी नतीजे पर पहुंचने से पहले डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए, क्योंकि सांस फूलने के कई और कारण भी हो सकते हैं, कुछ गंभीर भी हो सकते हैं, सही निदान के बिना उनका इलाज करना मुश्किल है।

यह भी पढ़ें-क्‍या आपको पता है गर्मियों में रोज 1 आम खाने से क्या होता है?

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है,तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है,तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।

Image Credit:Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।