What is the fastest way to cure fatty liver: हमारे खान-पान और जीवनशैली का सेहत पर गहरा असर होता है। अनहेल्दी लाइफस्टाइल की वजह से बीमारियां हमें तेजी से घेर लेती है। फैटी लिवर इन्हीं में से एक है। लाइफस्टाइल से जुड़ी यह बीमारी आजकल तेजी से बढ़ रही है। लिवर में बहुत ज्यादा चर्बी जमा होने पर यह बीमारी होती है। असल में लिवर सेल्स में जब फैटी एसिड्स और ट्राइग्लिसराइड्स की वजह से लिवर फैटी हो जाता है। फैटी लिवर के लक्षणों को रिवर्स करने में डाइट का अहम रोल है। पेट के आस-पास फैट जमा होना, एक्ने या स्किन से जुड़ी दिक्कतें, आंखों या स्किन पर पीलापन, थकान या कमजोरी महसूस होना और स्किन पर काले धब्बों का आना जैसे लक्षण फैटी लिवर होने पर नजर आते हैं। फैटी लिवर के अलग-अलग ग्रेड होते हैं। अगर शुरुआत में इसके लक्षणों पर ध्यान दिया जाए, तो सही डाइट और लाइफस्टाइल की मदद से इसे रिवर्स किया जा सकता है। यहां हम आपको एक ऐसी चाय के बारे में बता रहे हैं, जिसे लगातार कुछ हफ्तों तक पीने से लिवर हेल्थ में सुधार होता है और फैटी लिवर के लक्षण भी कम हो सकते हैं। इस बारे में डाइटिशियन राधिका गोयल जानकारी दे रही हैं। वह सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।
फैटी लिवर के लक्षणों को रिवर्स कर सकती है रसोई में मौजूद 2 चीजों से बनने वाली यह चाय
- धनिये के पत्ते डाइजेस्टिव एंजाइम्स के सीक्रेशन को बढ़ाकर, डाइजेशन को दुरुस्त बनाते हैं। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स अधिक मात्रा में होते हैं, जिससे लिवर हेल्थ में सुधार होता है।
- यह जूस लिवर को डिटॉक्स करने में मदद करता है। इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में होता है और यह इम्यूनिटी को बूस्ट करता है।
- यह, ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने का भी काम करता है। यह फैटी लिवर के लक्षणों को कम करने के साथ, बीपी, शुगर को कोलेस्ट्रॉल लेवल को मैनेज करने का भी काम करती हैं।
- इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स, विटामिन्स और मिनरल्स, लिवर को डैमेज होने से बचाते हैं और लिवर सेल्स को रिपेयर करने का काम करते हैं।
- धनिये में क्वेरसेटिन होता है। यह ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करके, लिवर को फ्री रेडिकल्स से होने वाले डैमेज से बचाते हैं और डिटॉक्सिफिकेशन का काम करता है।
- इलायची में डिटॉक्सिफाइंग एजेंट होते हैं। यह शरीर में मौजूद गंदगी को बाहर निकालने में मदद करती है, इससे डाइजेशन दुरुस्त होता है और वजन कम होता है।
- यह लिवर को खुद को डिटॉक्स करने में मदद करती है।
- इलायची, लिवर एंजाइम के सीक्रेशन को बढ़ाती है और लिवर पर स्ट्रेस को कम करती है। यह गट हेल्थ के लिए भी फायदेमंद है।
यह भी पढ़ें-फैटी लिवर को कम करने के लिए 2 हफ्ते तक रोज पिएं यह जूस
फैटी लिवर के लिए घर पर कैसे तैयार करें यह देसी चाय
सामग्री
- धनिया पत्ते- मुट्ठी भर
- इलाचयी- 3 (कूटकर)
- पानी- 2 कप
विधि
- एक पैन में पानी गर्म करें।
- अब इसमें इलाचयी को कूटकर डालें।
- इसमें धनिया पत्ती डालें।
- इसे आधा रह जाने तक उबालें।
- अब इसे छानकर पी लें।
- यह चाय लिवर हेल्थ के लिए फायदेमंद है।
- इसे सुबह खाली पेट या रात को सोने से पहले पिएं
- इसके साथ ही हेल्दी डाइट लें और स्ट्रेस से दूर रहें।
यह भी पढ़ें- फैटी लिवर के लक्षणों को रिवर्स करने में मदद कर सकते हैं आंवला और अदरक, जानें कैसें करें डाइट में शामिल
फैटी लिवर के लक्षणों को कम करने के लिए, इस हेल्दी चाय को डाइट में शामिल करें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों