herzindagi
What happens if I eat one spoon of honey every day

क्या आप जानती हैं बारिश के मौसम में रोज 1 चम्मच शहद खाने से क्या होता है?

शहद गुणों की खान होता है। इसका इस्तेमाल कई तरीकों से किया जाता है। क्या आप जानती हैं कि अगर मानसून में आप रोज एक चम्मच शहद खाएंगी, तो इससे आपको अनगिनत फायदे मिल सकते हैं। 
Editorial
Updated:- 2024-07-26, 12:31 IST

शहद गुणों की खान होता है। इसके औषधीय गुणों की वजह से, आयुर्वेद में कई दवाईयों में भी इसका इस्तेमाल किया जाता है। आयुर्वेद में शहद को कई तरीकों से खाने की सलाह दी जाती है। खासकर, मानसून में इसे डाइट में शामिल कर, आप कई बीमारियों से बच सकती हैं।  आयुर्वेद मानसून में रोज 1 चम्मच शहद खाने की सलाह देता है। इसे आप कुछ खास चीजों के साथ मिलाकर भी खा सकती हैं। जी हां, अगर मानसून में आप रोज एक चम्मच शहद खाएंगी, तो इससे आपको अनगिनत फायदे मिल सकते हैं। इसे खाने का सही तरीका और इसके फायदों के बारे में आयुर्वेदिक डॉक्टर से जानते हैं। यह जानकारी डॉक्टर दीक्षा भावसार दे रही हैं। डॉक्टर दीक्षा, आयुर्वेदिक प्रोडक्ट्स ब्रांड द कदंब ट्री की फाउंडर और BAMS (Bachelor of Ayurveda Medicine) हैं।

बारिश के मौसम में रोज 1 चम्मच शहद खाने के फायदे (What happens if I eat one spoon of honey every day)

benefits of eating one spoon of honey daily

  • शहद का सेवन करने से इम्यूनिटी मजबूत होती है और कई बीमारियों से बचाव होता है।
  • इससे सर्दी-खांसी और जुकाम से बचाव में भी मदद मिलती है।
  • शहद में प्रीबायोटिक गुण होते हैं। रोजाना 1 चम्मच शहद खाने से मानसून में होने वाली पाचन संबंधी दिक्कतों में आराम मिलता है।
  • अगर आप वजन कम करना चाहती हैं, तो भी शहद का सेवन पायदेमंद रहता है।
  • शहद में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। यह मौसमी बीमारियों और इंफेक्शन्स को दूर करता है।
  • रोजाना 1 चम्मच शहद खाने से कमजोरी दूर होती है और शरीर को ताकत मिलती है।

शहद खाने का सही तरीका ( What are the benefits of eating one spoon honey daily for skin)

honey benefits in monsoon

  • शहद को आप मानसून में कई तरीकों से डाइट में शामिल कर सकती हैं।
  • वजन कम करने के लिए 1 चम्मच शहद को पानी में मिलाकर खाएं।
  • खांसी को दूर करने के लिए रात को 1 चम्मच शहद काली मिर्च के साथ खाएं।
  • मानसून में 1 चम्मच शहद में सोंठ यानी सूखी अदरक का पाउडर मिलाकर खाना भी फायदेमंद रहता है।
  • एक्सपर्ट शहद का सेवन सुबह खाली पेट या रात को सोते समय करने की सलाह देती हैं। 

 यह भी पढ़ें- क्या आप जानते हैं हरी मिर्च को भिगोकर उसका पानी पीने से क्या होता है?

 

मानसून में रोजाना 1 चम्मच शहद खाना आपको कई बीमारियों से बचा सकता है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik, Shutterstock

 

यह भी पढ़ें- क्या आप जानती हैं सुबह खाली पेट एक चुटकी हल्दी खाने से क्या होता है?

 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

 

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।