'बादाम खाने से दिमाग तेज होता है।' बचपन में आपने अक्सर अपनी मम्मी के मुंह से ये बात सुनी होगी। यह बात सही भी है। लेकिन, बादाम खाने से न केवल दिमाग तेज होता है बल्कि इससे सेहत को और भी कई फायदे होते हैं। बादाम गुणों की खान है और इसलिए, इसे डाइट में शामिल करने की सलाह दी जाती है। खासकर, अगर सर्दियों में आप भीगे हुए बादाम रोज खाएंगी, तो इससे आपको सेहत में बदलाव महसूस हो सकता है। बादाम सभी उम्र के लोगों के लिए फायदेमंद होता है। एक्सपर्ट का कहना है कि अगर आप सर्दियों में रोजाना खाली पेट 5 भीगे हुए बादाम खाएंगी, तो इससे 1 महीने में आपको सेहत में काफी सुधार देखने को मिल सकता है। इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी डाइटिशियन नंदिनी दे रही हैं। वह सर्टिफाइड डाइटिशिन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।
सर्दियों में सुबह पेट 5 भीगे बादाम खाने से क्या होता है? (Why eat soaked almonds in winter mornings?)
- एक्सपर्ट का कहना है कि सर्दियों में आप बादाम को बिना भिगोए भी खा सकती हैं। लेकिन, इसे भिगोकर खाने से इसकी गर्मी भी कम होती है और इसमें मौजूद न्यूट्रिएंट्स भी शरीर में ज्यादा अच्छे से पहुंचते हैं।
- अगर आप सर्दियों में रोज सुबह 5 भीगे हुए बादाम खाएंगी, तो इससे कोलेस्ट्रॉल लेवल मैनेज करने में मदद मिल सकती है। बादाम, बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करके और गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाकर हार्ट को हेल्दी रखने में मदद करता है।
- सर्दियों में रोजाना खाली पेट 5 भीगे बादाम खाने से, शरीर को गर्मी और ताकत मिलती है।
- इसमें मोनोसैचुरेटेड फैट्स होते हैं। इससे भूख कंट्रोल होती है और वजन कम करने में भी मदद मिल सकती है।
यह भी पढ़ें- क्या आप जानती हैं 1 हफ्ते तक दूध में काजू भिगोकर खाने से क्या होता है?
- सर्दियों में डाइजेशन से जुड़ी दिक्कतें परेशान करती हैं। अगर आप 1 महीने तक खाली पेट 5 भीगे हुए बादाम खाएंगी, तो इससे आपको डाइजेशन में सुधार महसूस हो सकता है। इससे पेट भी आसानी से साफ होता है।
- भीगे हुए बादाम खाने से मेमोरी भी शार्प होती है। भीगे हुए बादाम खाने से इसें मौजूद विटामिन-ई, एंटी-ऑक्सीडेंट की तरह काम करता है। इससे स्किन और बाल भी हेल्दी होते हैं।
- सर्दियों में रोज सुबह खाली पेट 5 भीगे बादाम खाने से इम्यूनिटी मजबूत होती है और मौसमी बीमारियों से बचाव होता है।
यह भी पढ़ें- रोज दो अखरोट खाने से क्या होता है?
सर्दियों में खाली पेट भीगे बादाम खाने से सेहत को कई फायदे मिल सकते हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल को ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों