herzindagi
image

14 दिनों तक रोजाना सोते समय हल्दी वाला दूध पीने से क्या होता है?

Haldi Wala Doodh Peene Ke Fayde: हल्दी वाला दूध सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इससे न केवल इम्यूनिटी बूस्ट होती है, बल्कि और भी कई फायदे होते हैं। क्या आपको पता है कि 14 दिनों तक रोजाना सोते समय हल्दी वाला दूध पीने से क्या होता है?
Editorial
Updated:- 2025-03-21, 18:26 IST

Turmeric Milk Benefits: सेहतमंद रहने के लिए आजकल हम सभी एक बार फिर देसी चीजों का रूख करने लगे हैं। हमारे घरेलू नुस्खे और रसोई में चीजें, असल में सेहत का खजाना है। आज जिस तरह बीमारियां बढ़ रही हैं और कम उम्र में ही लोग कई तरह के इंफेक्शन्स की चपेट में आ रहे हैं, ऐसे में सेहत का ख्याल रखना और जरूरी हो जाता है। आजकल सभी की जिंदगी भागदौड़ से भरी हुई है। महिला हो या पुरुष, सभी जिम्मेदारियों और जिंदगी की उधेड़बुन में कहीं न कहीं अपनी सेहत से समझौता कर रहे हैं। लेकिन, यह सही नहीं है। आजकल ज्यादातर लोग ये भी समझ चुके हैं कि किस देसी नुस्खों, मसालों और हर्ब्स की मदद से हम खुद को सेहतमंद रख सकते हैं। हमारी रसोई में मौजूद कई चीजें औषधीय गुणों से भरपूर होती हैं। हल्दी इन्हीं में से एक है। क्या आप जानती हैं कि 14 दिनों तक सोने से पहले हल्दी वाला दूध पिएंगी, तो इससे शरीर में क्या बदलाव होंगे। चलिए, इस बारे में डाइटिशियन से जानते हैं। यह जानकारी डाइटिशियन नंदिनी दे रही हैं। वह सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।

14 दिनों तक सोने से पहले हल्दी वाला दूध पीने से क्या होता है? (Benefits of drinking Haldi Wala Doodh before bed)

haldi wala doodh peene ke fayde

  • हल्दी में करक्यूमिन होता है। यह दिमाग को शांत करता है। सोने से पहले अगर आप 14 दिनों तक हल्दी वाला गर्म दूध पिएंगी, तो इससे अच्छी नींद आने में मदद मिलेगी।
  • 14 दिनों तक हल्दी वाला दूध पीने से इम्यूनिटी मजबूत होती है और मौसमी बीमारियों से बचाव होता है। हल्दी में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स, इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद करते हैं।
  • अगर आप रोजाना 2 हफ्तों तक सोते समय हल्दी वाला दूध पिएंगी, तो इससे हड्डियां मजबूत होंगी। इससे जोड़ों के दर्ध और अकड़न में भी आराम मिलेगा।
  • 14 दिनों तक सोने से पहले हल्दी वाला दूध पीने से, लिवर डिटॉक्स होता है। यह फैटी लिवर में बेहद फायदेमंद है। हल्दी एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होती है और शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करती है।

यह भी पढ़ें- 14 दिनों तक 1 चम्मच भुनी हुई अजवाइन और काला नमक खाने से क्या होता है?

turmeric mil benefirs

  • 14 दिनों तक हल्दी वाला दूध पीने से शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं और इंफ्लेमेशन भी कम होता है। इससे स्किन भी ग्लो करती है और एक्ने कम होते हैं।
  • हल्दी वाले दूध को गोल्डन मिल्क भी कहा जाता है। आयुर्वेद के अनुसार, यह औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इससे डाइजेशन दुरुस्त होता है, गट हेल्दी रहता है और एसिडिटी, कब्ज और गैस की समस्या दूर होती है।
  • अगर आप सोने से पहले बिना फैट वाले दूध में हल्दी मिलाकर पिएंगी, तो इससे बेली फैट कम होगा। हल्दी वाला दूध, मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है।

 

यह भी पढ़ें- सर्दियों में हल्दी वाले पानी में आंवला डुबोकर खाने से क्या होता है?


14 दिनों तक, हल्दी वाला दूध पीने से शरीर में ये बदलाव आ सकते हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

 


यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।