खानपान में लापरवाही यानी पेट संबंधी समस्याएं होना। इसलिए कहा जाता है कि सही आहार लेना चाहिए, ताकि पाचन तंदुरुस्त रहे। खाना सही तरीके से न पचने के कारण कब्ज हो जाती है। कब्ज की समस्या की वजह से खाने का भी मन नहीं करता है।
यह कहा जा सकता है कि सही खानपान के जरिए पाचन संबंधी समस्याएं से निजाप पाया जा सकता है। कब्ज पेट संबंधी एक आम समस्या है। कब्ज होने पर पेट सही तरीके से साफ नहीं होता है। ऐसे में आपको खानपान पर खास ध्यान देना चाहिए।
आपको पता होना चाहिए कि किन चीजों से परहेज करना चाहिए, ताकि कब्ज की समस्या बड़े नहीं। चलिए जानते हैं कब्ज की परेशानी का कारण से लेकर किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
कब्ज की समस्या होने पर ऐसे फूड्स का सेवन करना चाहिए, जिनमें फाइबर की मात्रा अधिक हो। फाइबर आसानी से डाइजेस्ट हो जाता है। अगर आप कब्ज की समस्या से जूझ रहे हैं, तो आपको केला नहीं खाना चाहिए। हालांकि, केला स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन इस समस्या में केला खाने से नुकसान हो सकता है।
केला में यह अन्य फलों के मुकाबले फाइबर की मात्रा कम पाई जाती है। इसके कारण यह कब्ज की समस्या बढ़ सकती है। इस समस्या से राहत पाने के लिए केले के अलावा आप सेब, नाशपाती और बेरीज का सेवन करने से फायदा होगा।
इसे भी पढ़ें: कब्ज की समस्या नहीं करेगी परेशान, डाइट में शामिल करें ये फूड्स
खाना जब सही से डाइजेस्ट नहीं होता है, तब कब्ज की समस्या हो जाती है। कब्ज की परेशानी के कारण कुछ खाने का भी मन नहीं करता है। यह समस्या गंभीर न हो, इसलिए आपको ध्यान देना चाहिए की आहार में कौन सी चीजें शामिल करनी है और कौन सी नहीं?
कब्ज से निजात पाने के लिए कैफीन के सेवन से बचें। कैफीन का सेवन शरीर में डिहाइड्रेशन का कारण बन सकता है, जिससे कब्ज होने लगती है। यानी इस समस्या के दौरान आपको चाय, कॉफी, ग्रीन टी और चॉकलेट जैसी चीजों से दूरी बना लेनी चाहिए। इसके बजाय पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। पानी पीने से शरीर हाइड्रेट के साथ-साथ हेल्दी रहता है।
इसे भी पढ़ें: कब्ज से जूझ रहे हैं तो बिल्कुल न खाएं ये फूड्स, बढ़ सकती है परेशानी
कब्ज से एक ऐसी समस्या है, जिसके कारण पूरा दिन परेशानी होती है। यह कहा जा सकता है कि खान-पान के जरिए स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है। अगर आप आपको कब्ज है, तो इस दौरान आपको प्रोसेस्ड फूड्स से दूरी बनानी चाहिए। प्रोसेस्ड फूड्स में फास्ट फूड्स, फ्रोजन मील और पैकेज स्नेक्स शामिल हैं। ये सभी चीजें स्थिति को बिगाड़ सकती हैं।
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।