शादी से पहले कम करना है वजन और चाहिए चेहरे पर नूर? फॉलो करें यह डाइट प्लान

 

अगर आप दुल्हन बनने जा रही हैं,तो वजन कम करने और चेहर पर ग्लो लाने के लिए अभी से अपनी डाइट में बदलाव करें। एक्सपर्ट का बताया यह डाइट प्लान आपकी मदद कर सकता है।

How can I make my face glow before my wedding

अपनी शादी के दिन खास दिखना हर लड़की का ख्वाब होता है। इसके लिए फिटनेस और स्किन दोनों पर ध्यान देने की जरूरत है। इसलिए ज्यादातर लड़कियां शादी से पहले वजन कम करने और स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए कोशिशे करती हैं। आपको बता दें कि इन दोनों की चीजों के लिए महंगे स्किन केयर या फैट बर्निंग प्रोडक्ट्स की जगह, आपको अपनी डाइट पर ध्यान देना चाहिए। सही डाइट न केवल आपकी वेट लॉस में मदद कर सकती है, बल्कि इससे चेहर पर भी गजब का नूर आता है।

जी हां, शादी से पहले वजन कम करने और चेहरे पर जादुई निखार लाने के लिए एक्सपर्ट के बताए डाइट प्लान को फॉलो करें। इस बारे में डाइटिशियन सिमरन कौर जानकारी दे रही हैं। सिमरन सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच भी हैं।

वेट लॉस और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट प्लान ( How can I lose weight fast before my wedding)

jeera water for weight loss and glowing skin

  • सुबह उठकर खाली पेट सबसे पहले अजवाइन या जीरे का पानी पिएं। वेट लॉस और ग्लोइंग स्किन दोनों के लिए ही डाइजेशन का सही होना बहुत जरूरी है। डाइजेशन सुधारने में जीरा और अजवाइन दोनों फायदेमंद होते हैं। इससे पेट की गैस, कब्ज और अपच दूर होती है। साथ ही इनमें फैट बर्निंग गुण भी पाए जाते हैं, जो वेट लॉस में मदद करते हैं।
  • इसके बाद वर्कआउट जरूर करें। हफ्ते में कम से कम 4-5 बार वर्कआउट करें। इससे शरीर में जमी जिद्दी चर्बी कम होती है।
  • वर्कआउट के बाद 5 भीगे हुए बादाम और 5 अखरोट खाएं। ये दोनों चीजें विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर होती हैं। शरीर में जरूरी न्यूट्रिएंट्स की कमी पूरी करती हैं, वेट लॉस में मदद करती हैं और चेहरे पर चमक लाती हैं।
  • ब्रेकफास्ट में आप एक कटोरा ओटमील खाएं या फिर 1 रागी लड्डू के साथ गाजर, चुकंदर और अनार का जूस पिएं। इससे शरीर में आयरन की कमी पूरी होगी और डार्क सर्कल्स व हेयर फॉल भी दूर होता है। रागी का आटा वजन कम करने में भी मदद करता है।
  • इसके बाद 1 गिलास नारियल पानी पिएं या फिर एक कटोरा सलाद खाएं।
  • लंच में एक कटोरी मौसमी सब्जी, 1 रागी या ज्वार की रोटी और मूंग दाल की सलाद खाएं। फाइबर और प्रोटीन से भरपूर लंच शरीर को ताकत देता है और अनहेल्दी क्रेविंग्स को कम करता है।
  • शाम के वक्त एक उबला हुआ अंडा या फिर भुने हुए मखाने खाएं। इसके साथ हर्बल टी पिएं।

यह भी पढ़ें- शादी से 1 महीने पहले भी कम किया जा सकता है वजन, नई दुल्हन के लिए ये हैं डाइट टिप्स

daal soup for weight loss

  • डिनर में 1 कटोरी दाल का सूप लें और इसके साथ सॉथे करके कुछ सब्जियां खाएं। डिनर 7-8 के बीच में कर लें।
  • सोते वक्त दूध या फिर हर्बल टी पिएं।
  • साथ ही, डिनर के बाद अगली सुबह 7-8 बजे तक फास्टिंग विंडो मेंटेन करने की कोशिश करें।

यह भी पढ़ें- Wedding Season: शादी से पहले कम करना है वजन? डाइट में शामिल करें यह हेल्दी सलाद

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik, Shutterstock

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP