herzindagi
image

मोटी कमर ने कर दिया है परेशान? घर पर बना खास आटा वजन कम करने में कर सकता है मदद

Weight Loss Atta: अगर आप मोटी कमर से परेशान है, लटकी हुई तोंद आपके लिए शर्मिंदगी की वजह बन गई है और लाख कोशिशों के बाद भी आपका मोटापा टस से मस नहीं हो रहा है, तो आपको गेहूं की वजह इस खास आटे की रोटी को डाइट में शामल करना चाहिए। इससे वजन तो कम होगा ही साथ ही यह सेहत के लिए भी फायदेमंद है।
Editorial
Updated:- 2025-01-09, 16:44 IST

Multigrain Atta for Weight Loss: वजन कम करने के लिए सबसे जरूरी डाइट में बदलाव है। बेशक, फिजिकल एक्टिविटी, योग और एक्सरसाइज भी वेट लॉस के लिए जरूरी हैं लेकिन अगर आपका खान-पान सही नहीं है, तो वजन कम होना पॉसिबल नहीं है। अगर आप अनहेल्दी डाइट ले रही हैं, खान-पान का समय सही नहीं है या पोर्शन कंट्रोल नहीं है, तो लाख कोशिशों के बाद भी आप वजन कम नहीं कर पाएंगी। वजन कम करने के लिए, सबसे पहले आपको बाहर के खाने को पूरी तरह छोड़ देना चाहिए। घर का बना खाना वजन कम करने के लिए, सबसे सही माना जाता है। घर के बने खाने में रोटी और चावल लगभग सभी की थाली का हिस्सा होते हैं। बात अगर रोटी की करें, तो ज्यादातर घरों में गेहूं के आटे की रोटी खाई जाती है। लेकिन, वजन कम करने के लिए, आपको इसमें बदलाव करना होगा। वजन कम करने के लिए गेहूं के बजाय, डाइटिशियन के बताए इस आटे की रोटी खाएं। इससे वजन भी कम होगा और शरीर को जरूरी न्यूट्रिएंट्स भी मिलेंगे। इस बारे में डाइटिशियन नंदिनी जानकारी दे रही हैं। वह सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।

वेट लॉस में मदद कर सकता है डाइटिशियन का बताया यह आटा

multigrain atta for weight loss

  • वजन कम करने में रागी का आटा आपकी मदद कर सकता है। यह आटा फाइबर से भरपूर होता है और इसे खाने के बाद पेट भी लंबे समय तक भरा रहता है, जिससे भूख नहीं लगती है।
  • इस आटे में ट्रिप्टोफैन नामक अमीनो एसिड होता है। यह वजन कम करने में मदद करता है।
  • रागी का आटा, शरीर में खून की कमी भी दूर करता है। इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी कम होता है और यह आटा ब्लड शुगर लेवल को मैनेज करने में मदद करता है।
  • रागी में कैल्शियम, आयरन, प्रोटीन, फाइबर और कई विटामिन्स और मिनरल्स मौजूद होते हैं। यह आटा वेट लॉस में मदद करने के साथ ही, शरीर को जरूरी न्यूट्रिशन भी देता है। यह आटा डाइजेशन को सुधारने में भी मदद कर सकता है।
  • बेसन का आटा कैलोरीज में कम होता है और इसमें प्रोटीन और फाइबर काफी मात्रा में होता है।
  • यह आटा वजन कम करने में मदद कर सकता है। यह आटा डाइजेशन को सुधारने में भी मदद कर सकता है।
  • ज्वार में दूसरे अनाजों की तुलना में फाइबर ज्यादा होता है। इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है और यह प्रोटीन, कैल्शियम और आयरन से भरपूर होता है।
  • इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं और कैलोरीज भी कम होती हैं।
  • ओट्स के आटे में मौजूद बीटा-ग्लूकॉन फैट स्टोरेज को कम करके, वजन कम करने में भी मदद कर सकता है। इससे पेट भी आसानी से साफ होता है।
  • इस मल्टीग्रेन आटे को और हेल्दी बनाने के लिए, आप इसमें मेथी या अलसी के बीजों का पाउडर भी मिला सकती है। इससे इसकी न्यूट्रिशन वैल्यू भी बढ़ जाती है और वजन कम करने में भी मदद मिलती है।

यह भी पढ़ें- सिर्फ 1 हफ्ते में कम होगा वजन, आजमाएं ये टिप्‍स

वजन कम करने के लिए घर पर ऐसे तैयार करें वेट लॉस आटा

weight loss atta

  • गेहूं का आटा, ज्वार का आटा, ओट्स का आटा, बेसन और रागी के आटे को बराबर मात्रा में मिलाएं।
  • इस आटे की रोटी को डाइट का हिस्सा बनाएं।
  • आटा गूंथते समय उसमें 1 टीस्पून अलसी के बीज या मेथी के बीजों का पाउडर मिलाएं।
  • इस आटे की रोटी खाने से वजन भी कम होगा और सेहत भी बनी रहेगी।

 

यह भी पढ़ें- 2 हफ्तों में कम हो सकता है 2 किलो वजन, पानी में मिलाकर पिएं ये 3 चीजें

 

वजन कम करने में यह हेल्दी आटा आपकी मदद कर सकता है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।