herzindagi
Does watermelon juice reduce heat

गर्मियों में रहना है कूल तो जरूर पिएं यह लाल जूस

गर्मियों के मौसम में शरीर को ठंडा रखने के लिए आप तरबूज का जूस पी सकते हैं।आइए जानते हैं इसके फायदे
Editorial
Updated:- 2024-05-14, 16:00 IST

पूरे उत्तर भारत में गर्मी का सितम जारी है। लगातार बढ़ते तापमान के कारण आसमान से आग बरसने लगती है। गर्म हवा के थपेड़ों से जनजीवन बेहाल हो गया है। इस मौसम में कूल रहने के लिए लोग अलग अलग तरकीब अपनाते हैं। कोई नींबू पानी पीता है तो कोई कोल्ड ड्रिंक, सोडा। इन चीजों से भले ही आपको पल भर के लिए ठंडक का एहसास हो जाए लेकिन इससे हेल्थ पर काफी खराब प्रभाव पड़ता है। ऐसे में अगर आप भी गर्मियों में कुछ ठंडा और हाइड्रेटिंग ड्रिंक की तलाश में हैं तो आपको तरबूज का जूस पीना चाहिए,इसके अनगिनत लाभ है। आइए इस बारे में हेल्थ एक्सपर्ट से जानते हैं। डायटीशियन बिन्नी चौधरी इस बारे में जानकारी दे रही हैं।

गर्मियों में तरबूज का जूस पीने के फायदे

water melon juice

  • गर्मियों के मौसम में तरबूज का जूस पीने से आप हाइड्रेटेड रहते हैं। इससे आपको इंस्टेंट एनर्जी मिलती है। दरअसल तरबूज में 90 फीसदी पानी की मात्रा होती है यह शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स को बनाए रखता है। इससे शरीर को ठंडा रखने में मदद मिलती है।
  • तरबूज का जूस पीने से आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत होती है जैसा कि इसमें विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन b6, पोटेशियम जैसे पोषक तत्व होते हैं। इसमें लाइकोपीन जो की एक एंटीऑक्सीडेंट है, वह भरपूर मात्रा में होता है, जिससे मुक्त कणों के कारण होने वाली बीमारियों से बचाव होता है। 
  • गर्मियों के मौसम में तरबूज का जूस पीने से आपका पेट भी ठंडा रहता है। पेट की गर्मी शांत होती है। इसमें फाइबर की मौजूदगी होती है जो डाइजेशन को मजबूत बनाता है और पाचन संबंधी समस्याओं को दूर रखता है।

यह भी पढ़ें-इन चार कारणों को जानने के बाद आप भी अपनी वेट लॉस डाइट में जरूर शामिल करेंगे ब्रोकली

front view homemade fresh watermelon juice

  • तरबूज का जूस पीने से आंखों को भी हेल्दी रखा जा सकता है। इसमें विटामिन ए होता है जो की आंखों की रोशनी को बढ़ाने में मदद करते हैं। गर्मी के मौसम में आंखों में होने वाले इन्फेक्शन से भी बचाव होता है।
  • अगर आप वेट लॉस जर्नी पर है और तरबूज का जूस पीते हैं तो आपको वेट लॉस जर्नी को भी बूस्ट करने में मदद मिलती है। जैसा कि इसमें फाइबर होता है और वॉटर कंटेंट भी अधिक पाया जाता है, इसमें कैलोरी की मात्रा भी कम होती है। इस तरह से यह सारे फैक्टर वजन कम करने में आपकी मदद करते हैं।
  • गर्मियों के मौसम में स्किन भी झुलस जाती है। ऐसे में तरबूज का जूस पीने से स्किन हेल्दी बनती है। इसमें विटामिन सी होता है जो कि कॉलेजन बूस्ट करता है और  इलास्टिसिटी को बढ़ावा मिलता है। इससे ब्लड फ्लो भी सही होता है।

यह भी पढ़ें-न्यू मॉम के लिए जरूरी हैं ये न्यूट्रिएंट्स, डेली डाइट में जरूर करें शामिल

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी।  यहां क्लिक करें

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।