कब्ज होगी दूर और हड्डियों में भी आएगी मजबूती, खाएं यह हरी सब्जी

क्या आपको मालूम है कि पानी वाला साग जिसे हम कलमी के नाम से जानते हैं, इसे खाने से आपकी कब्ज की समस्या कम हो सकती है और हड्डियों को मजबूती मिल सकती है।
  • Aiman Khan
  • Editorial
  • Updated - 2024-12-25, 09:00 IST
image

हरी पत्तेदार सब्जियां हमारी सेहत के लिए कितनी फायदेमंद हैं यह हम सभी जानते हैं। इन पत्तेदार सब्जियों में पालक साग का नाम सबसे ऊपर आता है। यह आप सभी ने खाई होगी। बहुत लोगों की पसंदीदा होती है। लेकिन क्या आपने पानी वाला साग यानी कि कलमी साग खाई है। इसे हम अंग्रेजी में वाटर स्पिनेच के नाम से जानते हैं। यह पानी में उगता है। दिखने में शकल पालक साग से मिलती जुलती है लेकिन होता इससे अलग है। इसके कई जबरदस्त फायदे हैं। लेकिन आज हम इस आर्टिकल में आपको इसके दो फायदों से रूबरू करा रहे हैं। इस बारे में एक्सपर्ट लवनीत बत्रा ने जानकारी साझा की है।

कलमी साग खाने के फायदे ?

young-brunette-woman-standing-blue-background-with-hand-stomach-because-indigestion-painful-illness-feeling-unwell-ache-concept_839833-13927

एक्सपर्ट बताती हैं कि अगर आप कब्ज से परेशान रहते हैं तो आपको कलमी साग को जरूर डाइट मं शामिल करना चाहिए। कलमी साग में फाइबर की रिच मात्रा होती है ,यह अपने लैक्सेटिव गुणों के लिए जाना जाता है। यह रेचक कठोर मल को मुलायम करने के लिए जाना जाता है।आंतों को उत्तेजित करता है, इससे आप नियमित रूप से मल त्याग करते हैं जो की कब्ज की समस्या में आपके लिए फायदेमंद साबित होता है।

vitamin-k

वहीं इसके दूसरे जबरदस्त फायदे की बात करें तो यह हरी पत्तेदार सब्जी विटामिन के का बढ़िया स्रोत है। यानी अगर आपकी हड्डियों को मजबूती चाहिए तो आपको इसका सेवन करना चाहिए। इसका सेवन करने से शरीर में कैल्शियम के अवशोषण को बढ़ावा मिलता है। इससे आपकी हड्डियां मजबूत होती हैं। जोड़ों के दर्द में राहत मिलती है। इसमें मैग्नीशियम भी होता है जो हड्डियों की संरचना को बनाए रखने में मदद करता है।

यह भी पढ़ें-डायबिटीज के मरीज भूलकर भी ना खाएं ये ड्राई फ्रूट्स, एकदम बढ़ने लगेगा ब्लड शुगर लेवल

कैसे करें कलमी साग का सेवन?

  • सूप के रूप में डाइट में शामिल करें
  • इसकी सब्जी बनाकर खा सकते हैं।
  • इससे पराठा भी तैयार कर सकते हैं।
  • सलाद में भी ऐड कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें-सीने में जमे बलगम की वजह से सांस लेना हो रहा है मुश्किल? इस देसी काढ़े से मिलेगा आराम

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP