हम सभी जानते हैं कि हमारे शरीर के 60% हिस्से में पानी होता है और इसे हाइड्रेशन, ईंधन, ऊर्जा निर्माण और सभी महत्वपूर्ण अंगों के समुचित कार्य के लिए पीना महत्वपूर्ण है। जी हां गर्म या ठंडा पानी पीने से आपका शरीर स्वस्थ और हाइड्रेटेड रहता है।
कुछ लोग दावा करते हैं कि ठंडे पानी पीने की तुलना में गर्म पानी विशेष रूप से पाचन में सुधार करने, कनजेशन से राहत देने और यहां तक कि आपको रिलैक्स करने में मदद कर सकता है। यह बात तो आप सभी लोग शायद जानते ही होंगे, लेकिन आज हम आपको आज सुबह गर्म पानी कब्ज को दूर करके पेट साफ करने में कैसे फायदेमंद हो सकता है, इस बारे में बता रहे हैं।
डिहाइड्रेशन कब्ज का एक आम कारण है। कई मामलों में, कब्ज को दूर करने और रोकने के लिए पानी पीना एक प्रभावी तरीका है। हाइड्रेटेड रहने से मल को नरम करने में मदद मिलती है और इसे पास करना आसान हो जाता है। नियमित रूप से गर्म पानी पीने से आपके मल त्याग को नियमित रखने में मदद मिल सकती है।
अगर आप कब्ज को दूर करके पेट को साफ करना चाहती हैं, तो आयुर्वेदिक एक्सपर्ट नीति शेठ की बताए गर्म पानी के ये आसान टिप्स अपना सकती हैं। यह टिप्स उन्होंने अपने इंस्टाग्राम के माध्यम से फैन्स के साथ शेयर किए हैं।
View this post on Instagram
गर्म पानी से मल त्याग होता है आसान
टिप्स शेयर करते हुए नीति शेठ ने कैप्शन में लिखा, ''कुछ गर्म पानी, या अन्य विविधताओं के लिए किचन में अपना रास्ता बनाएं। यह क्रिया जीआई ट्रैक्ट को साफ करती है, किडनी को फ्लश करती है और मल त्याग को उत्तेजित करती है।''
इसे जरूर पढ़ें:क्या आप जानती हैं सोने से पहले गर्म पानी पीने के फायदे
''चाय या कॉफी (विशेष रूप से मल त्याग को प्रोत्साहित करने के लिए) के साथ दिन की शुरुआत करना सबसे अच्छा विचार नहीं है, क्योंकि ये पदार्थ किडनी की ऊर्जा को खत्म कर देते हैं, एड्रेनल पर दबाव डालते हैं, लंबे समय तक कब्ज पैदा करते हैं और फिर आप उन पर निर्भर हो जाते हैं।''
''कुछ लोगों को सुबह में अपनी आंतों को स्थानांतरित करने के लिए गर्म पानी की सहायता की आवश्यकता नहीं होती है जबकि दूसरों को गर्म पानी और थोड़े समय की आवश्यकता होगी- दोनों बातें ठीक है। यदि आप अपने गर्म पानी में कुछ मिलाना चाहती हैं तो यहां कुछ विकल्प दिए गए हैं:
गर्म पानी के साथ इन चीजों को मिलाएं
''अपने सुबह के गर्म पानी के प्याले में नींबू के रस को (नींबू पर पाचन पर अधिक मीठा और क्षारीय प्रभाव डालता है) मिलाएं। ये दोनों प्रभावित मल को स्थानांतरित करने, विषाक्त पदार्थों को हटाने, एक लेपित जीभ को साफ करने और मुंह से खराब स्वाद को दूर करने में मदद करेंगे।''
''1 कप गर्म पानी में 1 बड़ा चम्मच कद्दूकस किया हुआ अदरक (पाचन को उत्तेजित करने के लिए), आधा नींबू का रस (विषाक्त पदार्थों को निकालने के लिए) और 1 चम्मच शहद (विषाक्त पदार्थों को बांधने और उन्हें बाहर निकालने में मदद करने के लिए) मिलाएं।''
शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने के लिए गर्म पानी के एक गिलास से बेहतर कुछ भी काम नहीं करता है। यह भोजन को तोड़ने में भी मदद करता है और डाइजेस्टिव सिस्टम को सक्रिय करता है, जिससे इसे पचाना आसान हो जाता है। अगर आपको पेट से संबंधित समस्याएं जैसे कब्ज, एसिडिटी या यहां तक कि खांसी, जुकाम हो रहा है, तो बड़ी राहत के लिए गर्म पानी की चुस्की लेती रहें।
इसे जरूर पढ़ें:गर्म पानी दूर करेगा महिलाओं की 10 परेशानी, एक्सपर्ट से जानें कैसे
गर्म पानी पुरानी कब्ज को भी ठीक करने में मदद करता है। सुबह खाली पेट गर्म पानी पीने से मल त्याग में सुधार होता है, पेट दर्द कम होता है, भोजन टूटता है और आंतों से आसानी से गुजरने में मदद मिलती है। आंत्र उत्तेजना शरीर को सामान्य कामकाज में वापस लाने में मदद करती है।
इस तरह से आप भी गर्म पानी से कब्ज की समस्याको दूर कर रोजाना सुबह अपने पेट को अच्छी तरह से साफ कर सकती हैं। इस तरह की और जानकारी पाने के लिए हरजिंदगी से जुड़ी रहें।
Recommended Video
Image Credit: Shutterstock.com
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों