herzindagi
drink warm water at bed time

Expert Tips: क्या आप जानती हैं सोने से पहले गर्म पानी पीने के फायदे

अगर आप अपनी नियमित दिनचर्या में गर्म पानी का सेवन करते हैं तो सोने से पहले गर्म पानी पीने के फायदों के बारे में जरूर जानें। 
Editorial
Updated:- 2021-08-16, 13:21 IST

शरीर को ठीक से काम करने के लिए ज्यादा से ज्यादा पानी पीना जरूरी होता है। पूरे दिन पानी की सही मात्रा और सोते समय भी पानी का सेवन शरीर के पाचन तंत्र को सुचारू बनाने में, ठीक से सांस लेने में, ठीक से पसीना आने में और मल त्याग की प्रक्रिया को आसान बनाने में बहुत ज्यादा लाभदायक है। लेकिन क्या आप जानते हैं गर्म पानी पीना सेहत के लिए और ज्यादा फायदेमंद है।

खासतौर पर जब गर्म पानी सोने से पहले पिया जाता है तब यह शरीर को कई तरह के स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है। रात में सोने से पहले गर्म पानी सभी शारीरिक क्रियाओं को सुचारू रूप से चलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कुछ लोग रात को हाइड्रेट रहने के लिए सोने से पहले एक गिलास पानी पीते हैं। लेकिन इस लेख में फैट टू स्लिम ग्रुप की सेलिब्रिटी इंटरनेशनल डाइटीशियन और न्यूट्रिशनिष्ट शिखा ए शर्मा से जानें कि सोने से पहले गर्म पानी का सेवन किस तरह से शरीर को कई फायदे पहुंचा सकता है।

नींद को बेहतर बनाता है गर्म पानी का सेवन

improve sleep

ठंडे पानी में गर्म पानी की तुलना में पोषक तत्वों की कमी होती है इसलिए आमतौर पर लोग सुबह उठकर गुनगुने पानी का सेवन करते हैं। लेकिन सोते समय गर्म पानी का सेवन नींद में सुधार करके अच्छी नींद के लिए प्रेरित करता है। सोने से पहले गर्म पानी का सेवन ब्रेन के काम करने की प्रणाली में सुधार करता है जिससे अच्छी नींद की अनुभूति होती है।

इसे जरूर पढ़ें:Expert Tips: क्या आप जानती हैं दाल का पानी पीने के ये फायदे, डाइट में जरूर करें शामिल

शरीर को डिटॉक्स करता है गर्म पानी का सेवन

जब आप रात में सोते समय गर्म पानी का सेवन करते हैं तब यह शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है।सोते समय गर्म पानी का सेवन शरीर के आंतरिक तापमान को बढ़ाता है और पसीना पैदा करता है, जिससे ब्लड सर्कुलेशन ठीक होता है और शरीर में विषाक्त पदार्थों से छुटकारा मिलता है।आपशरीर को डिटॉक्सकरने के लिए सोने से पहले गर्म पानी का सेवन कर सकते हैं साथ ही ऐसा करके बेहतर नींद भी पा सकते हैं। आमतौर पर पसीने की वजह से आप रात में शरीर के कुछ तरल पदार्थ खो देते हैं, लेकिन गर्म पानी का सेवन अतिरिक्त नमक या विषाक्त पदार्थों को भी हटा देता है और त्वचा की कोशिकाओं को साफ करने में मदद करता है।

तनाव कम करता है गर्म पानी का सेवन

improve dipression warm water

जब लोग सोने से कुछ देर पहले गर्म पानी का सेवन करते हैं तब यह चिंता और डिप्रेशन से लड़ने में मदद करता है। रिसर्च बताते हैं कि शरीर में पानी की कमी तनाव के स्तर को बढ़ाती है और अवसाद को जन्म देती है। यह नींद के चक्र को नकारात्मक रूप से प्रभावित करती है। जब हम सोते समय गर्म पानी का सेवन करते हैं तब यह शरीर का जल स्तर बनाए रखने में मदद करता है और मूड खराब करने वालों हार्मोन को नियंत्रित रखता है।

तरल पदार्थों की पूर्ति करता है गर्म पानी का सेवन

रात के समय गर्म पानी का सेवन शरीर में खोए हुए तरल पदार्थों की पूर्ति करता है। पूरे दिन हमारा शरीर पसीने, पेशाब और मल त्याग की प्रक्रिया से लगातार तरल पदार्थ को निकालता है जो शरीर में पानी की कमी पैदा कर सकता है। गर्म पानी का सेवन हमारे शरीर से खोए हुए पानी की जगह हमारे शरीर की आवश्यक प्रणालियों के लिए रात में भी काम करता रहता है। जिससे शरीर आवश्यक तरल पदार्थों की आपूर्ति करने के लिए प्रेरित होता है। सोने से पहले गर्म पानी पीने से शरीर रात भर हाइड्रेटेड रहता है और अवांछित विषाक्त पदार्थों से छुटकारा पाने में मदद मिलती है।

इसे जरूर पढ़ें:क्या चावल खाने से नींद आती है? न्यूट्रिशनिस्ट पूजा मखीजा से जानें फैक्ट्स

पाचन प्रक्रिया को सुचारू बनाए गर्म पानी

improve digestion warm ater

सोने से पहलेगर्म पानी का सेवन पाचन तंत्र में अवांछित भोजन को घोल देता है और बेहतर पाचन की ओर ले जाता है।आमतौर पर रात में हमारा पाचन तंत्र सबसे कमजोर होता है, गर्म पानी पीने से पाचन तेज और सुचारू रूप से होता है। जब हम रात में गर्म पानी पीते हैं तब यह पाचन को सुधार करके वजन घटाने में भी मदद करता है। गर्म पानी पीने से दिनभर किया गया भोजन तेजी से टूटता है और इसे तेजी से पचाने में मदद मिलती है जिसके परिणामस्वरूप वजन कम होने लगता है।

इन सभी कारणों की वजह से डाइट एक्सपर्ट सुबह उठकर और सोने से पहले गर्म पानी पीने की सलाह देते हैं। जिससे कई तरह के रोगों से लड़ने में सहायता मिलती है।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit: freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।