herzindagi
How to use Tulsi leaves for health in rainy season

मानसून में सेहतमंद रहने के लिए पिएं नानी मां का बताया यह देसी काढ़ा

मानसून में सेहतमंद रहने में कई देसी काढ़े आपकी मदद कर सकते है। पीढ़ियों से हमारे घरों में ऐसी देसी चीजों का इस्तेमाल होता है, जिन्हें एक्सपर्ट भी फायदेमंद मानते हैं। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-07-10, 14:29 IST

आपने अक्सर अपने घर में बड़े-बुजुर्गों को छोटी-मोटी बीमारियों को दूर करने के लिए या सेहतमंद रहने के लिए, कई देसी चीजों का इस्तेमाल करते सुना होगा। हमारी मम्मी भी मौसम के हिसाब से हमें कई तरह के काढ़े, लड्डू या और चीजें देती हैं, जिनमें असल में अच्छी सेहत का राज छिपा होता है। कई बार हम इन देसी चीजों को बेकार समझ लेते हैं, पर ये देसी चीजें गुणों की खान होती हैं और इन्हें एक्सपर्ट भी फायदेमंद मानते हैं। मानसून का मौसम आ चुका है और इसमें इंफेक्शन्स और बीमारियों का खतरा ज्यादा रहता है। ऐसे में बीमारियों से बचने और इम्यूनिटी को मजबूत करने के लिए, कुछ खास चीजों को डाइट में शामिल करना जरूरी है। यहां हम आपको एक ऐसे ही देसी काढ़े का बारे में बता रहे हैं, जो मानसून में सेहतमंद रहने में आपकी मदद करेगा। इस बारे में डाइटिशियन नंदिनी जानकारी दे रही हैं। वह सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।

मानसून में सेहतमंद रहने के लिए पिएं तुलसी और अजवाइन का काढ़ा

tulsi benefits in monsoon

  • तुलसी का काढ़ा और इसकी चाय गुणों से भरपूर होती है। इससे इम्यूनिटी मजबूत होती है और बीमारियों से बचाव होता है।
  • अदरक में भरपूर मात्रा में एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-फंगल और एंटी-ऑक्‍सीडेंट्स पाए जाते हैं। यह सर्दी और जुकाम दूर करती है।
  • तुलसी के पत्तों में एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-वायरल, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-डिप्रेसेंट और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। यह कफ को कम कर सकती है।
  • हल्दी में भी एंटी-वायरल, एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। इससे इम्यूनिटी मजबूत होती है और सर्दी-जुकाम से बचाव होता है।
  • हल्दी इंफ्लेमेशन को कम करती है और इससे मानसून में होने वाली एलर्जी भी दूर होती है।
  • मानसून में पेट से जुड़ी दिक्कतें आम होती हैं। इन्हें दूर करने में अजवाइन मदद कर सकती है।
  • अजवाइन में एंटी-बायोटिक, एंटी-सेप्टिक, एंटी-माइक्रोबियल और एंटी-पैरासिटिक गुण पाए जाते हैं। इससे पेट की ऐंठन और खांसी दूर होती है। साथ ही, हाजमा भी दुरुस्त होता है।

कैसे तैयार करें तुलसी और अजवाइन का काढ़ा?

immunity booter kadha

सामग्री 

  • अदरक- 1 इंच
  • तुलसी के पत्ते- 8-10
  • अजवाइन- आधा चम्मच
  • हल्दी- 1 चुटकी
  • काली मिर्च- 2

विधि

  • सबसे पहले एक पैन में एक गिलास पानी डालकर उबाल लें। 
  • अब इलमें अदरक, तुलसी, काली मिर्च, हल्दी और अजवाइन मिलाएं।
  • इसे आधा रह जाने तक उबालें।
  • अब इसे छान लें।
  • इससे दिन में एक बार पिएं। 

 

यह भी पढ़ें- मानसून में रहना चाहते हैं हेल्दी? खान-पान से जुड़ी इन आदतों में करें बदलाव

 

मानसून में सेहतमंद रहने के लिए इस देसी काढ़े को डाइट में शामिल करें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik

यह भी पढ़ें- मानसून में बीमारियां रहेंगी दूर, रोज पिएं यह खास चाय

 

 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।