हेल्दी रहने के लिए डाइट और लाइफस्टाइल में मौसम और उम्र के हिसाब से बदलाव बहुत जरूरी है। खासकर, अगर बात मौसम की करें, तो मौसम बदलने पर कई तरह की बीमारियां होने लगती हैं। ऐसे में सेहतमंद रहने के लिए डाइट में काफी कुछ बदलना चाहिए। जिस तरह गर्मी में ठंडी तासीर की चीजें खाने की सलाह दी जाती है। उसी तरह ठंड में गर्म चीजों को डाइट में शामिल करना चाहिए। मानसून आने पर सर्दी, खांसी, बुखार और डाइजेशन से जुड़ी भी कई समस्याएं परेशान करने लगती हैं। इस मौसम में कई चीजों से परहेज करना चाहिए।
एक्सपर्ट की मानें तो बरसात में तंदरुस्त रहने के लिए, खान-पान से जुड़ी कुछ बातों पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इस बारे में न्यूट्रिशनिस्ट सिमरन कौर जानकारी दे रही हैं। सिमरन कौर न्यूट्रिशनिस्ट और लाइफस्टाइल कोच हैं। उन्हें डायटेटिक्स हेल्थ और न्यूट्रिशन्स में डिप्लोमा प्राप्त है।
मानसून में डाइट में करें ये बदलाव
- बरसात के मौसम में सेहतमंद रहने के लिए आपको बाहर के खुले खाने से दूर रहना चाहिए। यह खाना बारिश में जल्दी दूषित होता है। जिसके चलते अगर आप इसे खाती हैं, तो बीमार पड़ सकते हैं।
- मानसून में फूलगोभी भी कम खाने की सलाह दी जाती है। बरसात में फूलगोभी में फंगल ग्रोथ के चांसेज काफी रहते हैं। एक्सपर्ट की मानें तो इस मौसम में फूलगोभी को अवॉइड करना ही बेहतर है।
- भोजन से उत्पन्न बीमारियों से बचने के लिए इस मौसम में फ्रेश और साफ-सुथरे भोजन को खाने की सलाह दी जाती है।
- इस मौसम में ऐसा खाना खाना चाहिए, जो पचने में आसान हो। हल्का और पोषण से भरपूर खाना खाएं।
- बरसात में कच्चे हरे सलाद और हरी पत्तेदार सब्जियों से भी परहेज करना चाहिए।
- अगर आप सी-फूड खाती हैं, तो इस मौसम में उससे दूरी बनाए रखे। सी-फूड मानसून में जल्दी खराब हो सकता है और इसमें बैक्टीरियल ग्रोथ भी हो सकती है। ऐसे में अगर आप इसे खाती हैं, तो लिमिट में ही खाएं।
- तले-भुने खाने की जगह मानूसन में सीरियल, दलिया और खिचड़ी को डाइट में शामिल करें।
- इसके अलावा मानसून में अदरक(अदरक के फायदे), तुलसी से बने हर्बल टी का सेवन जरूर करना चाहिए।
यह भी पढ़ें-मानसून में कैसे रखें अपनी सेहत का ख्याल? बता रही हैं स्वाति बाथवाल
- बारिश में बीमारियों से बचाव के लिए इम्यूनिटी का स्ट्रांग होना भी जरूरी है। इसलिए फाइबर, प्रोटीन और न्यूट्रिशन्स से भरपूर डाइट लें।
यह भी पढ़ें- इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने वाले ये टॉप 10 टिप्स एक्सपर्ट से जानें
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों