आज के समय में अधिकतर घरों में महिलाएं काम निपटाने के चक्कर में देर रात तक जागती हैं। इतना ही नहीं, कभी-कभी ऐसा भी होता है कि आपकी रात को आंख खुल जाती है और फिर कुछ खाने का मन करता है। लेकिन इस स्थिति में प्रॉपर खाना बनाने का मन नहीं करता। बस मन करता है कि कुछ ऐसा मिल जाए, जिससे भूख और क्रेविंग दोनों ही शांत हो जाए। साथ ही उसे बनाना ना पड़े। अगर बनाए भी तो वह झटपट तैयार हो जाए ताकि आपको बहुत मेहनत व समय बर्बाद ना करना पड़े। वैसे भी भूख शांत करने के लिए आधी रात को घर से बाहर निकलकर कुछ खाने के लिए ढूंढने का मन नहीं करता। ऐसे में सबसे बेस्ट ऑप्शन यह है कि आप अपनी किचन में कुछ चीजों को हमेशा स्टोर करके रखें। यह चीजें आपको अचानक देर रात लगने वाली भूख के साथ-साथ आपके टेस्ट बड को भी शांत करती हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी ही आइटम्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आपको अपनी किचन में जरूर रखना चाहिए, ताकि आप अचानक लगने वाली भूख को तुंरत शांत कर सकें-
ड्राई फ्रूट्स

यह आपको दोबारा फिलिंग अहसास कराने का एक हेल्दी और टेस्टी तरीका है। आप अपने घर में कुछ नट्स जैसे बादाम, मखाने व पिस्ता आदि रख सकती हैं। यह खाने में भी टेस्टी लगते हैं और आपके शरीर को कई पोषक तत्व प्रदान करते हैं। साथ ही इनके सेवन से आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगती।
इंस्टेट फूड

आजकल मार्केट में कई तरह के इंस्टेंट फूड मिलते हैं। यह देर रात की भूख को शांत करने का एक ऑप्शन साबित हो सकते हैं। आप इंस्टेंट पोहे से लेकर ओट्स तक को अपनी किचन पैंट्री में जगह दे सकती हैं। अगर आपको हल्की भूख लगी हो, लेकिन आप कुक करने के मूड में नहीं हैं तो इनका सेवन किया जा सकता है।
इसे जरूर पढ़ें: क्या आप जानती हैं कि पैंटी की सफाई रखने का सही तरीका क्या है?
चॉकलेट

चॉकलेट का सेवन हमें खुशी और रिलैक्स महसूस कराता है। ऐसे में अगर आप मीठे की दीवानी हैं और रात के समय आपका कुछ मीठा खाने का मन कर रहा है तो ऐसे में आप चॉकलेट खा सकती हैं। हालांकि इस बात का ध्यान रखें कि आप इसके एक या दो पीस ही लें। अधिक चॉकलेट का सेवन बिल्कुल भी ना करें।
जरूर रखें फल

आप अपनी किचन में कुछ फल जैसे सेब, नाशपाती आदि को जरूर रखें। आधी रात को जब आपको भूख लगती हैं तो इन्हें खाना भी एक अच्छा आईडिया है। सिर्फ एक सेब का सेवन आपको फिलिंग का अहसास कराएगा। साथ ही इनके सेवन से आपको अपनी हेल्थ के साथ भी किसी तरह का समझौता नहीं करना पड़ेगा।
इसे जरूर पढ़ें: ब्रेस्ट कैंसर का जल्द पता कैसे लगाएं? एक्सपर्ट से जानें
पनीर

अगर आपको रात के खाने के बाद भी भूख का अहसास हो रहा है तो ऐसे में पनीर का सेवन करना एक हेल्दी और टेस्टी ऑप्शन है। आप इसे यूं ही खा सकती हैं या फिर इसमें चाट मसाला और काली मिर्च पाउडर मिक्स करके सेवन करें। इसमें लिनोलिक एसिड, एक फैटी एसिड होता है जो हमारे शरीर को अधिक प्रभावी ढंग से वसा को जलाने में मदद करता है। साथ ही यह प्रोटीन का भी एक अच्छा सोर्स माना गया है।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Recommended Video
Image Credit: freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों