Weight Loss: पानी में मिलाकर खाएं ये 4 चीजें, पेट की जिद्दी चर्बी से मिलेगा छुटकारा

बेली फैट और वजन को कम करने के लिए कई सूवे मेवे और नट्स कारगर हैं। इन्हें भिगोकर खाने से वजन भी कम होता है, पेट की चर्बी पिघलती है और शरीर को ताकत भी मिलती है।

 
Does soaked almonds reduce belly fat

बढ़ा हुआ वजन और तोंद न केवल लुक्स को खराब कर सकती है, बल्कि यह बीमारियों को भी दावत देती है। हेल्दी रहने के लिए जिस तरह शरीर में हार्मोन्स, विटामिन्स, मिनरल्स और अन्य जरूरी न्यूट्रिएंट्स का सही लेवल में होना जरूरी है। उसी तरह, वेट भी कंट्रोल में रहना चाहिए। जरूरत से अधिक या कम वजन आपको मुश्किल में डाल सकता है। वेट बढ़ना जितना आसान होता है, इसे कम करना उतना ही मुश्किल होता है। खासकर, पेट की जिद्दी चर्बी को कम करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती है। यहां हम आपको कुछ ऐसे नट्स और ड्राई फ्रूट्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें पानी में भिगोकर खाने से वजन तेजी से कम हो सकता है। इस बारे में डाइटिशियन सिमरन कौर जानकारी दे रही हैं। सिमरन सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।

वेट लॉस के लिए बादाम

soaked almonds for weight loss

बादाम में प्रोटीन, विटामिन ई, डाइट्ररी फाइबर, ओमेगा 3 फैटी एसिड्स भरपूर मात्रा में होते हैं। डाइजेशन सुधारने से लेकर वजन कम करने तक बादाम के कई फायदे हैं। इसे रोज खाने से इम्यूनिटी भी बूस्ट होती है। बादाम को जब पानी में भिगोकर खाया जाता है, तो इसमें से एक खास एंजाइम निकलता है, जो फैट बर्न करने में मदद करता है। बादाम में मैग्नीशियम भी अधिक मात्रा में होता है। इससे शुगर क्रेविंग्स कम होती हैं।

बेली फैट के लिए अखरोट

अखरोट को अगर आप भिगोकर खाएं, तो इससे वेट लॉस में मदद मिल सकती है। अखरोट में फाइबर और ओमेगा-3 फैटी एसिड्स भरपूर मात्रा में होते हैं। भीगे हुए अखरोट खाने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, डाइजेशन में सुधार होता है और मोटापा कम होता है।

बेली फैट के लिए सूखा आलूबुखारा

सूखा आलूबुखारा पोटेशियम, आयरन और फाइबर से भरपूर होता है। इसे रोज खाने से कब्ज दूर होती है, पेट साफ होती है और शरीर पतला दिखता है। जिन लोगों में खून की कमी है, उन्हें इसे जरूर खाना चाहिए।

यह भी पढ़ें- Belly Fat Reasons: वजन कम होने के बाद भी क्यों नहीं घट रहा है बेली फैट? जानें इसका कारण

मोटापा कम करती है किशमिश

soaked raisins for weight loss and belly fat

मोटापे को कम करने के लिए किशमिश भी फायदेमंद है। किशमिश एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है और इसे रोज खाने से बॉडी डिटॉक्स होती है। रोज रात को 5-7 किशमिश भिगोकर खाएं। इससे वजन भी कम होगा और शरीर में ताकत भी बनी रहेगी।

यह भी पढ़ें- Period Remedies: रोज भिगोकर खाएं काली किशमिश, पीरियड्स से जुड़ी सारी परेशानियां होंगी दूर

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik, Shutterstock

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP