अचार भारतीय भोजन का एक अनिवार्य हिस्सा है। अगर खाने के साथ टेस्टी अचार मिल जाए तो घर का सादा खाना भी टेस्टी लगने लगता है। अचार ना सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ा देता है, बल्कि संतुष्टि भी देता है। कुछ लोग तो ऐसे भी हैं जिन्हें हर चीज के साथ मसालेदार अचार खाना बेहद पसंद होता है। नींबू से लेकर गाजर, आम, मिर्च आदि तक, हम लगभग हर चीज का अचार बनाना पसंद करते हैं। जी हां हमारे देश में सब्जियों से अचार बनाने की परंपरा सदियों से रही है। इससे न सिर्फ सीजनल सब्जियों को लंबे समय तक प्रिजर्व करके रखा जा सकता है, बल्कि उनका बेहतर इस्तेमाल भी किया जा सकता है। हालांकि अचार बनाने का इतना कठिन और तेज नियम नहीं है। यह एक ऐसी परंपरा है जो पीढ़ी दर पीढ़ी चली आ रही है।
इसके अलावा घर का बना अचार विशेष रूप से स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ कई हेल्थ बेनिफिट्स भी देता है। सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर के अनुसार, ''नेचुरल चीजों से बना अचार विटामिन के (विटामिन डी का अवशोषण में सह-कारक), विटामिन ए (आंखों की रोशनी और इम्यूनिटी), प्रोबायोटिक बैक्टीरिया के मूल्यवान स्रोतों में से एक माना जाता है।'' यह बात उन्होंने कुछ दिनों पहले अपने इंस्टाग्राम पर अचार की फोटो शेयर करके इसके फायदों के बारे में बताई थी। रुजुता दिवेकर अक्सर हेल्दी लाइफस्टाइल से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। रुजुता ऐसे कई आसान तरीकों के बारे में बताती हैं, जिन्हें अपनाकर आसानी से हेल्दी रहा जा सकता है।
इसे जरूर पढ़ें: घर का बना अचार रोजाना खाएं, स्वाद के साथ अच्छी सेहत भी पाएं
View this post on Instagram
लेकिन अचार के बारे में जानकारी की अधिकता है जो अक्सर हमें उलझन में डाल देती है कि क्या हमें इसका नियमित रूप से सेवन करना चाहिए। इसके अलावा अचार को लेकर लोगों के मन में यह डर होता है कि बहुत सारे तेल और नमक से बना अचार खाना हेल्थ के लिए अच्छा नहीं होता है। अगर आप भी इस उलझन में हैं तो रुजुता दिवेकर ने हाल ही के अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में अचार से जुड़े 4 सामान्य मिथ और फैक्ट्स को सूचीबद्ध किया है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
फैक्ट - नमक और तेल के बिना आंत के अनुकूल बैक्टीरिया विकसित नहीं होते हैं और आपको अचार के सभी फायदे नहीं मिल पाते हैं।
फैक्ट- रुजुता का कहना है कि ''यह नमक नहीं है जो बीपी का कारण बनता है, बल्कि हमारी आदतें जैसे एक्सरसाइज की कमी, भरपूर नींद न लेना और पैकेज्ड, प्रोसेस्ड फूड का सेवन हाई बीपी की ओर ले जाता है। हमारी फूड विरासत के अनुसार अचार बनाने के लिए अनप्रोसेस्ड काला या सेंधा नमक का इस्तेमाल करें।''
फैक्ट- "फैट या तेल का सेवन हार्ट संबंधी समस्याओं का कारण नहीं बनता है, जैसा कि हमने आपको पहले भी बताया कि हमारी कुछ आदतें (एक्सरसाइज की कमी, भरपूर नींद न लेना और पैकेज्ड, प्रोसेस्ड फूड का सेवन) इसका कारण हो सकती हैं। हमारी फूड विरासत के अनुसार कच्ची घानी का मूंगफली/सरसों/तिल/ gingelly तेल का इस्तेमाल करें," रजुता ने समझाया।
फैक्ट- रुजुता के अनुसार, ''अचार मिनरल, विटामिन और अनुकूल बैक्टीरिया का एक स्टोर हाउस है। रोजाना 1-2 चम्मच अचार ब्लोटिंग, एनीमिया, विटामिन डी और बी-12 की कमियों को कम करने में मदद करता है और आईबीएस के लिए भी मददगार है।''
इसे जरूर पढ़ें: Celebrity Nutritionist रुजुता दिवेकर ने बताए रामफल के फायदे, आप भी जानिए
अंत में रुजुता ने लिखा, ''घर पर बनाओ और प्यार से खाओ।''
अब तो आपको समझ में आ गया होगा कि घर का बना अचार हेल्थ को नुकसान नहीं पहुंचाता है। इसलिए आप भी अब अचार का लुफ्त ले सकती हैं। आहार और पोषण से जुड़ी ऐसी ही जानकारी के लिए हरजिंदगी से जुड़ी रहें।
Image Credit: Instagram & freepik.com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।