सब्जियां हमेशा से ही सेहत के लिए एक बेस्ट आहार मानी जाती हैं। आजकल हजारों सब्जियां हैं, जिन्हें पकाकर या फिर उबालकर हम और आप खाना पसंद करते हैं। लेकिन, क्या आपको मालूम है कि कच्ची सब्जियां खाने के भी कई बेहतरीन फायदे हैं? जी हां, कच्ची सब्जियां खाने के एक नहीं बल्कि कई फायदे हैं। हरी पत्तेदार सब्जियां शरीर में पानी और पोषक तत्वों की कमी के साथ-साथ अन्य कई चीजों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती हैं। आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी कच्ची सब्जियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें सब्जी बनाकर खाने से अधिक फायदा है कच्चा खाने में। यक़ीनन, इन सब्जियों के बारे में जानने के बाद आप भी अपनी डाइट में शामिल करना पसंद कर सकती हैं। तो आइए जानते हैं।
चुकंदर खाने के एक नहीं बल्कि कई सारे फायदे हो सकते हैं। चुकंदर में फाइबर, विटामिन सी, मैग्नीशियम आदि कई बेहतरीन पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसे पका कर खाने से अच्छा कच्चा खाना बेहद ही फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके सेवन से कब्ज की समस्या, आयरन की कमी आदि भी दूर हो सकती है। इसके अलावा इसे कच्चा खाने से इम्यूनिटी भी मजबूत हो सकती है। इसके लिए सलाद या फिर जूस के रूप में आप इसे शामिल कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें:आर्गन ऑयल हेल्थ के लिए है बेहतरीन, जानें इसके फायदे
आजकल लगभग हर महिला पके केले खूब खाना पसंद करती है। लेकिन, क्या आपको मालूम है कि कच्चे केले खाने के भी कई बेहतरीन फायदे हैं। जी हां, इसके सेवन से कब्ज की समस्या आसानी से दूर हो सकती है। भूख की कमी की भी समस्या दूर हो सकती है। कच्चे केले पाचन शक्ति के साथ-साथ इम्यून सिस्टम को भी मजबूत करने में मददगार साबित हो सकते हैं। आपको बता दें कि कच्चा केले फाइबर, पोटेशियम, विटामिन-सी, कॉपर आदि से भरपूर माना जाता है।
किचन में मौजूद ब्रोकली एक ऐसी सब्जी है जिसे अमूमन हर कोई पकाकर ही खाना पसंद करता है। लेकिन, इसे कच्चा खाने के भी कई सारे फायदे हैं। इसमें मौजूद कैल्शियम, पोटैशियम, प्रोटीन आदि पोषक तत्व कई रूप से हेल्थ को दुरुस्त रखने में मदद कर सकते हैं। वजन कम करने से लेकर पेट साफ करने तक ब्रोकली हेल्प कर सकता है। इसके अलावा इसे खाने से तनाव और त्वचा संबंधी परेशानी भी दूर हो सकती हैं।
इसे भी पढ़ें:इलायची के साथ दूध मिक्स करके पीने के हैं कई फायदे, आप भी जानें
पके पपीता के साथ कच्चे पपीता भी खाने के एक नहीं बल्कि अनगिनत फायदे हैं। इसके सेवन से गैस, पेट दर्द और पाचन आदि की समस्या आसानी से दूर हो सकती है। इसके सेवन से वजन भी कम हो सकता है। आपको बता दें कि पके पपीता की तरह कच्चे पपीते में भी मैग्नीशियम, फाइबर, पोटैशियम, कॉपर, कैल्शियम आदि कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं। इसी तरह पत्ता गोभी, फूल गोभी आदि कई हरी सब्जियां हैं, जो सेहत के लिए बेहद ही फायदेमंद मानी जाती हैं।
नोट: हालांकि, ये लेख सिर्फ आपकी जानकारी बढ़ाने के लिए है। कच्ची सब्जियां खाने से पहले आप डॉक्टर से भी सलाह ले सकती हैं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit(@freepik)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।