herzindagi
image

Winter Health Care: सर्दियों में पिएं यह सूप, आपके पास भी नहीं फटकेंगी बीमारियां

सेहतमंद रहने के लिए डाइट में हेल्दी चीजों को शामिल करना जरूरी है। खासकर मौसम के हिसाब से अगर आप अपने खान-पान में बदलाव नहीं करेंगी, तो बीमारियां आपको घेर सकती हैं। सर्दी के मौसम में एक्सपर्ट का बताया यह सूप आपको हेल्दी रखने में मदद कर सकता है।
Editorial
Updated:- 2026-01-05, 23:55 IST

सेहतमंद रहना हमारे लिए कितना जरूरी है, ये अक्सर हमें तब समझ आता है जब बीमारियां हमें घेर चुकी होती हैं। कई बार महिलाएं सेहत को नजरअंदाज कर देती हैं या इस पर उतना ध्यान नहीं देती हैं, जितना उन्हें देना चाहिए और इसी वजह से वो खान-पान में भी लापरवाही बरतने लगती है। इसका सीधा असर उनकी सेहत पर होता है। हेल्दी डाइट जहां आपकी सेहत को सुधार सकती है, वहीं अगर आप खान-पान में अनहेल्दी चीजों को शामिल करेंगी या सही डाइट को फॉलो नहीं करेंगी, तो
आपका शरीर अंदर से कमजोर होने लगेगा। सही खान-पान न मिलने पर न केवल हमारी इम्यूनिटी कमजोर होने लगती है, बल्कि बीमारियां भी हमें जल्दी अपनी पकड़ में ले लेती हैं। ऐसे में मौसम, उम्र और अपने शरीर की प्रकृति के हिसाब से डाइट में बदलाव जरूर करें। यहां हम आपको एक ऐसे सूप के बारे में बता रहे हैं, जो सर्दियों में आपकी सेहत को दुरुस्त कर सकता है। चलिए इस सूप के बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी आयुर्वेदिक डॉक्टर नीतिका कोहली दे रही हैं। उन्होंने आयुर्वेद में एमडी किया है और उन्हें इस फील्ड में कई सालों का अनुभव है। वह एमिल हेल्थ केयर में एक्सपर्ट हैं।

सर्दियों में पालक, लौकी और मूंग दाल का सूप पीने के फायदे

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dr Nitika Kohli | MD Ayurveda (@drnitikakohli)

  • पालक गुणों से भरपूर होती है। इसमें आयरन, कैल्शियम, फाइबर, पोटेशियम, मैग्नीशियम, फाइबर और कई एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं। पालक शरीर में खून की कमी दूर करती है।
  • पालक हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद है और ये इम्यूनिटी को मजबूत करती है। इससे वजन कम करने, डाइजेशन को सुधारने और शरीर को अंदर से मजबूत करने में मदद मिलती है।
  • पालक का सूप सर्दियों में कब्ज और गैस जैसी दिक्कतों से भी राहत देता है। लौकी पचाने में आसान होती है और इसका सूप पीने से सर्दियों में वजन आसानी से कम हो सकता है।
  • लौकी शरीर को हाइड्रेट रखती है, कोलेस्ट्रॉल को कम करती है और बीपी को कंट्रोल करती है। ये शरीर को डिटॉक्स करने का काम करती है। लौकी का सूप डाइजेशन को बेहतर बनाता है और एसिड रिफ्लक्स को कम करता है।
  • मूंग दाल प्रोटीन, फाइबर, विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर होती है। इसे पचाना आसान होता है और इससे पेट भी भरा रहता है। ये शरीर में प्रोटीन की कमी दूर करती है और शरीर को डिटॉक्स करके, इम्यूनिटी को मजबूत करती है।

यह भी पढ़ें- सर्दियों में रोजाना तुलसी की चाय पीने से शरीर में क्या बदलाव होते हैं?

कैसे तैयार करें पालक और लौकी का सूप?

palak for brain health

  • आधी लौकी और लगभग 200 ग्राम पालक के पत्तों को कुकर में डालकर उबालें।
  • इसमें आपको आधा इंच अदरक के टुकड़े भी डालने हैं।
  • कुकर में 3 सीटी आने के बाद पालक और लौकी को निकाल लें।
  • इसमें आधा कप मूंग की उबली हुई दाल डालें।
  • इसमें काला नमक और काली मिर्च मिलाएं।
  • इसे अच्छे से मिक्स कर लें। आपका हेल्दी सूप तैयार है।

 

यह भी पढ़ें- सर्दियों में लगातार 40 दिनों तक सौंठ का पानी पीने से क्या होता है? आयुर्वेदिक डॉक्टर से जानें 

सर्दियों में अगर आप इस सूप को डाइट का हिस्सा बनाएंगी, तो आपको सेहत में बदलाव महसूस होंगे। हर जिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।