Thu Feb 26, 2026 | Updated 06:18 AM IST
herzindagi
image

एक्ने होंगे कम और हार्मोन रहेंगे बैलेंस, रोज़ पिएं यह पॉवरफुल शॉट

गर्मियों में अगर आप हर रोज आम वाला यह शॉट पीती हैं, तो आपकी स्किन एकदम साफ और हर्मोन एकदम बैलेंस हो सकता है।जानिए इस शॉट को कैसे तैयार किया जाता है।
Editorial
Updated:- 2025-05-07, 14:35 IST

गर्मी का मौसम यानी ढेर सारे पिंपल्स और हार्मोनल बदलाव। हम में से कई ऐसी महिलाएं हैं,जिनके साथ ये परेशानियों होती ही है, है ना? लगता है कैसे भी इन समस्याओं से छुटकारा मिल जाए। अगर आप भी इन समस्याओं से जूझ रही हैं, तो परेशान न हों। आज मैं आपको एक ऐसे पावरफुल शॉट के बारे में बताने वाली हूं जिसे रोज पीने आपको इन परेशानियों से राहत मिल सकती है। और सबसे अच्छी बात यह है कि इसे बनाना बेहद आसान है। यह जादुई शॉट कच्चे आम के पल्प से बनता है।इसमें कुछ ऐसे मसाले मिक्स किए जाते हैं, जो आपकी सेहत के लिए कमाल कर सकते हैं। तो, देर किस बात की जानते हैं, इस पावरफुल शॉट को बनाने की विधि और इसके फायदों के बारे में

एक्नें और हार्मोन बैलेंस के लिए पिएं पॉवरफुल शॉट पिएं

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Aaina Singhal | Certified Nutritionist (@nutritionscienceaainasinghal)

सामग्री

  • 1 बड़ा चम्मच कद्दूकस किया हुआ कच्चा आम का गूदा
  • एक चुटकी काला नमक
  • एक चौथाई चम्मच भुना हुआ जीरा
  • पुदीने की दो चार पत्तियां
  • एक गिलास पानी

 विधि 

  • सभी सामग्री को एक साथ मिलाएं और इसे एक शॉट की तरह पी लें।
  • दोपहर के भोजन से 15 या 20 मिनट पहले पीना सबसे अच्छा माना जाता है।

यह भी पढ़े-गर्मियों में कच्चा आम खाने से पहले जान लीजिए इसके फायदे, नुकसान और खाने का सही तरीका

ड्रिंक के फायदे

mango shots

  • यह शॉट गर्मी को शांत करता है। कच्चा आम शरीर की अतिरिक्त गर्मी को शांत करने में मदद करता है, जिससे मुंहासे, त्वचा में जलन और गर्मियों में होने वाली सूजन कम होती है।
  • यह पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है और भोजन के बाद होने वाली भारीपन और पेट फूलने की समस्या से राहत दिलाता है।
  • कच्चा आम विटामिन सी का एक अच्छा स्रोत है, जो आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करता है और अंडाशय और त्वचा के स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है।
  • इसका खट्टा स्वाद ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने और जंक फूड की लालसा को कम करने में मदद करता है।
  • यह शरीर में आयरन के अवशोषण को बेहतर बनाता है, जो खासकर उन महिलाओं के लिए फायदेमंद है,जिन्हें आयरन की कमी के कारण थकान और बाल झड़ने की समस्या होती है

यह भी पढ़े-गर्मियों पिएं यह हेल्दी ड्रिंक, शरीर को मिलेगी ठंडक और लू से भी होगा बचाव

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।


Image Credit:Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।