हमारे आसपास कुछ ऐसे कई फल मौजूद रहते हैं जो सेहत के लिए बेहद ही फायदेमंद होते हैं। जिस फल के बारे में जानते हैं उसे अक्सर अपनी डाइट में शामिल करते हैं, लेकिन जिस फल के बारे में नहीं जानते उससे दूर ही रहते हैं। लेकिन, ऐसा नहीं है कि जिस फल के बारे में नहीं जानते हैं उसके खाने से कोई लाभ नहीं हैं। नोनी एक ऐसा ही फल है, जिसके बारे में बहुत कम लोगों को मालूम होता है लेकिन, इस फल के साथ इसका जूस भी कई बेहतरीन फायदे के लिए जाना जाता है। फल और जड़ी-बूटियों में शामिल नोनी एक ऐसा फल है जिसका फल, पत्तियां और तना भी सेहत के लिए बेहतर माना जाता है। इसमें मौजूद विटामिन और प्रोटीन सेहत के साथ-साथ त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद माना जाता है। आज इस लेख में हम आपको नोनी और इसके जूस के फायदे के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इसके फायदे में।
इम्युनिटी के लिए बेस्ट
आज लगभग हर इंसान कोरोना वायरस से डरा हुआ है और हर कोई इम्युनिटी को स्ट्रांग करने में लगा है। अगर आप भी उन्हीं लोगों में शामिल हैं तो आपको नोनी और इसका जूस ज़रूर डाइट में शामिल करना चाहिए। कहा जाता है कि नोनी जूस में एंटी बैक्टीरियल, एंटी फंगल और एंटी इंफ्लेमेटरी आदि गुण होता है, जो इम्युनिटी बढ़ाने के लिए बेस्ट फल है। इसके नियमित सेवन से कई अन्य गंभीर बीमारी को भी आसानी से दूर किया जा सकता है।
वजन कम करने में बेस्ट
आजकल के बदलते लाइफस्टाइल और खान-पान के चलते लगभग हर दस व्यक्ति में से चार से पांच मोटापे की वजह से परेशान हैं। इस लिस्ट में महिलाएं भी शामिल है, जो बढ़ते वजन से काफी परेशान रहती हैं। अगर आप भी मोटापे और बढ़ते वजन की समस्या से परेशान हैं, तो आपके लिए नोनी फल और इसका जूस फायदेमंद हो सकता है। कहा जाता है कि नोनी के रस में एंटी-ओवेसिटी गुण पाए जाते हैं, जो वजन कम करने और मोटापा को कंट्रोल करता है।
त्वचा के लिए बेस्ट
आजकल महिलाएं अपनी त्वचा को लेकर बेहद ही सचेत रहती हैं। महिलाएं हमेशा त्वचा को चमकता-दमकता और हेल्दी रखना चाहती है इसलिए, समय-समय पर क्रीम, तेल आदि का इस्तेमाल करती रहती हैं। आप क्रीम, तेल आदि के स्थान पर नोनी के जूस का इस्तेमाल आपकी त्वचा को खूबसूरत रख सकता है। कहा जाता है नोनी के जूस में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण आदि होते हैं, जो मुंहासों की समस्या और त्वचा संबंधी अन्य विकारों को आसानी से दूर करता है। प्रोटीन, विटामिन-ए और विटामिन-सी बालों को भी स्ट्रांग रखने में हेल्प करता है।
इसे भी पढ़ें:ये दूध आपको कई बीमारियों से दूर रखने में कर सकता है हेल्प
पाचन और पेट संबंधी
कहा जाता है कि नोनी फल और इसके जूस के सेवन करने से पेट दर्द और सूजन आदि की समय को आसानी से दूर किया जा सकता है। इसे आंतों के लिए भी बेस्ट जूस माना जाता है। इसके अलवा कई लोगों का मानना है कि इसके नियमित सेवन से कोशिकाओं को हेल्दी रखा जा सकता है और मानसिक तनाव को कुछ ही दिनों में आसानी से दूर किया जा सकता है। इसमें मौजूद एंटीएंफ्लेमेटरी दिमाग के लिए सही माना जाता है।
हालांकि, यह लेख सिर्फ आपकी जानकारी बढ़ाने के लिए लिए है। किसी बीमारी में इसके सेवन को लेकर आपको एक बार डॉक्टर से ज़रूर सलाह लेनी चाहिए। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें, और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@www.scaryforkids.com,static.toiimg.com)
Recommended Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों