एक्सपर्ट से जानें गर्मियों में छाछ या नींबू पानी, क्या है ज्यादा हेल्दी

गर्मियों में प्यास बुझाने और शरीर को ठंडक देने के लिए छाछ या नींबू पानी, किसे करें डाइट में शामिल।

 

  • Shilpa
  • Editorial
  • Updated - 2022-05-30, 20:38 IST
Nimbu Pani Or Chaach Which One Is Better In Summers m

गर्मियों के मौसम में शरीर को ठंडक देने के लिए छाछ और नींबू पानी का सेवन किया जाता है। ये दोनों देसी ड्रिंक गर्मियों में काफी पॉपुलर हैं। इस मौसम में शरीर को ज्यादा पानी की जरूरत होती है। ऐसे में लोग सिंपल पानी की जगह छाछ या नींबू पानी का सेवन करना पसंद करते हैं। लंच के टाइम लोग नींबू पानी या फिर छाछ का सेवन करते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि सेहत के लिए छाछ या नींबू पानी क्या है ज्यादा बेहतर? वैसे तो यह दोनों ड्रिंक स्वाद और सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। लेकिन यह जरूरी नहीं है कि हर किसी के लिए फायदेमंद साबित हो।

इस लेख में हम आपको बताएंगे कि आपके लिए छाछ या नींबू पानी क्या ज्यादा हेल्दी है? इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए हमने फैट टू स्लिम ग्रुप की सेलिब्रिटी इंटरनेशनल डायटीशियन और न्यूट्रिशनिस्ट शिखा अग्रवाल शर्मा से बात की और उन्होंने बताया है कि छाछ नींबू पानी के मुकाबले अधिक हेल्दी होता है। आइए जानते हैं कैसे।

वजन घटाने के लिए

imbu Pani Vs Chaach In Hindi By Expert ()

वजन कम करना बहुत ही मुश्किल काम है। वजन कम करने के लिए हेल्दी डाइट के साथ साथ सही डाइट लेना बहुत जरूरी होता है। गर्मियों के मौसम में अगर आप अपना वजन कम क रही हैं, तो आपको नींबू पानी और छाछ का सेवन करना चाहिए। छाछ का सेवन करने से वजन तेजी से कम होता है।

आर्थराइटिस के लिए नींबू पानी या छाछ

आर्थराइटिस के मरीज को छाछ का सेवन करना चाहिए। एक्सपर्ट के अनुसार नींबू पानी का सेवन करने से हड्डियों के दर्द को बढ़ा देता है। नींबू में मौजूद एसिड शरीर में समस्याओं को अधिक बढ़ा सकता है। अगर आप इस बीमारी की समस्या से परेशान हैं, तो आप छाछ का सेवन करें।

वीगन डाइट

imbu Pani Vs Chaach In Hindi By Expert ()

अगर आप वीगन डाइट कर रहे हैं तो आपको छाछ का सेवन करने से बचना चाहिए। वीगन डाइट के दौरान नींबू पानी का सेवन करना अच्छा माना जाता है। वीगन डाइट में डेयरी प्रोडक्ट को नहीं खाया जाता है। इस दौरान फल और हरी सब्जियों का सेवन किया जाता है।

किस समय करें नींबू का सेवन

अधिकतर लोग नींबू पानी का सेवन गलत समय पर करते हैं। एक्सपर्ट के अनुसार कभी सुबह खाली पेट नींबू पानी का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि इसमें मौजूद एसिड सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इसके अलावा गर्म पानी में नींबू का बिल्कुल भी इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। नींबू पानी का सेवन दिन के समय करना चाहिए। (नींबू पानी पीने के फायदे)

हेयर फॉल के लिए

imbu Pani Vs Chaach In Hindi By Expert ()

आजकल के अनहेल्दी लाइफस्टाइल में अधिकतर लोग झड़ते बालों से परेशान है। ऐसे में आप नींबू पानी की जगह छाछ का सेवन करें। इसका सेवन करने से हेयर फॉल की समस्या कम हो जाती है। छाछ का सेवन लंच के समय करना चाहिए। रात को इसका सेवन करने से बचना चाहिए। (हेयर फॉल के लिए क्या करें)

इसे जरूर पढ़ेंःशरीर की गर्मी कम करने के लिए ये Foods करें आहार में शामिल

गैस की समस्या

गैस की समस्या से परेशान हैं तो आप छाछ का सेवन कर सकते हैं। इससे आपकी गैस की समस्या कम हो सकती है। इस परेशानी से निजात पाने के लिए एक गिलास छाछ में दालचीनी, हींग और भुना हुआ जीरा मिक्स करके इसका सेवन करें। हफ्ते में दो से तीन बार छाछ का सेवन करना चाहिए।

इसे जरूर पढ़ेंःWorld Asthma Day: अस्थमा मरीज का डाइट प्लान कैसा होना चाहिए, जानें किन चीजों से करें परहेज

छाछ का सेवन किसे करना चाहिए

  • विटामिन-डी की कमी को पूरा करने के लिए छाछ का सेवन करना चाहिए।
  • पाचन तंत्र को मजबूत बनाए रखने के लिए भी छाछ पीना चाहिए।
  • वजन कम करने के लिए छाछ का सेवन कर सकते हैं।

नींबू पानी किसे पीना चाहिए

  • विटामिन-सी की कमी को पूर करने के लिए नींबू पानी काफी अच्छा माना जाता है।
  • लैक्टोज एलर्जी के मरीज को नींबू पानी का सेवन करना चाहिए।
  • नींबू पानी में चीनी का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, इससे फायदा कम नुकसान ज्यादा हो सकता है।

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: freepik

Recommended Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP