अब गर्मियों में ऐसा तो पॉसिबल नहीं है कि आप बाहर न निकलें। किसी न किसी काम से बाहर निकलना होता ही है और फिर ऑफिस जाने वाले लोगों के लिए गर्मियों को इग्नोर कर देना बिल्कुल मुमकिन नहीं है। ऐसे में सबसे ज्यादा जरूरी होता है कि आप खुद को हाइड्रेट रखें, क्योंकि इस मौसम में गर्मी सिर्फ बाहर से आपको नुकसान नहीं पहुंचाती, बल्कि अंदर से भी नुकसान पहुंचाती है।
ऑटोनोमस नर्वस सिस्टम और हाइपोथैलेमस शरीर के तापमान को बनाए रखने में मदद करते हैं। ऐसी स्थिति होती हैं जब शरीर की गर्मी बढ़ जाती है। अत्यधिक गर्मी, स्पेसिफिक फूड्स या कई अन्य फैक्टर के कारण भी गर्मी बढ़ती है।
न्यूट्रीइतु की फाउंडर न्यूट्रिशनिस्ट इतु छाबड़ा कहती हैं, 'सारे समर फ्रूट्स ज्यादातर गर्म होते हैं, इसलिए आपको उन्हें ठंडा करके खाना चाहिए। वहीं नींबू पानी सबसे अच्छी समर ड्रिंक है, जो आपको गर्मियों में आपके शरीर को ठंडा रखता है और आपको हाइड्रेट भी रखता है।'
न्यूट्रिशनिस्ट इतु इसी तरह गर्मियों में कूल रहने के लिए कुछ अच्छे फूड ऑप्शन बता रहा हैं जो आपके पेट और शरीर की गर्मी कम करने में मदद कर सकते हैं।
दरअसल, पेट की गर्मी एक ऐसी स्थिति होती है, जहां तेज पाचन प्रक्रिया के कारण पेट में बहुत गर्मी होने लगती है। हाई एनवायरमेंटल टेंपरेचर में आमतौर पर, शरीर पसीने से खुद को संभाल सकता है। अगर शरीर में गर्मी ज्यादा हो जाती है शरीर का नेचुरल कूलिंग सिस्टम ओवरलोड हो सकता है।
ऐसे में तीखा, तेज मसाला वाले खाद्य पदार्थों को खाने से मन किया जाता है। लंबे समय तक भूखे रहने के कारण भी पेट में जलन आदि होने लगती है। इसके साथ ही इस समस कैफीन की अत्यधिक मात्रा को कम करने पर भी जोर दिया जाता है।
इसे भी पढ़ें : गर्मियों में ये 6 फूड्स रखेंगे बीमारियों से दूर और लाएंगे चेहरे पर रौनक, एक्सपर्ट से जानें टिप्स
गर्मियों में ठंडी तासीर वाली चीजें खानी चाहिए जो आपके पेट को ठंडक पहुंचाएंगी और आपको हीटबर्न जैसी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा।
लौकी और तुरई जैसी सब्जियों में भी वाटर कंटेंट अच्छा होता है। यह स्वास्थ्य के लिहाज से भी सेहतमंद सब्जियां है, जो पेट को रिलेक्स करती है और गर्मी को कम करती है। ये सब्जियां डाइजेशन में भी मदद करती हैं और पाचन तंत्र को दुरुस्त रखती हैं। तोरई की सब्जी खाने से भूख भी बढ़ती है।
गोंद कतीरा शरीर में मौजूद गर्मी को नियंत्रित करने में मदद करता है। इसे पीने के बाद शरीर को तुरंत ऊर्जा मिलेगी और आप एकदम चुस्त दुरूस्त हो जाएंगे। गर्मियों में सत्तू का शरबत बाउल मूवमेंट को भी अच्छा रखता है और शरीर को ठंडक पहुंचाता है। ये दोनों ड्रिंक्स गर्मी से राहत दिलाने के लिए सबसे अच्छा विकल्प हैं।
इसे भी पढ़ें : एक्सपर्ट से जानिए, गर्मियों में इन फूड्स को खाने से डाइजेशन हो सकता है खराब
न्यूट्रिशनिस्ट इतु का कहना है कि फ्रिज के पानी से अच्छा है कि आप गर्मियों में मटके का पानी पिएं। मटके का पानी आपके डाइजेशन पर अच्छा प्रभाव डालता है। इसके साथ ही यह हीट स्ट्रोक का रिस्क भी कम करने में मदद करता है, क्योंकि इससे शरीर का तापमान भी नीचे आ जाता है। मटके में रखे पानी में कई विटामिन और मिनरल्स होते हैं।
क्या आपको पता है कि प्याज ठंडा होता है और यह क्वेरसेटिन से भरपूर माना जाता है,जो एक एंटी-एलर्जेन के रूप में कार्य करता है। यह आपको सनस्ट्रोक से बचाने के लिए भी फायदेमंद है। आप अपने सलाद में प्याज, खीरा, मूली और गाजर जैसी चीजों को शामिल कर सकते हैं। इसमें नींबू और काला नमक मिलाकर खाने से पाचन तंत्र भी अच्छा रहेगा और आपकी भूख भी खुलेगी।
डॉ. इतु साथ तरबूज, खरबूज, इन्फ्यूज्ड वाटर, छाछ, दही और खीरे जैसी चीजों को खाने की सलाह देती हैं। इन खाद्य पदार्थों में पानी की अच्छी मात्रा होती है जो आपके शरीर को डिहाइड्रेट होने नहीं देते हैं। यह गर्मी में होने वाली पेट की समस्याओं जैसे ब्लोटिंग, गैस, एसिडिटी, आदि में भी राहत पहुंचाते हैं।
इन खाद्य पदार्थ और ड्रिंक्स को अपने आहार में शामिल करें और खुद को रखें एकदम कूल। हमें उम्मीद है यह आर्टिकल आपको पसंद आएगा। इसे लाइक और शेयर करें और आहार व पोषण से जुड़े अन्य आर्टिकल्स पढ़ने के लिए विजिट करें हरजिंदगी।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।