कोलेस्ट्रॉल हमारे शरीर के लिए वसायुक्त एक जरूरी प्रोटीन (लिपिड) है, लेकिन जब यह असंतुलित हो जाता है, खासकर जब LDL (Low-Density Lipoprotein) यानी खराब कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ जाती है, तो यह दिल से जुड़ी बीमारियों का कारण बन सकता है। ऐसे में सही आहार और जीवनशैली में बदलाव बेहद जरूरी है। मूंग दाल एक सुपाच्य और पोषक तत्वों से भरपूर दाल है, और इसका पानी विशेष रूप से खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL-Low-Densit Lipoprotein) को कम करने में सहायक हो सकता है। चलिए एक्सपर्ट से इस बारे में जानते हैं। यह जानकारी Neha Kanodia, Nutritionist at Cloudnine Group of Hospitals, Faridabad दे रही हैं।
मूंग दाल में घुलनशील फाइबर की अच्छी मात्रा होती है। यह फाइबर आंतों में कोलेस्ट्रॉल के अवशोषण को कम करता है, जिससे LDL यानी खराब कोलेस्ट्रॉल की मात्रा घटती है। मूंग दाल का पानी हल्का होता है, लेकिन इसमें फाइबर के कुछ अंश घुल जाते हैं जो शरीर को लाभ देते हैं।
मूंग दाल में वसा की मात्रा बहुत कम होती है और प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है। यह दिल के लिए एक आदर्श खाद्य विकल्प बनाता है, खासकर जब आप कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित करना चाहते हैं। मूंग दाल का पानी शरीर को आवश्यक प्रोटीन प्रदान करता है बिना अतिरिक्त फैट के।
मूंग दाल में फ्लैवोनोइड्स और फिनॉल्स जैसे प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो शरीर में फ्री रेडिकल्स को कम करते हैं और धमनियों की सूजन (inflammation) को घटाते हैं। इससे हृदय स्वस्थ रहता है और कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित होता है।
मूंग दाल का पानी बहुत हल्का और पचने में आसान होता है। अच्छा पाचन तंत्र कोलेस्ट्रॉल मेटाबॉलिज्म को सही ढंग से नियंत्रित करता है और शरीर से अतिरिक्त वसा को बाहर निकालने में मदद करता है।
यह भी पढ़ें-चेहरे पर आएगा चांद सा निखार और पेट से जुड़ी दिक्कतों की होगी छुट्टी, रोज रात पानी में मिलाकर पिएं ये 3 मसाले
मूंग दाल का पानी लो कैलोरी और हाई न्यूट्रिएंट्स से भरपूर होता है, जिससे यह वजन कम करने वालों के लिए एक आदर्श पेय है। वजन नियंत्रित रहने पर कोलेस्ट्रॉल भी नियंत्रित रहता है।
यह भी पढ़ें-टोन्ड बॉडी पाने के लिए खाएं ये स्नैक्स, टेस्ट के साथ-साथ मिलेगा 20 ग्राम से ज्यादा प्रोटीन
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है,तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है,तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।
Image Credit:Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।