सेहतमंद रहने के लिए, हेल्दी खान-पान बहुत जरूरी होता है। फल, सब्जियां और न्यूट्रिशन्स से भरपूर चीजें जहां सेहत को दुरुस्त कर सकती हैं। वहीं, अगर आपका खान-पान सही नहीं है, डाइट में आप अनहेल्दी चीजों को शामिल कर रहे हैं, तो इसकी वजह से सेहत खराब भी हो सकती है। हेल्दी ईटिंग हैबिट्स, सेहतमंद रहने के लिए बहुत जरूरी हैं। सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पीना, डिनर को हल्का रखना, नाश्ते में प्रोटीन से भरपूर चीजों को शामिल करना और फ्रूट्स, नट्स और सीड्स को डाइट का हिस्सा बनाकर आप हेल्दी रह सकती हैं। सर्दियों में सब्जियों और दालों से बनने वाले सूप को हम अक्सर डाइट में शाम करते हैं। सूप में अगर आप बहुत अधिक बटर का इस्तेमाल न करें, तो यह एक हेल्दी फूड ऑप्शन है। यहां हम आपको एक ऐसे सूप के बारे में बता रहे हैं, जो वजन कम करने के साथ, सेहत को दुरुस्त रखने में मदद कर सकता है। इसके कई फायदे हैं और यह गुणों से भरपूर है। इस बारे में डाइटिशियन राधिका गोयल जानकारी दे रही हैं। वह सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।
सर्दियों में सेहतमंद रहने के लिए डाइट में शामिल करें यह सूप
- काले चने का सूप प्रोटीन, फाइबर और अन्य न्यूट्रिएंट्स से भरपूर होता है।
- काला चना, प्रोटीन से भरपूर होता है और इसमें फैट कम होता है। इसमें फाइबर भी काफी मात्रा में होता है। यह सूप, वजन कम करने के लिए भी अच्छा ऑप्शन है।
- यह सूप, ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने और इम्यूनिटी को मजबूत करने में भी फायदेमंद होता है।
- काले चने का सूप, डाइजेशन के लिए भी फायदेमंद होता है। इससे पाचन दुरुस्त होता है और पेट आसानी से साफ होता है। यह सूप गट में हेल्दी बैक्टीरिया को बनाए रखने में भी मदद करता है।
- काले चने के सूप से शरीर को गर्माहट मिलती है।
- काला चना और पनीर दोनों ही प्रोटीन का अच्छा सोर्स है। इस सूप को पीने स शरीर में प्रोटीन की जरूरत पूरी हो सकती है।
- घी में ओमेगा-3 फैटी एसिड्स होते हैं। इसे सूप में डालने से लिवर फंक्शन में सुधार होता है।
- एक्सपर्ट का कहना है कि डिनर की जगह अगर आप इस सूप को लेंगी, तो इससे सेहत में सुधार हो सकता है और वजन कम होने में भी मदद मिल सकती है।
घर पर कैसे तैयार करें काले चने और पनीर का सूप?
View this post on Instagram
सामग्री
- देसी घी या मक्खन- 1 टीस्पून
- अदरक- 1 टीस्पून
- लहसुन- 1 टीस्पून
- हरी मिर्च- 1 कटी हुई
- प्याज- 1 कटी हुई
- काले चने- उबले हुए 1 कप
- नमक- स्वादानुसार
- काली मिर्च- 1 टीस्पून
विधि
- मक्खन में अदरक, लहसुन और हरी मिर्च मिलाएं।
- अब इसमें प्याज डालकर 1 मिनट भूनें।
- अब इसमें काले चने को नमक और मिर्च के साथ, एक मिनट डालकर चलाएं।
- इसके बाद, इसे ब्लेंडर में डालकर इसकी प्यूरी बना लें।
- आप इसमें गाजर, शिमला मिर्च या और सब्जियां भी मिला सकती हैं।
- इसे एक पैन में डालें।
- अब इसमें ऊपर से पनीर या टोफू डालें।
- ऊपर से धनिया पत्ती डालें।
- इसमें नींबू का रस मिलाएं
- आपका हेल्दी सूप तैयार है।
सर्दियों में यह सूप सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आप डिनर में सिर्फ इस सूप को लेंगी, तो इससे वजन भी कम हो सकता है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों