हमारे किचन में कई बीमारियों का हल छिपा है। जी हां, किचन में मौजूद कई मसाले और हर्ब्स औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं और इनके नियमित इस्तेमाल से आप सेहतमंद रह सकती हैं। जी हां, सौंफ, अजवाइन, जीरा, हल्दी, सोंठ और मेथी समेत कई चीजें सेहत को अलग-अलग तरीकों से फायदा पहुंचाती हैं। शुगर को मैनेज करना हो, बीपी कंट्रोल करना हो, वजन कम करना हो, कोलेस्ट्रोल लेवल मैनेज करना है या फिर पीरियड से जुड़ी दिक्कतों को दूर करना, ये मसाले कई बीमारियों को दूर करने में कारगर हैं। यहां हम आपको 3 ऐसे ही मसालों के बारे में बता रहे हैं, जिनका पानी खाली पेट पीने से सेहत को कई लाभ मिल सकते हैं। यहां तक कि इससे आपको 10 बीमारियों में लाभ मिल सकता है। इस बारे में डाइटिशियन नंदिनी जानकारी दे रही हैं। वह सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।
सेहतमंद रहने के लिए खाली पेट पिएं सौंफ, अजवाइन और जीरे का पानी ( How to make jeera ajwain and saunf water for weight loss)
- अजवाइन में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। इससे डाइजेशन में सुधार होता है।
- खाली पेट अजवाइन, जीरा और सौंफ का पानी पीने से वजन कम होता है। बॉडी डिटॉक्स करने के लिए यह पानी बहुत फायदेमंद है।
- इस पानी को पीने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है और खाना आसानी से हजम होता है।
- इस पानी को पीने से पानी से गैस, अपच, पेट दर्द और कब्ज की समस्या को दूर किया जा सकता है।
- जिन लोगों को खाने के बाद पेट फूला महसूस होता है, उन्हें भी इस पानी को पीना चाहिए।
- खाली पेट सौंफ खाने से वजन कम होता है, इम्यूनिटी बढ़ती है और खून की कमी दूर होती है।
- जीरे का पानी शरीर मे जमा फैट को बर्न करता है।
- खाली पेट इस पानी को पीने से कोलेस्ट्रॉल और बीपी लेवल भी मैनेज होता है।
10 बीमारियों का हल है यह 1 पानी (How to make jeera ajwain water)
सामग्री
- जीरा- 1 चम्मच
- अजवाइन- 1 चम्मच
- सौंफ- 1 चम्मच
विधि
- तीनों चीजों को कढ़ाई में हल्का सा रोस्ट करें।
- इसे पीसकर इसका पाउडर बना लें।
- आप चाहें तो इसे बिना पिसे भी ले सकती हैं।
- इस मिक्चर को गुनगुने पानी के साथ लें।
- आपको कई बीमारियों में राहत मिलेगी।
यह भी पढ़ें- Iron Deficiency Anemia: खून की कमी को दूर करने के लिए रोज भिगोकर खाएं यह बीज
खाली पेट इन 3 बीजों का पानी पीने से सेहत को लाभ मिल सकते हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
यह भी पढ़ें- थायराइड की वजह से लटक गया है पेट? पानी में मिलाकर पिएं ये 3 चीजें
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों