थायराइड की वजह से लटक गया है पेट? पानी में मिलाकर पिएं ये 3 चीजें

थायराइड की वजह से बेली फैट बढ़ जाता है। इसे कम करने के लिए पानी में एक्सपर्ट की बताई 3 चीजों को पानी में मिलाकर पिएं। इससे पेट की जिद्दी चर्बी कम होगी।

 
how to reduce thyroid belly fat

थायराइड ग्लैंड थायराइड हार्मोन बनाने का काम करती है। यह हार्मोन शरीर के कई तरह से फंक्शन्स के लिए जरूरी होता है। जब शरीर में थायराइड हार्मोन कम या ज्यादा बनने लगता है, तो इसकी वजह से कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं। थायराइड फंक्शन प्रभावित होने का असर हमारे डाइजेशन, वजन और भी कई चीजों पर होता है। अंडरएक्टिव थायराइड यानी हाइपोथायराइड में वजन तेजी से बढ़ने लगता है और पेट के इर्द-गिर्द चर्बी जमा होने लगती है। ऐसा इसलिए, क्योंकि हाइपोथायराइड में मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है। इसके चलते पेट के इर्द-गिर्द चर्बी जमा होने लगती है। इसे कम करने के लिए एक्सपर्ट की बताई कुछ चीजों को पानी में मिलाकर पिएं। इस बारे में डाइटिशियन मनप्रीत जानकारी दे रही हैं। मनप्रीत ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं।

थायराइड बेली फैट को कम करने के लिए पानी में मिलाकर पिएं ये चीजें (What spices burn belly fat fast)

cumin seeds water for belly fat

  • जीरे में आयरन होता है। यह टी4 औ टी3 हार्मोन के प्रोडक्शन में मदद करता है और इससे मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है।
  • जायफल एक एंटी-इंफ्लेमेटरी एजेंट के तौर पर काम करता है। यह इंफ्लेमेशन को कम करता है और हार्मोन्स को रेगुलेट करने में मदद करता है।
  • दालचीनी इंफ्लेमेशन को कम करने, टीएसएच लेवल को कम करने और इंसुलिन सेंसिटिविटी को सुधारने का काम करती है।
  • धनिये के बीज थायराइड में बहुत फायदेमंद होता है। यह इंफ्लेमेशन को कम करते हैं और डाइजेशन को सुधारते हैं।
  • हल्दी में मौजूद कर्क्युमिन इंफ्लेमेशन को कम करने के काम आता है।
  • नींबू में विटामिन सी होता है। यह बॉडी को डिटॉक्स करने में मदद करता है।

बेली फैट बर्नर ड्रिंक (Can cumin reduce belly fat)

cinnamon turmeric and black pepper tea to manage diabetes

सामग्री

  • दालचीनी पाउडर- 1 चुटकी
  • अदरक पाउडर- 1 चुटकी
  • जीरा पाउडर- 1 चुटकी
  • जायफल पाउडर- 1 चुटकी
  • हल्दी- 1 चुटकी
  • धनिये के बीज- 1 टीस्पून
  • नींबू का रस- आधा चम्मच

विधि

  • सब चीजों को एक बर्तन में डालकर आधा रह जाने तक उबालें।
  • ठंडा हो जाने पर इसमें नींबू का रस मिलाएं और इसे पिएं।
  • बेली फैट कुछ दिनों में कम होने लगेगा।

यह भी पढ़ें- Thyroid Awareness Month 2024: थायराइड लेवल को मैनेज करने के लिए डाइट में शामिल करें ये 3 चीजें

यह भी पढ़ें- Belly Fat: बेली फैट को कम करने के लिए अपनाएं ये 5 असरदार टिप्स

थायराइड बेली को कम करने में एक्सपर्ट की बताई ये चीजें आपकी मदद कर सकती हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik, Shutterstock

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP