गर्मी के मौसम आते ही बाज़ार में कई तरह के फल आने लगते हैं। आम, लीची आदि। इन्हीं में से एक है जामुन का फल। खट्टा-मीठा होने के साथ सेहत के लिए बहुत अच्छा फल समझा जाता है। कई समस्या को दूर करने के लिए आज भी कई महिलाएं जामुन का सेवन करती हैं। साधारण से नज़र आने वाला ये फल, पानी, प्रोटीन, मिनरल, कैल्शियम, फास्फोरस, आयरन आदि से भरपूर होता है।
लेकिन, जिस तरह से जामुन सेहत के लिए बेस्ट माना जाता है ठीक उसी तरह से इसके बीज को भी सेहत के बेस्ट माना जाता है। अक्सर जामुन खाने के बाद उसके बीज को फेक देते हैं। लेकिन, इस लेख को पढ़ने के बाद आप जामुन के बीज को फेकना नहीं बल्कि डाइट में शामिल करना पसंद करेंगी। तो आइए जानते हैं जामुन के बीज के कुछ बेहतरीन फायदे।
कब्ज करें दूर
गलत खानपान के चलते आजकल हर कोई कब्ज की समस्या से परेशान रहता है। महिलाएं भी फ़ास्ट फ़ूड और अधिक तले हुए भोजन का सेवन करने से कब्ज की समस्या में परेशानी रहती हैं। ऐसे में इस परेशानी को दूर करने के लिए आप जामुन के बीज का सेवन कर सकती हैं। इस बीज में मौजूद क्रूड फाइबर किसी भी कब्ज की परेशानी को आसानी से दूर कर देता है। कई लोग इस परेशानी को दूर करने के लिए इसके पाउडर का भी इस्तेमाल करते हैं।
इसे भी पढ़ें:सेहत के लिए बेहद ही फायदेमंद है अल्फाल्फा का सेवन, जानिए कैसे
दांतों और मसूड़ों को रखें दुरुस्त
लेख के प्रारंभ में ही जिक्र किया गया था कि जामुन का बीज एक बेस्ट कैल्शियम युक्त बीज है। इसके सेवन से दांत तो मजबूत बने रहते ही है साथ में दातों के विकास में भी हेल्प करते हैं। इसके अलावा इसमें मौजूद विटामिन-सी की मदद से मसूड़ों का दर्द और मसूड़ों से निकलने वाले खून की समस्या को आसानी से दूर किया जा सकता है। ऐसे में यक़ीनन जामुन का बीज आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।
त्वचा के लिए बेस्ट
जिस भी फल या बीज में एंटीऑक्सीडेंट मौजूद हो उसे लगभग त्वचा के लिए बेस्ट समझा जाता है। खैर, जामुन के बीज को भी एक एंटीऑक्सीडेंट समझा जाता है। इसके सेवन से सूर्य के यूवी किरणों से होने वाली परेशानी को आसानी से दूर किया जा सकता है। एंटीऑक्सीडेंट गुण फ्री रेडिकल्स को खत्म कर त्वचा को हेल्दी बनाने का काम करता है। इसके लिए कई लोग बीज को पानी में भिगोकर रख देते हैं और अगले दिन चटनी बनाकर भी सेवन करते हैं।
इसे भी पढ़ें:हेल्थ के लिए बेहद ही फायदेमंद है भृंगराज का इस्तेमाल, जानिए कैसे
पाचन के लिए बेस्ट
गलत खानपान से सिर्फ कब्ज की समस्या ही नहीं होती बल्कि, पाचन संबंधी समस्या भी होती रहती है। ऐसे में जामुन की गुठली का इस्तेमाल करना फायदेमंद हो सकता है। इसमें मौजूद फाइबर के गुण पाचन क्रिया को दुरुस्त रखने में हेल्प करते हैं। कई लोगों का यह भी मानना है कि इसके पाउडर को पानी में मिलाकर सेवन से उल्टी की समस्या को भी दूर किया जा सकता है। गैस की समस्या को भी दूर करने के लिए इसे बेस्ट समझा जाता है।
हालांकि, अगर आप पहले से ही किसी अन्य बीमारी से ग्रसित हैं तो आपके इसके इस्तेमाल से पहले किसी डॉक्टर से ज़रूर सलाह लेनी चाहिए। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@www.1mg.com,www.justgotochef.com)
Recommended Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों