रोजाना सूरजमुखी के बीज खाने से सेहत को क्या फायदा होगा?

रोजाना सूरजमुखी के बीज खाने से आपकी सेहत को कई लाभी मिलते हैं। इनमें एंटीऑक्सीडेंट सहित कई तरह के पोषक तत्व होते हैं जो हार्ट हेल्थ से लेकर ओवरऑल हेल्थ को फायदा पहुंचाते हैं।
  • Aiman Khan
  • Editorial
  • Updated - 2024-10-16, 17:07 IST
image

सूरजमुखी के फूल जितने खूबसूरत होते हैं उससे भी ज्यादा इसके बीज सेहत को फायदा पहुंचाते हैं। अक्सर आपने डाइट में सूरजमुखी के बीज शामिल करने के फायदे सुने होंगे, बालों से लेकर वजन घटाने तक में यह मददगार होता है। ऐसे में आज हम इस आर्टिकल में जानेंगे कि अगर कोई व्यक्ति रोज सूरजमुखी के बीज खाए तो उसे क्या-क्या फायदा मिल सकता है। इसको लेकर हमने हेल्थ एक्सपर्ट से बात की। इस बारे मेंक्वालीफाईड डायटिशियन और diet2niurish की फाउंडर प्रियंका जायसवाल ने जानकारी साझा की है।

रोजाना सूरजमुखी के बीज खाने के फायदे

black-sunflower-seeds-

  • सूरजमुखी के बीज में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, फ्लेवोनॉइड, मोनोअनसैचुरेटेड और पॉलीसैचुरेटेड फैटी एसिड पाए जाते हैं। इसका सेवन करने से खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद मिलती है, जब कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल होता है तो हार्ट डिजीज का खतरा अपने आप घट जाता है। इस लिहाज से इसका सेवन करने से दिल की सेहत को बढ़ावा मिलता है।
  • सूरजमुखी के बीज का सेवन करने से मेंटल हेल्थ सुधर सकता है। इन बीजों में ट्रिप्टोफैन नाम का अमीनो एसिड होता है जो सेरोटोनिन के उत्पादन को बढ़ावा देता है, ये मूड को सुधारता है, खुशी की भावना को बढ़ाता है। इससे नींद भी अच्छी आती है।
  • सूरजमुखी के बीजों में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद करते हैं। यह कोशिकाओं को नुकसान से बचाते हैं, उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा करते हैं। क्रोनिक बीमारियों का भी खतरा कम करते हैं।
  • सूरजमुखी के बीजों में कैल्शियम और मैग्नीशियम भी होता है जो हड्डियां को स्वस्थ बनाने में मदद करता है, इससे मांसपेशियों को भी मजबूती मिलती है।
  • अगर आप रोज इसका सेवन करते हैं तो इससे आपका पाचन दुरुस्त हो सकता है। क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है जो मल त्याग को बढ़ावा देकर कब्ज को दूर रखने में मदद करते हैं।

यह भी पढ़ें-इस वक्त विटामिन डी सप्लीमेंट लेने से होता है ज्यादा फायदा

sunflower seeds for heart

  • वजन प्रबंधन में भी मददगार साबित हो सकता है, दरअसल इसमें फाइबर होता है, इसे खाने से आपको भूख कम लगती है,जिससे आप एक्स्ट्रा कैलोरी का सेवन करने से बच जाते हैं।
  • सूरजमुखी के बीज खाने से आपका बीपी कंट्रोल में रह सकता है। त्वचा को भी फायदा मिलता है। हेयर हेल्थ को भी बढ़ावा मिलता है।

यह भी पढ़ें-आपको बीमार कर सकता है बर्थडे केक! यह चीज बन सकती है कैंसर का कारण

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP