फ्रूट्स हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं, उन्हें नियमित रूप से अपने आहार में शामिल करना चाहिए। कुछ लोग एवोकैडो को अपने आहार में नियमित रूप से शामिल करते हैं क्योंकि एवोकैडो फल कई पोषक तत्वों से भरपूर होता हैं। साथ ही, इसमें प्रोटीन, विटामिन-बी 6, थियामिन,विटामिन-ई, कॉपर, मैंगनीज, फोलेट और पोटेशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके अलावा, इसके बीज में भी ओमेगा -6 और ओमेगा -9 फैटी एसिड जैसे तत्व भी भरपूर मात्रा में होते हैं, जो आपकी सेहत के साथ-साथ आपकी स्किन के लिए भी फायदेमंद हैं। आप इसके बीजों को फैंकने की बजाय कई तरह से इस्तेमाल कर सकती हैं। तो चलिए आज जानते हैं एवोकैडो के बीज के कुछ फायदे और उसके उपयोग के बारे में..
आप एवोकैडोफल के बीज का इस्तेमाल कई तरह से कर सकती हैं लेकिन ज्यादा अच्छा होगा कि आप बीज का उपयोग पीसकर ही करें। आप इसके पीसे हुए पाउडर का उपयोग आसानी से किसी भी चीज में डाल कर सकती हैं। जैसे आप इसके बीज का पाउडर सलाद और स्मूदी में कर सकती हैं। ज्यादातर लोग इसका इस्तेमाल खाने की चीजों में करते हैं। इसके अलावा, आप इसके बीजों का उपयोग हेयर मास्क, फेस पैक बनाते समय भी कर सकती हैं। अगर आपको प्लांटिंग का शौक है, तो आप इसके बीज की सहायता से पौधा भी लगा सकती हैं।
आप इसके बीज का उपयोग किसी भी तरह के फेस पैक को बनाते समय कर सकती हैं क्योंकि यह स्किन के लिए बहुत लाभकारी होते हैं। इसके बीजों का इस्तेमाल करने से आपकी त्वचा न सिर्फ हाइड्रेट रहती है बल्कि यह चेहरे के निखार को भी बढ़ाता है। साथ ही, यह स्किन को कूल रखता है और झुर्रियों को दूर रखने में भी मदद करता है।
आप इसके बीजों को फेंकने की बजाय घर की बालकनी में एक पौधा लगा सकती हैं। पौधा लगाने के लिए अब आप बीज के ऊपरी भाग के हिस्से को अच्छी तरह से खुरच लें ताकि बीज के सेल्स अच्छी तरह से मिट्टी में ग्रो कर सकें। फिर इसके बीजों को गमले में लगाने के लिए सबसे पहले आप मध्यम या बड़ा आकार का अपनी इच्छानुसार गमला लें और इसमें बीज डालें। बीज दबाने के बाद अब बारी आती है गमले में पानी डालने की। तो अब आप उचित मात्रा में गमले में अच्छी तरह से पानी डाल दें, बस हो गया।
अपनी प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए आप इसके बीज का इस्तेमाल चाय बनाते समय भी कर सकती हैं क्योंकि इसके बीज आपके शरीर को कई बीमारियों और कई तरह के खराब बैक्टीरिया से बचाने में भी हेल्प करता है। इसमें मौजूद प्रोटीन, विटामिन-बी 6, थियामिन,विटामिन-ई जैसे पोषक तत्व प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में भी उपयोगी हैं। इसके अलावा, ये(बीज) आपको फ्लू से भी दूर रखता है और किसी भी अन्य तरह के इंफेक्शन को होने से भी रोकता है।
एवोकैडो के बीजों में आइसोटीन और सोर्बिटोल, मैंगनीज, फोलेट आदि मौजूद होते हैं, जो तत्व कब्ज को दूर करनेऔर पाचन तंत्र में सुधार करने में मदद करते हैं। इसके अलावा, इसका सेवन करने से आपकी आंत भी स्वस्थ रहती हैं। अगर आपको कब्ज और अन्य पाचन संबंधी समस्याओं से छुटकारा पाना है, तो आप अपने आहार में इसका उपयोग सलाद या खाने में ऊपर से (नमक की तरह) डाल कर सकती हैं।
इसे ज़रूर पढ़ें-किचन में कर रहे हैं पहली बार एंट्री, तो कुकिंग के ये 10 गुर रखें ध्यान
एवोकैडो और इसके बीज का सेवन करने से हड्डियों की सेहत में सुधार भी होता है क्योंकि इसमें फोलेट और पोटेशियम जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो हड्डियों को मजबूतऔर स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसके अलावा, यह फल (नट्स) प्रोटीन, विटामिन-बी 6, थियामिन,विटामिन-ई से भी समृद्ध है, जो हड्डी को किसी भी तरह का नुकसान पहुंचने से बचाता है। इसलिए भी आप इसे अपने आहार में शामिल कर सकती हैं।
एवोकैडो फल के साथबीजों में भी एंटीऑक्सीडेंट की भरपूर मात्रा होती है, जो दिल के स्वास्थ्य में फायदेमंद है। अगर आप नियमित रूप से इसे अपने आहार में शामिल करती हैं तो यह आपके हृदय के लिए बहुत लाभदायक है, क्योंकि एंटीऑक्सीडेंट मुक्त कणों से लड़ता है और हृदय को कई रोगों और स्ट्रोक से भी बचाता है। इसके अलावा, यह आपके बैड फैट को भी नियंत्रित करता है।
हालांकि, इन सभी फायदों और उपयोग के अलावा भी एवोकैडो फल या इसके बीज के कई फायदे हैं, लेकिन अगर आप किसी अन्य बीमारी से ग्रसित हैं, तो आपको इसका नियमित रूप से सेवन करने से पहले किसी डॉक्टर से जरूर सलाह लेनी चाहिए।
इसे ज़रूर पढ़ें- हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं अमीनो एसिड फूड्स
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर करना ना भूलें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- (@Freepik)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।