Sun Apr 19, 2026 | Updated 01:50 AM IST
Making Healthy Tea at home

Tea Making Tips: चाय में मिलाएं ये 3 चीजें, बन जाएगी हेल्दी और टेस्टी

चाय का नाम लेते ही कई लोग यह कहना शुरू कर देते हैं कि यह अनहेल्दी होती है। पर क्या आपको पता है कि कुछ चीजों को मिलाकर हम चाय को थोड़ा हेल्दी भी बना सकते हैं? 
Editorial
Updated:- 2023-08-30, 17:07 IST

What is the secret to making good Tea| सुबह का समय हो और बस गरमा-गरम चाय की चुस्की मिल जाए तो बात ही कुछ और है। पर चाय का एडिक्शन अगर ज्यादा हो जाए, तो भी गलत होता है। वैसे हेल्दी चाय की बात की जाए तो हर्बल टी, ग्रीन टी और मसाले वाले चाय का ट्रेंड अब चल निकला है, लेकिन फिर भी अगर बात करें स्वाद की, तो वो तो हमारी बेहतरीन दूध वाली चाय में ही आता है। 

पर अगर चाय में स्वाद के साथ-साथ हमें सेहत भी चाहिए, तो इसके इंग्रीडिएंट्स में कुछ बदलाव तो करना ही पड़ेगा। 

डायटीशियन और होलिस्टिक न्यूट्रिशनिस्ट और डाइट पोडियम की फाउंडर शिखा महाजन ने हरजिंदगी से बात करते हुए चाय से जुड़ी कुछ जानकारी हमें दी। उन्होंने ये बताया कि ऐसे इंग्रीडिएंट्स हो सकते हैं जिन्हें स्वैप किया जाए, तो चाय को अपेक्षाक्रत ज्यादा हेल्दी बनाया जा सकता है। वैसे एक बात यहां समझ लेनी चाहिए कि चाय नेचुरली कैफीन से भरपूर होती है और इसलिए इसे बिल्कुल हेल्दी मान लेना सही नहीं होगा। हां, इंग्रीडिएंट्स स्वैप करके ऐसा जरूर किया जा सकता है कि चाय का नुकसान थोड़ा कम हो जाए। 

इसे जरूर पढ़ें- पहले पानी या पहले दूध, क्या है चाय बनाने का सही तरीका? 

चाय में मौजूद ये चीजें उसे बनाती हैं अनहेल्दी

  • एक्स्ट्रा रिफाइंड शुगर
  • चाय में मौजूद कैफीन
  • एक्स्ट्रा डेयरी प्रोडक्ट

कुल मिलाकर चाय में स्वाद बढ़ाने वाली सभी चीजें उसे अनहेल्दी बनाने के लिए जिम्मेदार होती हैं। 

how to make chai aka tea healthy

ज्यादा चाय पीने से क्या दिक्कतें होती हैं?

शिखा महाजन के मुताबिक, इस विषय में कई स्टडीज की गई हैं और यह बात सामने आई है कि चाय की वजह से नींद आने में कमी हो सकती है। इसके अलावा, इसमें मौजूद कैफीन एंग्जायटी की समस्या भी पैदा कर सकता है। चाय की वजह से कॉन्स्टिपेशन जैसी समस्या भी हो सकती है। अगर किसी को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है, तो उसके लिए भी चाय बहुत ही गलत ऑप्शन है। 

चाय को हेल्दी बनाने के लिए करें इन स्टेप्स को फॉलो

शिखा महाजन के मुताबिक, अगर आप दिन में तीन से चार कप चाय पीती हैं, तो आपको शक्कर कम से कम रखनी चाहिए। 

नेचुरल फ्लेवर और स्वीटनर की मदद से बनाएं चाय

आप चाय में गुड़ या फिर स्टीविया डालकर उसे मीठा करें। कुछ लोग मिश्री भी मिलाते हैं जो शक्कर की तुलना में ठीक है, लेकिन बहुत ज्यादा मीठी होती है। ऐसे मामलों में आपको इसे थोड़ा कम ही मिलाना चाहिए। गर्म चाय में शहद बिल्कुल ना मिलाएं। कई लोग चाय को शहद से मीठा करने की कोशिश करते हैं, लेकिन यह हेल्दी नहीं बल्कि और अनहेल्दी होता है। शहद को गर्म करने से वो टॉक्सिक बन जाता है जिससे यह और ज्यादा अनहेल्दी होता है।  

Chai healhty ingredients

चाय में विटामिन-सी मिलाने से होता है फायदा 

सबसे पहले मैं आपको बता दूं कि अगर आप चाय में विटामिन-सी मिला रही हैं, तो दूध ना डालें। नींबू की चाय में भरपूर विटामिन-सी होता है और यह दूध वाली चाय के मुकाबले बहुत हेल्दी होती है। अगर आपको दिन में 3-4 कप चाय पीने की आदत है, तो अपनी दो टाइम की चाय को नींबू की चाय से रिप्लेस कर दें। इसमें मौजूद कंपाउंड शरीर में आयरन को एब्जॉर्ब करने में मदद करता है।  

ये डेयरी वाली चाय की तुलना में ज्यादा हेल्दी होती है इसका मतलब यह नहीं कि इसे जरूरत से ज्यादा पिया जाए। नींबू वाली चाय में भी आपको शक्कर की मात्रा कम ही रखनी है। अगर आप बिना शक्कर के इसे पी सकती हैं, तो यह बहुत अच्छा होगा। 

इसे जरूर पढ़ें- रोज़ाना की चाय में आएगा दोगुना स्वाद अगर बनाते समय अपनाएंगे ये ट्रिक्स 

नॉन-डेयरी दूध से बनाएं चाय 

अगर आप फुल क्रीम या फिर गाय के दूध को नॉन-डेयरी या स्किम्ड मिल्क से रिप्लेस कर देंगी, तो चाय को थोड़ा हेल्दी बनाया जा सकता है। फुल क्रीम दूध बीपी के मरीजों के लिए भी अच्छा नहीं होता है और इसलिए यह जरूरी है कि आप उसे चाय में ना ही पिएं। इसके अलावा, अगर आपको किसी दूध हजम नहीं होता है, तो आप नॉन-डेयरी जैसे बादाम के दूध या सॉय मिल्क का इस्तेमाल करें।  

कुछ लोगों को नॉन-डेयरी मिल्क की चाय अच्छी नहीं लगती है, ऐसे में आप कम फैट कंटेंट वाला दूध चुनें। स्किम्ड मिल्क अगर ना भी अच्छा लगे, तो डबल टोन दूध का ऑप्शन हमेशा रहता है।  

अगर आपको कोई मेजर हेल्थ इशू हो रहा है, तो आप डॉक्टरी सलाह के बाद ही अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करें।  

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।     

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।