
सुबह से ऑफिस का काम करते-करते थकान होना आम बात है, लेकिन अगर एक कप अदरक चाय मिल जाए, तो अच्छा महसूस होता है। हालांकि अक्सर ऑफिस की वेंडिंग मशीन या साधारण टी-मेकर से बनी चाय में वह घर वाला स्वाद नहीं मिल पाता है। अब ऐसे में अगर अच्छी और कड़क चाय पीने का मन है, तो कैंटीन या ऑफिस के बाहर जाना पड़ता है, लेकिन स्मार्ट ट्रिक्स अपनाकर आप ऑफिस की मशीन के साथ भी कड़क और खुशबूदार अदरक वाली चाय का मजा ले सकती हैं।
अदरक न केवल चाय का स्वाद बढ़ाती है, बल्कि काम के दौरान होने वाले सिरदर्द और थकान को दूर करने में असरदार होती है। आज के इस लेख में हम आपको आसान तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनसे आप अपने ऑफिस डेस्क पर ही बेहतरीन जिंजर टी तैयार कर सकती हैं।

अगर आपके ऑफिस में गर्म पानी या दूध वाली वेंडिंग मशीन है, तो आप अपने साथ घर से थोड़ा सा अदरक का टुकड़ा या उसे कूटकर एक छोटी डिब्बी में ले जा सकती हैं।
चाय बनाने से पहले, अपने कप में आधा चम्मच कुटी हुई अदरक डालें और ऊपर से मशीन का गर्म पानी या दूध लें। अदरक को कप में 2 मिनट के लिए ढककर छोड़ दें। इससे अदरक का जूस चाय में मिल जाएगा और आपको बिल्कुल घर जैसा स्वाद मिलेगा।
इसे भी पढ़ें-Cooking Tips: 5 स्टार जैसी कोल्ड कॉफी बनाने के शेफ पंकज के टिप्स, आप भी करें फॉलो

ऑफिस में रोज-रोज अदरक कूटना या लेकर जाना थोड़ा मुश्किल है। ऐसे में अदरक के पाउडर का इस्तेमाल कर सकती हैं।
आप अपने डेस्क की दराज में अदरक पाउडर का एक छोटा जार रख सकती हैं। जब भी मशीन से चाय निकालें, उसमें बस एक चुटकी अदरक पाउडर मिला लें। यह पानी में तुरंत घुल जाता है और चाय को एक बेहतरीन खुशबू देता है।

अगर आपकी ऑफिस की वेंडिंग मशीन से सिर्फ गर्म पानी और दूध निकलता है, तो आप एक कप गर्म पानी में अदरक वाला टी-बैग डालें और ऊपर से हल्का सा दूध मिला लें।
यदि आप ब्लैक टी के शौकीन हैं, तो केवल गर्म पानी और टी-बैग का इस्तेमाल करें। टी-बैग को कम से कम 2-3 मिनट तक कप में रहने दें।
इसे भी पढ़ें- कम दूध में भी बनेगी होटल जैसी कड़क और मलाईदार चाय, बस चाय पत्ती के साथ डाल दें ये 1 चीज
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।