ओटमील को डाइट फूड समझा जाता है क्योंकि वजन घटाने के लिए एक्सपर्ट इसके सेवन की सलाह देते हैं। मगर क्या आपको पता है कि ओटमील को खाने से आपका वजन भी बढ़ सकता है। जी हां, बस जरूरी है कि आप इसे सही मात्रा में और सही कॉम्बिनेशन के साथ खाएं। जो महिलाएं दुबली-पतली हैं वो ओटमील को अपने डाइट में शामिल कर सकती हैं। इसे दूध और अन्य ऐसी चीजों के साथ मिक्स किया जा सकता है, जो आपकी कैलोरी बढ़ाएंगे और वजन बढ़ाने में अपने आप मदद करेंगे।
आज इस आर्टिकल में हम आपको यही बताने जा रहे हैं। आप ओटमील की मदद से किन तरह से वजन बढ़ा सकती हैं, चलिए इस आर्टिकल में जानें।
आपके वजन पर ओटमील उस तरह से प्रभाव डालता है जैसा आप उसे तैयार करती हैं। एक तरफ हाई कैलोरी चीजों जैसे पीनट बटर, चॉकलेट चिप्स और हाई कैलोरी फ्रूट्स के साथ इसका सेवन वजन बढ़ाता है। वहीं पानी, बिना शुगर और अन्य तरह से खाने पर इससे वजन घटाया जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि यह फाइबर और पोषक तत्वों से भरपूर होता है। ओट्स बीटा ग्लूकॉन का उच्च स्रोत है जो पेट भरने का एहसास कराता है। हालांकि, यह कॉम्प्लेक्स कार्ब्स से भी भरपूर है जो आपके ब्लड शुगर लेवल को स्टेबल करने में मदद करता है।
अगर आप वजन बढ़ाने के बारे में सोच रही हैं तो आपको अपने आहार में हाई-कैलोरी ड्रिंक्स शामिल करनी चाहिए। यह वजन बढ़ाने में आपकी बहुत मदद करते हैं। शुगरी ड्रिंक्स जैसे चॉकलेट मिल्क आपका पेट नहीं भरता। इस तरह से यह वेट घटाने की जगह वेट बढ़ाता है। इसके साथ ही दिन में 2 बारी फुल क्रीम दूध पीने से भी आप अच्छा खासा वजन बढ़ा सकती हैं।
आप दूध के साथ ओटमील का सेवन सुबह-सुबह कर सकती हैं। अगर इसे पकाकर खाती हैं तो इससे आप 159 कैलोरी ज्यादा लेंगी।
इसे भी पढ़ें: दुबली महिलाएं ये 5 सुपरफूड्स खाएं, वजन बढ़ेगा और दिखेंगी स्मार्ट
हाई-प्रोटीन मिक्स को खाने से भी वजन बहुत बढ़ता है। अब मसल मास बढ़ाने के लिए भी प्रोटीन की जरूरत तो होती ही है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें मौजूद एमीनो-एसिड नए मसल टिशू बनाने में मदद करता है। वजन बढ़ाने के लिए पके हुए ओटमील में आप 1 कप प्रोटीन पाउडर मिलाकर पी सकती हैं। इससे आप लगभग 150 कैलोरी बढ़ा सकती हैं।
फैट कैलोरी में हाई होता है, यह तो हमें पता ही है। अगर आप वजन बढ़ाने की सोच रही हैं तो अपने ओटमील के बाउल में हाई कैलोरी वाली टॉपिंग्स शामिल करें। आप इसमें बारीक कटे बादाम, पिस्ता, काजू आदि हेल्दी ड्राई फ्रूट्स शामिल करें। इसके अलावा केला, ब्लूबेरी, एवोकाडो, आदि शामिल करें, ये हाई कैलोरी फ्रूट्स आपका वजन बढ़ाएंगे। इसके साथ 109 कैलोरी प्राप्त करने के लिए 1/4 कप किशमिश और डिहाइड्रेटेड सेब खा सकती हैं।
अगर आप ओटमील के साथ आधा कप पीनट बटर वाला केला, आम, ब्लूबेरी आदि का सेवन करती हैं तो अपने आप कैलोरी बढ़ेगी। इसे ओटमील के साथ स्नैक्स के तौर पर खाया जा सकता है। इसके साथ आप अन्य फ्रूट्स को जोड़ सकती हैं। अपने ओट्स को चॉकलेट मिल्क के साथ लें।
इसे भी पढ़ें: 1 महीने में वजन बढ़ाना है तो अपनाएं ये 10 डाइट टिप्स
अब वजन बढ़ाना है तो बिंदास ओटमील को अपने आहार में शामिल करें। इसमें खूब सारी टॉपिंग्स मिलाएं। इसे टेस्टी बनाएं और इसका मजा उठाएं।
हमें उम्मीद है कि यह जानकारी आपको पसंद आएगी। अगर लेख आपको पसंद आया तो इसे लाइक और शेयर करें। हेल्थ और डाइट से जुड़े आर्टिकल के लिए पढ़ते रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।