गर्मी का टॉर्चर जारी है। इस बार तो गर्मी का रिकॉर्ड टूट गया है। पारा तो 52 तक पहुंच गया है और अब तक राहत की उम्मीद नहीं है। वहीं हीटवेव का भी अलर्ट जारी है। जरा सोचिए गर्मी इतनी ज्यादा है, लू से शरीर का क्या हाल होगा। बता दें कि लू एक गर्म हवा होती है, जो शरीर के तापमान को असंतुलित कर देती है, जिससे चक्कर आना, उल्टी, सिरदर्द, डिहाइड्रेशन जैसी समस्याएं होने लगती हैं। दादी-नानी के जमाने से लू से बचाव के लिए कच्चे प्याज का उपाय किया जाता है। आइए जानते हैं कि कच्चा प्याज कैसे लू से बचाता है। इस बारे में हमने एक्सपर्ट से बात की है। Pooja Kedia, nutritionist at Cloudnine Group of Hospitals इस बारे में जानकारी दे रही हैं।
एक्सपर्ट के मुताबिक प्याज में कुछ नेचुरल तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को अंदर से ठंडक देते हैं। यह शरीर के तापमान को संतुलित बनाए रखने में मदद करता है, जिससे लू लगने की संभावना कम हो जाती है।
इसमें क्वरसेटिन नाम का शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो शरीर को गर्मी के प्रभाव से बचाता है और सेल्स को डैमेज होने से रोकता है।
गर्मी में पसीने के साथ शरीर से सोडियम और पोटेशियम जैसे जरूरी इलेक्ट्रोलाइट्स निकल जाते हैं। प्याज इनकी भरपाई करने में मदद करता है, जिससे डिहाइड्रेशन और लू का खतरा कम होता है।
एक्सपर्ट आगे बताती हैं कि कई ग्रामीण इलाकों में लोग कच्चे प्याज का रस कानों के पीछे या तलवों पर लगा कर निकलते हैं। इससे शरीर को ठंडक मिलती है और लू के लक्षणों से बचाव होता है।
यह भी पढ़ें-पीएमएस से हो जाती हैं परेशान? इस ड्राई फ्रूट से मिलेगा आराम
यह भी पढ़ें-क्या एवोकाडो खाने से तनाव कम हो सकता है?
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।