herzindagi
how many meals one should take per day

दिन में कितनी बार खाना होता है सेहत के लिए अच्छा, जानें एक्सपर्ट की राय

भोजन को लेकर यह आम सवाल होता है कि दिन में कितनी बार खाना सेहत के लिए अच्छा होता है? यहां हम अपने रीडर्स के लिए इसी सवाल का जवाब लेकर आए हैं। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-03-14, 13:42 IST

शरीर के लिए भोजन जरूरी है... यह तो सभी जानते हैं पर सेहतमंद शरीर के लिए इस भोजन का संतुलित होना कितना जरूरी है? इस बारे में बहुत कम लोग ही जानते हैं। ऐसे में सेहत संबंधी परेशानियों का शिकार भी होते है, इसलिए इस बारे में जागरूकता बेहद जरूरी है और हमारा यह आर्टिकल इस दिशा में छोटा सा प्रयास है।

इस आर्टिकल में हम एक्सपर्ट की राय के जरिए अपने रीडर्स को दिनभर में लिए जाने वाले आहार की सही जानकारी देने का प्रयास कर रहे हैं। देखा जाए तो भोजन को लेकर यह आम सवाल है कि दिन में कितनी बार खाना सेहत के लिए अच्छा होता है? यहां हम अपने रीडर्स के लिए इसी सवाल का जवाब लेकर आए हैं।

यह भी पढ़ें- खाने के साथ, पहले या बाद... कब खानी चाहिए सलाद? ज्यादातर लोग नहीं जानते सही टाइम

दरअसल, इस बारे में हमने लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी में कार्यरत डॉ. सतीश कुमार से बात की और उनसे मिली जानकारी यहां आपके साथ शेयर कर रहे हैं। डॉ. सतीश कुमार कहते हैं कि भोजन के पौष्टिक होने के साथ ही जरूरी है कि वो सही समय पर लिया जाए। जबकि आज की व्यस्तता भरी जिंदगी में लोग अपने आहार का सही ध्यान रख पाते हैं और वो स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का शिकार हो जाते हैं।

 health expert comment

क्या है सेहत के लिए मानक आहार?

डॉ. सतीश कुमार  आगे बताते हैं कि अगर बात सेहत के लिए मानक आहार की करें तो यह काफी कुछ व्यक्ति विशेष की शारीरिक स्थिति पर निर्भर करता है कि उसे शरीर के जरूरत के अनुसार कितनी बार भोजन करना चाहिए। असल में व्यक्ति विशेष की स्वास्थ्य स्थिति और उसकी शारीरिक जरूरत के आधार पर यह निर्धारित हो सकता है कि उसके लिए दिन में कितनी बार भोजन करना लाभकारी है।

सामान्य व्यक्ति के लिए तीन आहार है आदर्श

डॉ. सतीश कुमार  कहते हैं सामान्य व्यक्ति के लिए दिन में तीन बार... सुबह, दोपहर और शाम को आहार ग्रहण करना बेहतर माना गया है। इसमें सुबह में भरपूर नाश्ता, दिन में सामान्य घर का खाना और रात में अल्पाहार शामिल है।

सुबह का नाश्ता आपका ऐसा होना चाहिए जो दिन भर के लिए शरीर को आवश्यक ऊर्जा और पौष्टिकता प्रदान करें। इसलिए बेहतर होगा सुबह के नाश्ते में लिए गए आहार से शरीर को कार्ब्स के साथ ही प्रोटीन, विटामिन और जरूरी मिनरल्स सके। इसके लिए नाश्ते में अनाज से बने व्यंजन के साथ ही दूध, जूस और फल शामिल होना चाहिए।

 how many meals should be taken in one day

वहीं दिन का भोजन, सुबह के नाश्ते की अपेक्षाकृत कम कैलोरी वाला होना। दिन के भोजन में घर में बना सामान्य दाल-चावल, रोटी-सब्जी के साथ ही दही का सेवन कर सकते हैं। बता दें कि दही खाने को पचाने में सहायक होने के साथ ही शरीर को प्रोटीन और कैल्शियम प्रदान करता है।

बात करें रात के भोजन की तो, यह हल्का और सुपाच्य होना चाहिए। ऐसे में रात के भोजन में आपको कम कैलोरी और फाइबर से भरपूर चीजें खानी चाहिए। इसके लिए आप दलिया, स्प्राउट्स सलाद, सूप और ओट्स से बनी चीजों का सेवन कर सकते हैं।

ऐसे लोगों को लेना चाहिए दिन में चार आहार

डॉ. सतीश कुमार  कहते हैं कि सामान्य व्यक्ति के लिए जहां दिन में तीन बार भोजन करना बेहतर साबित होता है, वहीं शारीरिक रूप से कमजोर या रोग विशेष से पीड़ित व्यक्ति के लिए दिन में चार बार भोजन करना हितकर है। जैसे कि डायबिटीज से पीड़ित लोगों को दिन में छोटे-छोटे अंतराल पर आहार लेना जरूरी है, क्योंकि भूखे रहने पर उनकी समस्या बढ़ सकती है। ऐसे में डायबिटीज से पीड़ित लोगों दिन में 4 से 5 बार हल्का आहार लेने की सलाह दी जाती है।

 

इसके साथ ही अगर कोई व्यक्ति शारीरिक रूप से बेहद कमजोर है तो उसे भी दिन में 4 बार आहार लेना चाहिए, ताकि शरीर में ऊर्जा बनी रहे।

इन लोगों के लिए दिन में दो आहार ही बेहतर है

हमारे हेल्थ एक्सपर्ट डॉ. सतीश कुमार के अनुसार मोटापे से ग्रस्त लोगों के लिए दिन में तीन बार भोजन की बाध्यता भी नहीं होनी चाहिए। वजन को नियंत्रित रखने के लिए ऐसे लोग दिन में दो बार ही हैवी मील लें तो बेहतर है। जैसे कि वजन कम करने के लिए इंटरमिटेंट फास्टिंग काफी कारगर होती है, जिसमें दो आहार के बीच बड़ा अंतराल रखना होता है।

वजन को तेजी से कम करने में इस फास्टिंग को बेहद असरदार माना जा रहा है, इसे आजकल इंटरमिटेंट फास्टिंग का चलन काफी बढ़ चुका है। हालांकि इसके साथ ही यह समझने वाली बात है कि आहार आपकी शारीरिक जरूरत है, ऐसे में खुद को भूखा रहकर इसका अभ्यास करने की कोशिश न करें। उम्मीद करते हैं कि सेहत से जुड़ी यह जानकारी आपके लिए उपयोगी साबित होगी। अगर यह जानकारी आपको अच्छी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों और परिचितों के साथ शेयर करना न भूलें। 

यह भी पढ़ें- अपना पसंदीदा खाना खाकर भी अब आप रह सकते हैं हेल्दी, जानें कैसे?

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-

Image Credit- freepik

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।