चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए हम कई तरह के घरेलू नुस्खे करते हैं और कई बार अलग-अलग ब्यूटी प्रोडक्ट्स भी अपनाते हैं। जरूरी नहीं कि हर बार ब्यूटी प्रोडक्ट आपके चेहरे की रंगत को निखार दें, चेहरे पर दाग-धब्बे होने का कारण विटामिन्स की कमी भी हो सकता है। हमारे चहरे पर मुहांसे और दाग होने का कारण हमारी डाइट भी हो सकता है, क्योंकि ज्यादातर बाहर का खाना या जंग फूड हमारे शरीर के लिए नुकसानदायक साबित होता है। खाने में विटामिन वाली चीजों को शामिल करना काफी जरूरी है, क्योंकि दाग को मेकअप से छुपाने के बजाए हमें उसका कारण जानना चाहिए। नेचुरल ब्यूटी को कॉस्मेटिक्स के इस्तेमाल से नुकसान पहुंच सकता है, इसलिए डाइट में विटामिन शामिल करना चाहिए जैसे- विटामिन सी, बी-6, बी-12 आदि।
विटामिन ए
विटामिन ए की कमी से चहरे पर डार्क सर्कल होने लगते हैं और आंखों के चारों ओर कालापन बढ़ने लगता है। इसके कारण आपके चेहरे की त्वचा काफी बेजान दिखाई देती है, इससे बचने के लिए आप तरबूज, एप्रिकॉट, आम और मक्खन जैसी चीजों का अधिक उपयोग कर सकती हैं। आंखों के नीचे काले घेरे आपकी खूबसूरती को खराब करते हैं, तो यदि आपके शरीर में भी विटामिन ए की कमी है तो इसे बढ़ाने के लिए इन चीजों का सेवन जरूर करें।
इसे जरूर पढ़ें:इस कारणों को जानने के बाद आप भी विटामिन सी को करेंगी ब्यूटी रूटीन में शामिल
विटामिन बी 6
यदि आपको कई त्वचा संबंधी परेशानियां होती हैं, तो निश्चित ही डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए। अगर आपके चेहरे पर सफेद रंग के मोटे धब्बे पड़ने लगते हैं, तो ये विटामिन बी 6 की कमी के कारण होता है। आपको अपनी डाइट में विटामिन बी 6 वाली चीजें शामिल करनी चाहिए जैसे- सोयाबीन, दूध मूंगफली, मांस, गेहूं, केला आदि। केला खाने से आप त्वचा की कई बीमारियों से बच सकती हैं और अपनी नेचुरल ब्यूटी को वापस पहले जैसा पा सकती हैं।
विटामिन बी 12
अगर किसी भी व्यक्ति के शरीर में विटामिन बी 12 की कमी आ जाती है, तो चेहरे के साथ-साथ पूरे शरीर पर सफेद रंग के दाग होने लगते हैं। ऐसी स्थिति में आपको केवन विटामिन बी 12 वाली चीजों का ज्यादा सेवन करना चाहिए, जो इस तरह की समस्याओं से लड़ने में मदद करती हैं। अगर आप मांसाहारी हैं, तो मछली शेलफिश, मांस, अंडा जैसी चीजें खा सकती हैं। यदि आप शाकाहारी हैं, तो सोया उत्पाद, डेयरी उत्पाद का सेवन जरूर करना चाहिए। चेहरे की समस्याओं को दूर करने के लिए डेयरी उत्पाद काफी कारगर है।
इसे जरूर पढ़ें:झुर्रियों और डार्क सर्कल्स से छुटकारा दिलाता है जूही परमार का बताया ये जादुई तेल
विटामिन के
अगर आपके शरीर में विटामिन के की कमी आ जाए, तो आंखों के आस-पास की जगह चारों ओर से काली पड़ने लगती है। इस स्थिति में आपको हरी सब्जियों का सेवन करना चाहिए और फूलगोभी, पत्तागोभी भी डाइट में शामिल करनी चाहिए। इनका सेवन करने से चेहरे की रंगत में निखार आता है और धीरो-धीरे ये काले धब्बे खत्म होने लगते हैं। यदि आपकी त्वचा की समस्या लंबे समय से चल रही है, तो निश्चित ही आपको डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।
विटामिन सी
जब आपके शरीर में विटामिन सी की कमी होने लगती है, तो चेहरे परलाल रंग के दानेनिकलने लगते हैं। ऐसे में चेहरा बेजान दिखने लगता है, नेचुरल ग्लो चला जाता है और समय से पहले ही झुर्रियां पड़ने लगती हैं। अगर आपको ऐसे लक्षण दिखाई देते हैं, तो आपको जल्द ही नींबू, ब्रोकोली, आलू, शकरकंद, संतरा, पालक आदि का सेवन करना चाहिए। ये न सिर्फ आपके चेहरे के दाग को हटाएंगे बल्कि आपकी स्किन ग्लोइंग और सु्ंदर दिखने लगेगी।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी।
Image Credit:freepik.com
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों