शहद हेल्थ के लिए कितना फायदेमंद होता है, शायद यह बात हमें आपको बताने की जरूरत नहीं है। लेकिन अगर आपको फिर भी इस बारे में जानकारी नहीं हैं, तो हम आपको बता दें कि शहद हमारे लिए प्रकृति का अनमोल और मीठा वरदान है, जो कई तरह की बीमारियों से बचाता है। इसमें मैगनीज, आयरन, कॉपर, सिलिका, पोटैशियम, कैल्शियम, फॉस्फोरस, आयोडीन, कैरोटिन और एंटी-सेप्टिक आदि जैसे गुण भरपूर मात्रा में होते हैं। रोजाना थोड़ी मात्रा में शहद का सेवन करने से इम्यूनिटी बढ़ती है, वजन तेजी से कम होता है और चेहरे का ग्लो बढ़ाने में मदद मिलती है। साथ ही यह बॉडी को डिटॉक्स करता है, महिलाओं के रुके हुए पीरियड्स को ठीक करता है। इसे खाने से शरीर में तुरंत एनर्जी आती है। शहद में पोटैशियम होता है, जो बीमारियों के बैक्टीरिया का नाश करता है। लेकिन रोजाना इसे किस तरह से लिया जाए, अगर आप भी इस बात को लेकर कन्फ्यूज्ड हैं, तो आज हम आपके लिए शहद से बनने वाले ड्रिंक्स लेकर आए है। शहद से बने ये ड्रिंक्स इम्यूनिटी को बूस्ट करके आपको कोल्ड और कफ से बचाते हैं। इसमें मौजद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण आपकी स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाते हैं।
इसे जरूर पढ़ें: सिर्फ 1 चम्मच शहद इन 20 बीमारियों को करता है दूर
ड्रिंक नम्बर-1
- सामग्री
- शहद- 1 कप
- नींबू-2
- अदरक-1 छोटा टुकड़ा
बनाने और लेने का तरीका
- सबसे पहले एक जार लेकर, उसमें थोड़ा शहद डालें।
- फिर उसमें नींबू के टुकड़ों में काटकर मिला दें।
- साथ ही अदरक को लंबाई में काटकर डाल दें।
- इसमें फिर से थोड़ा शहद, नींबू के टुकड़े और अदरक डालें।
- ऐसा आपको लेयर में करना है।
- अंत में शहद डालकर जार को टाइट बंद कर दें।
- फिर इसे फ्रिज में स्टोर करके रख दें।
- सुबह के समय इसमें से 1-2 चम्मच नींबू और अदरक के साथ कप में निकाल लें।
- फिर इसमें गर्म पानी को मिला लें। अगर आपको ठंडा पीना पसंद है, तो इसमें ठंडा पानी मिला लें।
- अच्छे से मिक्स करके इसे पीएं।
फायदे
नींबू विटामिन सी और एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। साथ ही, इसमें कई तरह के विटामिन्स जैसे थियामिन, नियासिन, विटामिन बी- 6, फोलेट और विटामिन-ई की थोड़ी मात्रा मौजूद होते है। यह गले और मसूड़ों की समस्याओं और कब्ज से राहत देता है। इसके अलावा नींबू का रस हाइड्रोक्लोरिक एसिड होते हैं, जो डाइजेशन के लिए बेहद जरूरी है। यह एसिडिटी और अर्थराइटिस के खतरे को भी कम करता है। अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो कई बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। अदरक में विटामिन भी भरपूर पाया जाता है, जो शरीर को एनर्जी देता हैं। नींबू, शहद और अदरक तीनों चीजों को मिलाने से इसके फायदे कई गुणा बढ़ जाते हैं।
इसे जरूर पढ़ें:सुबह खाली पेट शहद में डूबा हुआ लहसुन खाएं और बीमारियों से मुक्ति पाएं
ड्रिंक नम्बर-2
सामग्री
नारियल पानी- 1
शहद- 1 चम्मच
बनाने और इस्तेमाल का तरीका
- इसे बनाना बहुत ही आसान है।
- 1 गिलास नारियल पानी में 1 चम्मच शहद मिलाएं।
- इस ड्रिंक को रोज सुबह ब्रेकफास्ट से पहले पिएं।
फायदे
शहद के फायदों के बारे में तो हम आपको बता चुके हैं। लेकिन इस ड्रिंक में मौजूद नारियल पानी शरीर को हाडइ्रेट रखता है और एनर्जी लेवल बढ़ता है। नारियल पानी में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स फ्री रेडिकल्स को दूर करने में मदद करते हैं। साथ ही यह बढ़ती उम्र के लक्षणों को भी कम करता है। इसमें मौजूद साइटोकिनिन नामक तत्व टिश्यु पर सकारात्मक प्रभाव डालकर, बढ़ती उम्र के प्रभाव को कम करने में मदद करता है। जब आप नारियल के पानी में शहद मिलाकर पीती हैं, तो इससे कई तरह के हेल्थ बेनिफिट्स मिलते हैं।
इन दोनों ड्रिंक्स को अपनी डाइट में शामिल कर आप इम्यूनिटी को मजबूत बनाने और चेहरे पर ग्लो लाने के साथ कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम्स से बच सकती हैं। इस तरह की और जानकारी पाने के लिए हरजिंदगी से जुड़ी रहें।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों