वजन बढ़ाना भी उतना ही मुश्किल होता है, जितना घटाना। आप कितनी कोशिश कर लें, लेकिन कोई न कोई कमी रह ही जाती है। एक्सरसाइज, कैलोरी बर्न करने के बाद आपको कुछ ऐसा लेना चाहिए जो आपका वजन बढ़ाने में मदद कर सके। जब आप वजन बढ़ाती हैं, तो मसल का वजन भी मायने रखता है। लेकिन आहार में ऐसा क्या शामिल करें कि आपको स्वाद भी मिले और वजन भी बढ़ता रहे। ऐसे में कुछ स्मूदीज और प्रोटीन शेक आपके लिए फायदेमंद हो सकते हैं। आप इन्हें घर पर भी आसानी से बना सकती हैं। आइए जानें ऐसी ही कुछ आसान प्रोटीन शेक के बारे में।
पीनट बटर और केले का शेक
खूब कसरत करने के बाद एक अच्छे शेक से बेहतर क्या होगा। पीनट बटर और केले का शेक आपके वजन को बढ़ाने में मदद कर सकता है। इसमें प्रोटीन की मात्रा अच्छी होती है। इसे घर पर बनाना बेहद आसान है। इसके लिए आपको चाहिए, एक बड़ा कप प्लेन दही, दो चम्मच पीनट बटर, एक केला, डेढ़ कप दूध और आइस डालकर अच्छी तरह ब्लेंड कर लें। आपका प्रोटीन शेक तैयार है।
डार्क चॉकलेट और आल्मड बटर शेक
यह भी एक हाई प्रोटीन शेक है, जिसमें कैलोरी, प्रोटीन, कार्ब्स, फैट की अच्छी मात्रा होती है। यह वजन बढ़ाने के लिए एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। इसे बनाने के लिए आपको चाहिए दो कप दूध, 1 डार्क चॉकलेट (मेल्टेड), दो चम्मच आल्मड बटर और एक चम्मच टॉकलेट प्रोटीन पाउडर लें। इन्हें ब्लेंडर में अच्छी तरह मिला लें। आपका हाई-कैलोरी प्रोटीन शेक तैयार है, इसे ब्रेकफास्ट और लंच में खाया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें :अगर नहीं बढ़ रहा है वजन तो अपनाइए ये घरेलू उपाय
बनाना और स्ट्रॉबेरी प्रोटीन शेक
केला वजन बढ़ाने के लिए फायदेमंद माना जाता है। स्ट्रॉबेरी होने के कारण यह शेक आपको खट्टा-मिठा टेस्ट भी देगा। इस स्वादिष्ट शेक को बनाने के लिए आपको चाहिए। दो कप दूध, आधा कप फुल क्रीम, एक केला, 4-5 स्ट्रॉबेरी। एक ब्लेंड में इन चीजों को डालकर अच्छी तरह से ब्लेंड कर लें। आप इसमें थोड़ा ट्विस्ट भी दे सकती हैं। इसमें शहद डालें या फिर स्ट्रॉबेरी के जगह ब्लूबेरी का इस्तेमाल करें।
इसे भी पढ़ें :दुबलेपन की वजह से उड़ता है मजाक तो डाइट में शामिल करें ये फूड्स
चॉकलेट और एवोकाडो प्रोटीन शेक
एवोकाडो कई पोषक तत्वों से भरपूर है, जो आपकी सेहत को तंदरुस्त रखेगा। वहीं इसमें मौजूद कैलोरी आपके वजन को बढ़ाने में मदद करेगी। इसके नियमित सेवन से आपको परिणम जल्दी मिलेंगे। चॉकलेट और एवोकाडो प्रोटीन शेक बनाने के लिए आपको चाहिए डेढ़ कप दूध, एक पका हुआ एवोकाडो, एक चॉकलेट और एक बनाना। चॉकलेट को पहले थोड़ा गला लें। फिर एक ब्लेंडर में सभी चीजों को मिक्स ब्लेंड कर लें। आपका प्रोटीन शेक तैयार है।
दिन में कितनी बार लें प्रोटीन शेक
अगर आपको वजन बढ़ाना है, तो आपको अपने आहार के साथ इसका सेवन नियमित रूप से करना चाहिए। ये शेक आपकी दैनिक कैलोरी को बढ़ाने में मदद करेंगे और आपके वजन बढ़ाने के गोल को पूरा कर सकेंगे। इस बात का ध्यान रखें कि वजन बढ़ाने के प्रोसेस में आप जितनी कैलोरी घटाते हैं, उससे कहीं ज्यादा कैलोरी आपको लेनी पड़ती है। लेकिन बहुत ज्यादा मात्रा में भी प्रोटीन का सेवन न करें।
अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik images
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों