सुबह हो या शाम, हम अक्सर चाय के साथ स्नैक्स खाना नहीं भूलते। लेकिन ज्यादातर घरों में स्नैक्स के नाम पर ऑयली चीजों को सर्व किया जाता है। इससे आपका वजन बढ़ सकता है। हालांकि अगर आप अपनी इस आदत में हेल्दी स्नैक्स को शामिल करें तो इस समस्या से छुटकारा पा सकती हैं। ऑयली या फिर जंक फूड में कैलोरी की मात्रा अधिक रहती है इससे आपका वजन बढ़ता है। ऐसे में रोस्टेड स्नैक्स बेस्ट ऑप्शन है।
हेल्दी स्नैक्स खाने से वजन बढ़ने की समस्या नहीं रहेगी और आप अपनी भूख को आसानी से मिटा सकती हैं। रोस्टेड स्नैक्स न सिर्फ हेल्दी होते हैं बल्कि आप इसे झटपट तैयार कर सकती हैं। खास बात है कि रोस्टेड स्नैक्स को आप कुछ दिन तक स्टोर भी कर सकती हैं। जिसे जब चाहें भूख लगने पर खा सकती हैं। यह न सिर्फ हेल्दी है बल्कि वजन घटाने में भी सहायक है।
मखाना में सोडियम की मात्रा अधिक होती है जबकि कैलोरी और ग्लाइसेमिक इंडेक्ट कम होता है। इसके अलावा इसमें कार्बोहाइड्रेट की मात्रा भी अधिक होती है। भुना हुआ मखाना स्नैक्स के रूप में बेस्ट ऑप्शन है। इसे बनाने के लिए कढ़ाई में मखाने को भुन लें। इसके लिए आपको ऑयल डालने की जरूरत नहीं लेकिन अगर आप इसे क्रंची बनाना चाहती हैं तो आप आधा चम्मच देसी घी का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके अलावा आप इसे माइक्रोवेब में भी मखाने को भुन सकती हैं। वजन घटानेऔर भूख मिटाने के लिए यह बेस्ट स्नैक है।
चने में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा कम होती है और इसे हेल्दी स्नैक्सके रूप में खा सकती हैं। इसके लिए पहले इसे भुन लें, फिर इसे आसानी से खा सकती हैं। चना प्रोटीन और फाइबर का प्रमुख स्त्रोत है, दोनों ही वजन घटानेके लिए आवश्यक हैं। अगर आपको बार-बार खाने की आदत है तो चना परफेक्ट ऑप्शन है। इससे आप न सिर्फ भूख मिटा सकती हैं बल्कि यह दातों की एक्सरसाइज के लिए भी बेहतर है।
अगर आपको अधिक भूख लग रही है तो दलिया भी बेहतर ऑप्शन है। खास बात है कि बिना ब्लड शुगर बढ़े वजन कम होता है। साथ ही इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है जो वजन कम करने में सहायक है। सुबह नाश्ते या फिर शाम को स्नैक्स के रूप में खाया जा सकता है। इसे सर्व करते हुए चीनी की जगह शहद का इस्तेमाल करें।
इसे जरूर पढ़ें:Expert Tips: घर में बनी इन 2 दालों से तेजी से घटाएं शरीर की एक्स्ट्रा चर्बी
स्नैक के तौर पर मूंगफली भी खा सकती हैं, इसमें पोटेशियम, कॉपर, कैल्शियम, आयरन और सेलेनियम काफी मात्रा में होता है। अगर आप मूंगफली नहीं खाना पसंद करती हैं तो सीड्स को भूनकर खा सकती हैं। लौकी, अलजी के बीज आदि चीजों को शामिल कर टेस्टी स्नैक्स तैयार कर सकती हैं। इसमें प्रोटीन अधिक मात्रा में पाई जाती है। इसके लिए पैन में सभी सीड्स को डालकर भून लें। अगर आप चाहे तो इसे कुछ समय के लिए स्टोर कर सकती हैं। शाम या फिर सुबह किसी भी वक्त इन स्नैक्स को खा सकती हैं।
सुबह में हेल्दी स्नैक्स के तौर पर फ्रूट चाट बना सकती हैं। इसमें अलग-अलग फलों को छोटे-छोटे पीस में काट लें और नींबू का रस मिलाएं। इस तरह आप आसानी से फ्रूट चाट बना सकती हैं। यह न सिर्फ स्वादिष्ट है बल्कि वेट लॉस करने में सहायक भी है।ऐसी ही और जानकारी पाने के लिए हरजिंदगी से जुड़ी रहें।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।