herzindagi
water fasting diet main

वेट लॉस के लिए वॉटर फास्टिंग करने से पहले इसके फायदे नुकसान जान लें

अगर आप वेट लॉस के लिए वॉटर फास्टिंग करना चाहती हैं तो यह आपके लिए कितना सुरक्षित है? इस बारे में एक्‍सपर्ट से जरूर जान लें। 
Editorial
Updated:- 2020-08-11, 15:57 IST

वेट लॉस के लिए महिलाएं एक्‍सरसाइज के साथ डाइट को भी फॉलो करती हैं। यूं तो वेट लॉस की कोशिश करने वाली महिलाओं के लिए कई तरह की डाइट उपलब्‍ध है। लेकिन यह तय करना बहुत मुश्किल होता है कि कौन सी डाइट किसके लिए हेल्‍दी हो सकती है। इसलिए हम समय-समय पर आपको वेट लॉस डाइट के बारे में बताते रहते हैं। आज हम आपको वॉटर फास्टिंग डाइट के बारे में बता रहे हैं। शायद इसके बारे में आपने भी सुना होगा। 

फिटनेस की दुनिया में वॉटर फास्टिंग एक फेमस डाइट है। यह एक प्रकार की फास्टिंग है जिसमें आप पानी के अलावा किसी और चीज का सेवन नहीं कर सकती हैं, यानि कॉफी, जीरो कैलोरी ड्रिंक्‍स और खाना तो बिल्‍कुल भी नहीं। पानी हमारे जीवन का एक अभिन्न हिस्सा है और रोजाना इसे भरपूर मात्रा में पीना बहुत जरूरी होता है। किसी अन्‍य फूड की तरह इसे छोड़ना ठीक नही है। इसलिए इसे वेट लॉस के लिए अच्‍छी डाइट माना जाता है। लेकिन इसके कुछ नुकसान भी हैं। आइए इसके फायदे और नुकसान के बारे में फोर्टिस हॉस्पिटल की डाइटीशियन सिमरन सैनी से जानते हैं।

इसे जरूर पढ़ें: Vegetarian diet फॉलो करके अब आप भी कर सकतीं हैं अपना weight loss

water fasting diet side effect inside

वॉटर फास्टिंग क्या है?

यह एक प्रकार का फास्‍ट है जिसमें पानी को छोड़कर सभी फूड्स और ड्रिंक्‍स प्रतिबंधित होते हैं। इसका मतलब है कि आपको पानी के अलावा कुछ भी लेने की  अनुमति नहीं होती है। एक्‍सपर्ट के अनुसार, यह आमतौर पर 24 से 72 घंटे तक होती है और इसे बिना एक्‍सपर्ट की सलाह के अधिक समय तक नहीं करना चाहिए। हालांकि, बहुत सारे एक्‍सपर्ट इसके सपोर्ट में नहीं है क्‍योंकि इससे किडनी रोग, डायबिटीज, ईटिंग डिसआर्डर्स, हार्ट बर्न आदि जैसी स्वास्थ्य समस्‍याओं का खतरा बढ़ जाता है। आइए सबसे पहले इसके फायदों के बारे में जानते हैं।

water fasting diet benefits inside

वॉटर फास्टिंग के फायदे

  • हाई ब्‍लड प्रेशर को अस्‍थायी रूप से कम करने में मदद करता है। 
  • अगर आप वजन कम करने की कोशिश कर रही हैं तो वजन कम करने में मदद मिल सकती है।
  • डिटॉक्स या सिस्टम फ्लशिंग एक्टिविटी की तरह काम करता है।
  • यह बॉडी सिस्‍टम को रिलैक्‍स और कायाकल्‍प करने की अनुमति देने का एक अच्‍छा तरीका है। 

 

  • कुछ अध्ययनों से पता चला है कि वॉटर फास्टिंग कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने में मदद करता है।
  • यह ब्‍लड शुगर लेवल को कम करने में मदद कर सकता है। रिसर्च से पता चला है कि किसी भी प्रकार की फास्टिंग से इंसुलिन संवेदनशीलता में सुधार करने में मदद मिलती है, जो कि टाइप 2 डायबिटीज के विकास का मुख्य कारक है।

water fasting diet side effects by expert inside

वॉटर फास्टिंग के नुकसान

  • अगर बिना जानकारी के इस फास्टिंग को किया जाता है तो इलेक्ट्रोलाइट लेवल और सोडियम में गिरावट के कारण अचानक ब्‍लडप्रेशर में गिरावट आ सकती है।
  • वॉटर फास्टिंग शरीर में शुगर के लेवल में अचानक गिरावट का कारण बन सकता है, विशेष रूप से अगर लंबे समय तक किया जाए तो थकान, चक्कर और मितली आना आदि जैसी समस्‍याएं हो सकती हैं। 
  • लंबे समय तक इस फास्टिंग को करने से शरीर में जरूरी पोषक तत्‍वों जैसे अमीनो एसिड, फैटी एसिड और मिनरल आदि की कमी हो सकती है।

इसे जरूर पढ़ें: अगर आप स्लिम दिखना चाहती हैं तो फास्टिंग का ये नया तरीका अपनाइए

 

  • डिहाइड्रेशन और हाइपोनेट्रेमिया का कारण बन सकता है। इसलिए यह विशिष्ट अवधि के लिए किया जाना चाहिए। इस फास्टिंग के दौरान वर्कआउट के लेवल को कम रखने, तन और मन को रिलैक्‍स रखने जैसे संपूर्ण जानकारी की जरूरत होती है। 
  • डायबिटीज और ईटिंग डिसऑर्डर से पीड़ित लोगों को इस तरह की फास्टिंग से बचना चाहिए क्योंकि इससे समस्या बढ़ सकती है।

इस डाइट को अपने रूटीन में शामिल करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर ले लें। वजन कम करने का सबसे अच्छा तरीका बैलेंस डाइट और एक्‍सरसाइज करना है। इस तरह की और जानकारी पाने के लिए हरजिदंगी से जुड़ी रहें। 

Image credit: Freepik.com

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।