herzindagi
health benefits of sugarcane juice know

गर्मियों में गन्ने का जूस सेहत के लिए है बेहद फायदेमंद, करें डाइट में शामिल

गन्ने के जूस के फायदे जानने का बाद गर्मियों में अन्य जूस की तरह इसे भी डाइट में शामिल करना पसंद कर सकती हैं आप।
Editorial
Updated:- 2021-05-21, 13:45 IST

सर्दियों के मौसम में कम लेकिन, गर्मियों के मौसम में लगभग हर जूस को सेहत के लिए बेहतरीन माना जाता है। आम का जूस, सेब का जूस, संतरे का जूस आदि ऐसे कई जूस है, जिन्हें समय-समय पर डॉक्टर भी सेवन के लिए सलाह देते रहते हैं। इसी तरह गन्ने के जूस को भी सेहत के लिए बेहतरीन फायदेमंद माना जाता है। प्राकृतिक मिठास से भरपूर गन्ना का रस सिर्फ पेट ठंडा ही नहीं रखता है बल्कि, ये कई बीमारियों को घर बैठे-बैठे भी दूर कर सकता है। पाचन तंत्र से लेकर दांतों की समस्या तक को दूर करने के लिए गन्ने का रस कई रूप से फायदेमंद हो सकता है। अगर आपको इसके फायदे के बारे में अधिक जानकारी नहीं है, तो इस लेख में हम आपको गन्ने के जूस के कुछ बेहतरीन फायदों के बारे में बताने रहे हैं। तो आइये जानते हैं।

पेट को रखें ठंडा

health benefits of sugarcane juice tips inside

गर्मियों के दिनों में गलत खानपान के चलते कई बार पेट में जलन होने लगती हैं। कई बार अधिक तला हुआ भोजन या फिर फ़ास्ट फ़ूड खाने से भी गर्मियों के मौसम मेंपेट में जलन होने लगती है। ऐसे में पेट को साफ रखने के साथ-साथ पेट को ठंडक पहुंचाने के लिए गन्ने के रस से बेहतर कोई विकल्प नहीं हो सकता है। इसके लिए नियमित समय पर एक गलास जूस में हल्का काला नमक और एक से दो बूंद नींबू रस डालकर सेवन करने से इस समस्या को आसानी से दूर किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें:छोटे बच्चों की भूख बढ़ाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय

मुंहासों के लिए बेस्ट

health benefits of sugarcane juice inside

शायद आपको मालूम हो! अगर नहीं मालूम हो तो आपको बता दें कि गन्ने के जूस में अल्फा हाइड्रोक्सी एसिड मौजूद होता है। ये गुण मुख्य रूप से त्वचा की समस्या को दूर करने के लिए माना जाता है। ऐसे में इसके सेवन से त्वचा को सिर्फ खूबसूरत ही बल्कि, मुंहासे से भी बचा सकती है। कई जानकारों का ये भी कहना है कि गर्मियों में सूर्य की हानिकारक किरणों से होने वाली त्वचा परेशानी को भी आसानी से दूर किया जा सकता है।

दांतों के लिए फायदेमंद

health benefits of sugarcane juice inside

गन्ने का रस पेट को ठंडक रखने और मुहांसों को दूर करने के लिए ही बेस्ट नहीं हैम बल्कि इसके सेवन से दांतों को भी स्वस्थ्य रखने के साथ मजूबत भी रखा जा सकता है। आपको ये ज़रूर मालूम होगा कि हड्डियों और दांतों को मजबूत करने के लिए कैल्शियम बेहत ज़रूरी गुण है। ऐसे में आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गन्ने से साथ गन्ने का रस भी कैल्शियम का एक बेस्ट आहार है। इसे सेवन से अन्य जूस के मुकाबले कैल्शियम की कमी को आसानी से दूर कर सकती हैं आप।

इसे भी पढ़ें:इस एक फूल में मौजूद हैं कई सेहतमंद राज, आप भी जानें

पाचन तंत्र को रखें ठीक

health benefits of sugarcane juice tips inside

आजकल के बदलते खानपान और लाइफस्टाइल के चलते लगभग हर कोई कभी ना कभी पाचन तंत्र की समस्या से ज़रूर परेशान रहते हैं। इस लिस्ट में महिलाएं भी शामिल है। लगभग 10 में से तीन से चार महिलाएं इस समस्या से ज़रूर परेशान रहती हैं। ऐसे में पाचन तंत्र को ठीक रखने के लिए गन्ने का रस बेस्ट आहार हो सकता है। कई लोग इस समस्या को दूर करने के लिए भोजन करने के गन्ने का रस सेवन करना पसंद करते हैं। यह शरीर में ग्लूकोज के स्तर को सही रखता है।

इसके अलावा इसके सेवन से भोजन भी आसानी से पच जाता है। इसके सेवन से पेट गैस की समस्या भी आसानी से दूर हो सकती है। वजन कम करने के लिए इसे बेस्ट माना जाता है। यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit:(@femina.wwmindia.com,preepik)

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।