herzindagi
image

भुनी हुई शकरकंदी खाने से क्या होता है?

भुनी हुई शकरकंदी सेहत के लिए फायदेमंद होती है। यह फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन्स से भरपूर है, जो पाचन सुधारने, इम्यूनिटी बढ़ाने और वजन कम करने में मदद करती है।
Editorial
Updated:- 2025-01-28, 15:00 IST

शकरकंद जिसे हम स्वीट पोटैटो के नाम से जानते हैं, सर्दियों का मौसम आते ही बाजारों में इसकी भरमार लग जाती है। लोगों को इसका हल्का मीठा स्वाद काफी पसंद आता है। वहीं, सेहत के लिहाज से भी शकरकंद काफी फायदेमंद होता है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व होते हैं, जैसे विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन डी, विटामिन बी, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, कैलोरी। यह फाइबर से भरपूर होता है। पोटैशियम, मैग्निशियम सहित ना जाने कितने पोषक तत्व इसमें होते हैं। शकरकंद उबालकर खाया जाता है, लेकिन क्या आपको मालूम है कि भुने हुए शकरकंद खाने से क्या होता है? आज हम आपको इस आर्टिकल में इसके फायदे बताने जा रहे हैं। 

भुनी हुई शकरकंदी खाने से क्या होता है?

benefits of roasted sweet potato

सर्दियों में हृदय स्वास्थ्य का ख्याल रखना बेहद जरूरी होता है, क्योंकि ठंड में हार्ट अटैक के मामले काफी ज्यादा बढ़ जाते हैं। ऐसे में अगर आप भुनी हुई शकरकंदी को डाइट में शामिल करते हैं, तो यह दिल के स्वास्थ्य को काफी बढ़ावा देता है। दरअसल, इसमें मैग्नीशियम होता है।  पोटेशियम होता है, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रण में रखता है और जब ब्लड प्रेशर नियंत्रण में रहता है, तो हार्ट अटैक का जोखिम काफी कम हो जाता है।

सर्दियों में वजन भी तेजी से बढ़ता है। ऐसे में अगर आप फाइबर से भरपूर भुनी हुई शकरकंदी का सेवन करते हैं, तो इससे वेट लॉस में भी सहायता मिलती है। इसे खाने से आपको भूख कम लगती है, जिससे आपका वजन काम हो सकता है।

benefits of roasted sweet potato in winter

यह भी पढ़ें-कैलोरी गिनने का छोड़ें झंझट, इन ट्रिक्स की मदद से करें मैनेज

better gut health foods

  • इसमें फाइबर कंटेंट होता है, जो डाइजेशन को प्रमोट करता है। इस तरह से आप कब्ज की समस्या से राहत पा सकते हैं।
  • इसमें विटामिन सी की मात्रा होती है, जो इम्यूनिटी को बूस्ट करता है,जिससे मौसमी बीमारियों का खतरा कम होता है। इसके अलावा विटामिन सी कोलेजन प्रोडक्शन को भी बढ़ावा देता है, जिससे आपकी स्किन हेल्दी बनती है।
  • इसका ग्लिसमिक इंडेक्स काफी कम होता है, जो डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद साबित होता है। यह ब्लड शुगर लेवल को मेंटेन रखने में मददगार हो सकता है।

यह भी पढ़ें-सर्दियों में पिएं आंवले का सूप, 50 की उम्र तक त्‍वचा पर नहीं दिखेगा बुढ़ापा

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।