Expert Tips: सिर्फ 1 महीने तक सुबह उठकर 5 मुनक्‍का खा लें, फिर देखें असर

मुनक्‍का खाना हमारी हेल्‍थ के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसलिए इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। आइए इसके फायदों के बारे में एक्‍सपर्ट से जानें। 

health benefits of munakka main

बड़े अंगूर के सूखाकर मुनक्का बनाया जाता है, इस ड्राई फ्रूट को आयुर्वेद में एक महान औषधि माना गया है। आयुर्वेद में मुनक्का को गले संबंधी रोगों, पेट के रोग, शरीर में खून की कमी, कमज़ोरी आदि की सबसे अच्‍छी औषधि माना गया है। इसे आयुर्वेद में द्राक्षा कहा जाता है और फेमस शक्तिवर्धक टॉनिक द्राक्षासव इसी बड़ी दाख यानि मुनक्का से बनता है। इसकी तासीर गर्म होती है। इसका इस्‍तेमाल कई रोगों की दवाई के रूप में आयुर्वेद में किया जाता है। इसीलिए इसका औषधि में विशेष स्थान माना जाता है। इसमें पाए जाने वाले अनेक गुण हमें बीमारियों से दूर रखने मे हेल्‍प करते है। मुनक्का में फाइबर, फाइटो न्यूट्रियंट्स और एंटी-ऑक्सीडेंट्स के अलावा विटामिन ई, फास्फोरस, मैग्नीशियम, सोडियम, आयरन, कैल्शियम, फास्फोरस, पोटेशियम और सेलेनियम की बहुत अधिक मात्रा में होते है। जी हां मुनक्का खाने में जितना स्वादिष्ट है उतना ही हेल्‍थ के लिए फायदेमंद भी है। क्‍या सच में यह हमारी हेल्‍थ के लिए इतना फायदेमंद होता है, यह जानने के लिए हमने आयुर्वेदिक एक्‍सपर्ट डॉक्‍टर अबरार मुल्‍तानी से बात की। तब उन्‍होंने हमें इसके फायदों के बारे में बताया। आइए हमारे साथ आप भी इसके फायदों के बारे में विस्‍तार से जानें। लेकिन सबसे पहले यह जान लेते हैं कि इसे कितनी मात्रा में लेना चाहिए।

कितनी मात्रा में लेना चाहिए?

मात्रा- सुबह उठकर 5 मुनक्का अच्छे से चबाकर खाएं या दूध में उबालकर लें। आप चाहे तो रात को पानी में भिगोकर रख दें और सुबह इसे खा लें। इससे इसकी तासीर भी थोड़ी ठंडी हो जाएगी।
बच्चे 3 मुनक्का लें।

इसे जरूर पढ़ें: 7 दिन भीगी किशमिश खाएं और 7 अनोखे फायदे पाएं

आंखों की रोशनी

eye problem munakka INSIDE

मुनक्का को पानी में भिगोकर रख दें और सुबह उठकर अच्छे से चबायें। इससे आंखों की रोशनी तेज होती है। ऐसा इसलिए क्‍योंकि इसमें बीटा-केरोटीन भी पाया जाता है।

इम्‍यूनिटी बूस्‍टर

अगर आप चाहते हैं कि आपकी बॉडी की इम्‍यूनिटी बढ़े तो मुनक्‍का को अपनी डाइट में शामिल करें। इसके लिए सुबह 5 मुनक्का को 1 अंजीर के साथ दूध में उबालकर लें। ऐसा करने से शरीर हष्ट पुष्ट बना रहता है और इम्यूनिटी भी बढ़ती है।

सर्दी-जुकाम में बचाव

मुनक्‍का में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं। यह सर्दी-खांसी ठीक करने में हेल्‍प करते है। सर्दी-जुकाम होने पर 5 मुनक्का रात में सोने से पहले बीज निकालकर दूध में उबालकर लें।

त्‍वचा और बालों के लिए फायदेमंद

health benefits of munakka INSIDE

मुनक्के में विटामिन ए और सी भी पाया जाता है। इसलिए ये आपकी स्किन के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। इसे रोजाना खाने से त्वचा चमकदार बनती है। इसके अलावा इसे खाने से ब्‍लड सर्कुलेशन इम्प्रूव होता है जिससे रंग निखरता है। यह आपके बालों के लिए भी बहुत अच्‍छा होता है। इसे खाने से हेयर फॉल की प्रॉब्लम दूर होती है।

एनीमिया से बचाएं

कई बार न्यूट्रिशन्स की कमी के चलते शरीर में खून की कमी हो जाती है। इस समस्या से बचने के लिए रात में मुनक्के भिगोकर रख दें। मुनक्‍का में मौजूद आयरन, बी कॉम्‍लेक्‍स और कॉपर एनीमिया को दूर करते है। मुनक्के में मौजूद कॉपर रेड ब्‍लड सेल्‍स के उत्पादन में हेल्‍प करता है।

ओरल हेल्‍थ के लिए अच्‍छा

benefits of munakka oral health INSIDE

मुनक्का में मौजूद ओलेक्नोलिक एसिड दांतों को डैमेज होने और कैविटी से सेफ रखता है। इसमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम भी होता है। साथ ही मुनक्‍का दांतों में बैक्‍टीरिया की वृद्धि को रोकता है। इसमें मौजूद बोरान मुंह में बैक्टीरिया की ग्रोथ को कम करता है।

कब्‍ज की समस्‍या

मुनक्‍का में कब्ज दूर करने वाले तत्व होते हैं। मुनक्का में फाइबर होते हैं, यह डाइजेशन ठीक रखने में हेल्‍प करता है। 5 मुनक्का रोजाना रात को सोते समय लेने से कब्ज की समस्‍या से हमेशा के लिए छुटकारा मिलता है।

एसिडिटी से छुटकारा

एसिडिटी से छुटकारा दिलाने में मुनक्का अहम रोल निभाता है। मुनक्के को पूरी रात पानी में भिगो दें और फिर इस पानी को रोजाना पीएं। बहुत फायदा मिलेगा।

इसे जरूर पढ़ें: इन 5 चीजों को खाने से महिलाओं में कभी नहीं होगी आयोडीन की कमी

हड्डियों के लिए टॉनिक

munakka bone health INSIDE

मुनक्का में कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया होता है, इसलिए यह हड्डियों और जोड़ों के लिए एक बेहतरीन टॉनिक है। यह आपको अर्थराइटिस, ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्याओं से बचाती है।

नोट- डायबिटीज के रोगी इसे कम मात्रा में लें या ना लें।

इस तरह अगर आप भी हेल्‍दी रहना चाहती हैं तो अपने रूटीन में मुनक्‍का शामिल करें। इस तरह की और जानकारी पाने के लिए हरजिंदगी में जुड़े रहें।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP