भारतीय रसोई में कई तरह के मसाले का इस्तेमाल किया है जाता है,इनमें से एक है तेजपत्ता, जो की खाने का स्वाद और खुशबू दोनों ही बढ़ाता है। हमारे घर में अमूमन हर सब्जी में तेजपत्ते का इस्तेमाल होता है लेकिन तेजपत्ता सिर्फ स्वाद और खुशबू तक सीमित नहीं है इससे सेहत को फायदे भी होते हैं। आज हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे कि खाने में तेजपत्ता डालने से सेहत को क्या क्य़ा फायदे मिल सकते हैं। इस बारे में एक्सपर्ट लवनीत बत्रा ने जानकारी साझा की है।
तेजपत्ते में एक खास तत्व लिनालूल पाया जाता है जो शरीर में तनाव और चिंता के स्तर को कम करने में मदद करता है। यह तत्व शरीर में मौजूद कोर्टिसोल के स्तर को नियंत्रित करने में मददगार होता है जिससे मानसिक स्थिति पर पॉजिटिव असर पड़ता है। इससे आप रिलैक्स महसूस करते हैं।
तेज पत्ता पाचन संबंधी शिकायत में भी फायदेमंद माना जाता है। तेजपत्ते में नेचुरल एंटी फ्लैटुलेंस गुण होते हैं जो पेट में गैस और सूजन को कम करने में मदद करते हैं। यह पेट के अंदर गैसे के निर्माण को रोकने में सहायक होता है जिससे पेट में भारीपन और दर्द की समस्या में कमी आती है। इसमें मौजूद बायोएक्टिव कंपाउंड पेट की मांसपेशियों को आराम देते हैं।
यह भी पढ़ें-सीने में जमे बलगम की वजह से सांस लेना हो रहा है मुश्किल? इस देसी काढ़े से मिलेगा आराम
तेज पत्ते में एक खास फाइटोन्यूट्रिएंट्स पाया जाता है जिसे बर्थेनोलाइड कहा जाता है। यह यौगिक सूजन को कम करने में अत्यधिक प्रभावी है। यह दर्द से राहत दिलाने में भी मदद करता है। यह गठिया, मांसपेशियों के दर्द और जोड़ों की सूजन जैसी समस्याओं को कम करने में प्रभावी हो सकता है।
यह भी पढ़ें-डायबिटीज के मरीज भूलकर भी ना खाएं ये ड्राई फ्रूट्स, एकदम बढ़ने लगेगा ब्लड शुगर लेवल
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।