खीरा एक बेहतरीन फल और सब्जी में शुमार है। यह आपको ताजगी और शीतलता प्रदान करता है। गर्मियों में इसे खाने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती है। ,इसके अलावा, भी इसके कई फायदे हैं, लेकिन क्या आपको मालूम है कि खीरे के साथ इसके बीजों के भी अद्भुत फायदे हैं। इसमें कई ऐसे पोषक तत्व होते हैं जो आपकी सेहत को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं। इसको लेकर हमने हेल्थ एक्सपर्ट से बात की। Rakshita Mehra Clinical Nutritionist, Cloudnine group of Hospitals Noida इस बारे में जानकारी दे रही हैं।
खीरे के बीज चबाने के फायदे
- खीरे में जिस तरह से फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है, इसी तरह से इसके बीजों में भी फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो पाचन- तंत्र को मजबूत बनाता है। यह कब्ज की समस्या को दूर करता है और आंतों की सफाई करता है। अगर आप नियमित रूप से खीरे के बीज चबाते हैं, तो इससे पेट से जुड़ी समस्याओं से बचाव होगा।
- खीरे के बीजों में मैग्नीशियम, पोटैशियम और फाइबर होते हैं, जो दिल की सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद हैं। यह कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रितकरने में मदद करते हैं। इससे जिससे हृदय रोगों का खतरा काफी कम हो जाता है। खीरे के बीज ब्लड प्रेशर को भी संतुलित रखने में सहायक है।
- खीरे के बीजों में एंटी-ऑक्सीडेंट और विटामिन मौजूद होते हैं, जो त्वचा की सेहत को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं। यह उम्र बढ़ने के संकेतों को कम करने में भी मददगार है।
यह भी पढ़ें- स्किन और बालों के लिए बहुत फायदेमंद है यह जूस, जानें पीने का सही समय और तरीका
- खीरे के की बीजों में कैल्शियम और फास्फोरस होते हैं जो हड्डियों के लिए बेहद मददगार होते हैं। अगर आप इसका सेवन करते हैं, तो आपकी हड्डियां मजबूत बनती हैं। इससे ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्याओं से बचाव होता है।
- डायबिटीज के मरीजों के लिए भी खीरे की बीज फायदेमंद हो सकते हैं। इनमें मौजूद फाइबर ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। इसके अलावा खीरे के बीजों में सिलिका और सल्फर होते हैं जो बालों के विकास को बढ़ावा देते हैं।
यह भी पढ़ें- पेट की गैस ने किया है परेशान? आजमाएं नानी मां का यह नुस्खा
अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना न भूलें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए हर जिंदगी से जुड़े रहें।
Image Credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों