काबुली चने खाने में जितने स्वादिष्ट होते हैं, उतने ही पौष्टिक भी होते हैं। एशिया इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंस, फरीदाबाद हॉस्पिटल की सीनियर न्यूट्रिशनिस्ट विभा बाजपेई का कहना है कि इसमें प्रोटीन और विटामिन बी 6 अच्छी मात्रा में होते हैं, इनके साथ ही इसमें फोलेट, मैंगनीज और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्वों की मात्रा भी पाई जाती है।
इनमें कैल्शिम, पोटेशियम और फाइबर भी होते हैं, जो हृदय के स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होते हैं। इसमें मौजूद प्रोटीन जहां मांसपेशियों के निर्माण में मदद करते हैं और कोशिकाओं के स्वास्थ्य में सुधार करते हैं, वहीं मैग्नीशियम, मैंग्नीज और कैल्शियम हड्डियों को मजबूत करता है। आइए जानते हैं कि इसमें कौन-कौन से गुण छिपें हैं।
1- चने में उच्च प्रोटीन ,विटामिन और मिनरल भरपूर मात्रा में होते हैं। जो कब्ज, एसिडिटी, अपचन आदि आंत में होने वाली समस्याओं से बचाते हैं।
2- चना आयरन का एक बहुत अच्छा स्रोत है। इसके सेवन से एनीमिया की समस्या नहीं होती।
3- चना शरीर में कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायक होता है। इसकी वजह से हार्ट डिजीज का खतरा कम होता है।
4- यह शरीर में नई कोशिकाएं बनाने में सहायक होते हैं। यह हिमोग्लोबीन की मात्रा बढ़ाकर किडनी में मौजूद विषाक्त पदार्थों को साफ करता है।
5- यह भूख को कंट्रोल करता है और इसे खाने के काफी समय बाद भी एनर्जी लेवल हाई रहता है।
6- चने में मौजूद पोटैशियम और मैग्नीशियम शरीर में ब्लड प्रेशर पर कंट्रोल रखने में मदद करते हैं।
7- चने में प्रोटीन और आयरन भरपूर होता है, जो बाल झड़ने की समस्या से छुटकारा दिला सकता है साथ ही चना विटामिन-ए, बी, और ई से भी भरपूर होता है, जो स्कैल्प और बालों को स्वस्थ रखने का काम करते हैं।
8- चना एंटीऑक्सीडेंट गुणों से समृद्ध होता है, जो रजोनिवृत्ति के बाद के नकारात्मक लक्षणों को प्राकृतिकतरीके से दूर करता है।
9- चना β-कैरोटीन नामक तत्व से समृद्ध होता है, जो आंखों के लिए लाभदायक हो सकता है।
10- चने का सेवन आपके शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर करता है। यह कई बीमारियों के साथ-साथ मौसम बदलने पर आने वाली कई शारीरिक परेशानियों से भी बचाता है।
11- चने में डाइयूरेटिक गुण होते हैं। जो यूरिन प्रॉब्लम से बचाने में मदद करता है।
12- चने में कॉपर और मैगनीज पाया जाता है, जो खून के लगातार बहाव में मदद करता है। इसे खाने से शरीर का तापमान सही बना रहता है।
इसे जरूर पढ़ें :बीमारियों का काल है जिमीकंद की सब्जी, जानिए किन दिक्कतों का करती है सफाया
आप भी ये बात सोचकर चिंता में हैं कि काबुली चने का हमारी सेहत के लिए क्या लाभ है, तो उपर्युक्त लेख आपको इस चिंता से बाहर निकाल सकता है। आप भी आज से इसका भरपूर इस्तेमाल कर सकती हैं, क्योंकि ये स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी है।
Recommended Video
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit: freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों