सीजर सैलेड कई इंग्रेडिएंट्स को मिलाकर बनी एक ग्रीन सैलेड होती है। हालांकि इस सैलेड को तैयार करने का हर किसी का अपना एक अलग तरीका होता है, लेकिन बात करें इसके मुख्य इंग्रेडिएंट्स की तो वो है रोमैन लैट्यूस। आप चाहें तो इसमें अन्य इंग्रेडिएंट्स जैसे लहसुन, पनीर, नींबू, और काली मिर्च आदि को शामिल कर सकती हैं। अपनी पसंद के अनुसार इस सैलेड में अन्य सब्जियों और फलों को भी शामिल किया जा सकता है।
फिटनेस के प्रति सजग रहने वाले लोग इस सैलेड का सेवन अक्सर करते हैं। सीजर सैलेड में कई ऐसे पोषक तत्व हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। ग्रीन वेजिटेबल शामिल करने के अलावा अगर आप नॉन वेजिटेरियन हैं तो मीट, अंडा, मछली या फिर अन्य नॉनवेज चीजों को अपने स्वादानुसार इसमें शामिल कर सकती हैं। अगर आपने अब तक इसे ट्राई नहीं किया है तो जरूर करें।
सीजर सैलेड में कैलोरी की मात्रा बेहद कम होती है। इसमें उपयोग किए जाने वाले तत्व आपके शरीर के लिए अत्यधिक फायदेमंद होते हैं। बात करें अन्य पोषक तत्वों की तो इसमें विटामिन ए, विटामिन सी, कैल्शियम, मैग्नीशियम, सोडियम, आयरन, फैट, प्रोटीन, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट आदि जैसे तत्व होते हैं। इसे डाइट में शामिल करने से आपको कई फायदे मिलेंगे।
सीजर सैलेड में प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है। नियमित इसका सेवन करने से न सिर्फ मसल्स मजबूत होंगे बल्कि बॉडी के टिश्यू भी स्ट्रांग होंगे। वेट लॉस के दौरान ज्यादातर लोग हेल्दी डाइट को फॉलो करते हैं, ऐसे में सीजर सैलेड एक परफेक्ट ऑप्शन है।
भागदौड़ भरी जिंदगी में हेल्दी डाइट को फॉलो करना लोगों के लिए काफी मुश्किल हो गया है। जिसका असर बॉडी के हार्मोन पर भी पड़ता है। वहीं हार्मोन के अनियंत्रित होने पर कई समस्याएं शुरू हो जाती है। बता दें कि सीजर सैलेड में ऐसे कई गुण हैं जो शरीर में हार्मोन को नियंत्रित रखने में मदद करता है और फ्लूइड को बैलेंस बनाए रखता है।
इसे भी पढ़ें:सेहत के लिए बेहद ही फायदेमंद है मिश्री का सेवन, करें डाइट में शामिल
सीजर सैलेड फाइबर से भरपूर है। बता दें कि फाइबर युक्त आहार में कैलोरी की मात्रा भी कम होती है, जिससे वजन घटाने में मदद मिल सकती है। फाइबर से भरपूर सीजर सैलेड को वजन घटाने के लिए डाइट में शामिल करना सबसे बेस्ट ऑप्शन है। वहीं वजन घटाने के अलावा सीजर सैलेड पाचन तंत्र को भी दुरुस्त रखने में मदद करता है।
स्ट्रांग इम्यूनिटी बीमारियों से लड़ने में मदद करती है। बता दें कि हमारी इम्यूनिटी मजबूत रहने के कारण ही किडनी, फेफड़े और लीवर के संक्रमण और अन्य गंभीर बीमारियों से भी बचाव होता है। यही नहीं कोरोना महामारी से बचने के लिए भी उन्हीं चीजों को खाने की सलाह दी जा रही थी, जिससे इम्यूनिटी मजबूत होती है। ऐसे में आप चाहें तो सीजर सैलेड को अपनी डाइट में शामिल कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: 1 पैकेट चिप्स भी हो सकता है इतना हानिकारक, खाने से पहले जान लें ये बातें
सीजर सैलेड को अंडा, एवोकाडो, नींबू का रस और हरे पत्तेदार सब्जियां आदि चीजों को शामिल कर बनाया जाता है। प्रोटीन, विटामिन ए, फाइबर आदि पोषक तत्व दिल को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं। आप चाहें तो इसे ब्रेकफास्ट या फिर लंच के रूप में सीजर सैलेड का सेवन कर सकती हैं।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें, और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।